
राजस्थान सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और आधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली Rajasthan CET Graduation Level 2025 की परीक्षा तिथियां आधिकारिक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी हो गई हैं। यह परीक्षा राज्य की आठ से अधिक प्रतिष्ठित भर्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता निर्धारित करती है।
इस आर्टिकल में राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2025 से जुड़ी सम्पूर्ण लेटेस्ट अपडेट्स, आवेदन की तारीखें, पात्रता मानदंड, सीईटी में शामिल भर्तियां, स्कोरकार्ड की वैधता (Validity) और संशोधित एग्जाम पैटर्न सहित पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही CET Online Form भरने का डायरेक्ट लिंक और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी नीचे उपलब्ध कराई गई है।
Read Also…12वीं पास के लिए राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती
Rajasthan CET Graduation Level 2025 में शामिल प्रमुख भर्तियां
Rajasthan CET Graduation Level Exam 2025-26 में राज्य की लगभग आठ महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं। CET में पास होने वाले उम्मीदवार ही इन मुख्य भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे:
- Junior Accountant
- Patwari
- Hostel Superintendent Grade II
- Platoon Commander
- Deputy Jailer
- Women Empowerment Supervisor
- Tehsil Revenue Accountant
- Ziledar
Rajasthan CET Graduation Level 2025 Form Date और परीक्षा की तारीखें
- राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर 2025 में आवेदन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन Dec 2025 महीने के अंत तक कभी भी जारी किया जा सकता है, इसके बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर आसानी से Online Application Form जमा कर सकते है। आवेदन से लेकर परीक्षा तक की विभिन्न तारीखें इस प्रकार है:
- CET Graduation Level 2025 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: Dec 2025 के अंत तक (संभावित)
- ऑनलाइन फॉर्म चालू होने की तारीख: नोटिफिकेशन जारी होने के तुरंत बाद
- सीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट: अपडेट Soon
- CET Admit Card Release: परीक्षा से एक हफ्ते पहले
- RSMSSB CET Graduation Level Exam Date: 20 से 22 फरवरी 2026 (लगातार तीन दिन)
- CET Result 2026 जारी होने की तिथि: मई का अंतिम सप्ताह या जून 2026 (संभावित)
अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर CET Online Form अंतिम तिथि निकलने से पहले अवश्य जमा करें।
Rajasthan CET Graduation Level 2025 आवेदन शुल्क
RSMSSB द्वारा आयोजित CET के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा:
- जनरल श्रेणी/ओबीसी एवं एमबीसी क्रीमी लेयर: ₹600/-
- ओबीसी एवं एमबीसी नॉन क्रीमी लेयर/EWS: ₹400/-
- एससी/एसटी/विकलांग उम्मीदवार: ₹400/-
Rajasthan CET Graduation Level 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
RSMSSB CET Graduation Level 2025 आयु सीमा
CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में आवेदन करने के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
Rajasthan CET Graduation Level 2025: पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड की वैधता
पासिंग मार्क्स (Passing Marks):
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट कर उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, पास होने के बाद अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित पात्रता स्कोर प्राप्त करना आवश्यक है।
स्कोरकार्ड वैलेडिटी (Scorecard Validity):
सीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के CET स्कोरकार्ड की वैधता 1 वर्ष की होगी। इस स्कोर का उपयोग उस कैलेंडर वर्ष के दौरान जारी होने वाली सभी संबंधित भर्तियों में आवेदन करने के लिए किया जा सकता है।
Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल का निर्धारित पैटर्न निम्नानुसार है।
- परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
- CET Exam Date 2025: 20 से 22 फ़रवरी 2026
- कुल प्रश्न: कुल 150
- कुल अंक: 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)
- CET Exam Duration: 3 घंटे + 10 मिनट अतिरिक्त (अनुत्तरित गोले भरने के लिए)
- CET Negative Marking: गलत उत्तर करने पर नकारात्मक अंकन लागू नहीं है।
- गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग: खाली छोड़े गए प्रत्येक गोले पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। (यह नियम परीक्षा में अनुचित रिक्तता और पेपर छोड़ने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया है।)
- अयोग्यता: अधिकतम 10% गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- CET Exam Subjects: सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के मुख्य विषय इस प्रकार हैं, उम्मीदवारों को इन सभी विषय में विशेषज्ञता (Expertise) विकसित करनी होगी:
1 राजस्थान की कला एवं संस्कृति, इतिहास, अर्थव्यवस्था
2 देश एवं राज्य का भूगोल
3 सामान्य विज्ञान और दैनिक विज्ञान
4 राजनीति (पॉलिटी)
5 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
6 सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
7 तर्क क्षमता एवं मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)
8 कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान
9 दैनिक समसामयिकी (Current Affairs)
Note: सीईटी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस की टॉपिक-वार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति देखें।
How to Apply Rajasthan CET Graduation Level 2025
CET ग्रेजुएट लेवल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन करें:
- सबसे पहले राजस्थान भर्ती आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर “Ongoing Recruitments” अनुभाग में “Common Eligibility Test (CET) Graduation Level 2025” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद Ongoing Recruitments सेक्शन में CET Graduation Level Exam 2025 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Save & Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान CET Online Form का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Links
- CET Graduation Level Notification PDF
- CET Graduation Level Apply Online
- Official Website (RSMSSB)
- More Jobs Update
निष्कर्ष: CET Graduation Level 2025 तैयारी की अंतिम रणनीति
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा 20 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। सीईटी स्कोरकार्ड की वैधता 1 वर्ष की रहेगी। Common Eligibility Test को पास करना जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी और अन्य प्रमुख नौकरियों में आपके लिए प्रवेश द्वार खोलेगा। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे तुरंत नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना एग्जाम की तैयारी शुरू मर दें।