Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026: राजस्थान के विभिन्न जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLV) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जिलेवार जारी किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि राजस्थान डीएलएसए पीएलवी भर्ती के लिए कोई भी 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी व्यक्तिगत या डाक पोस्ट के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। Rajasthan Para Legal Volunteers Recruitment के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जिलेवार अलग अलग रखी गई है। Rajasthan DLSA Vacancy के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, DLSA PLV Notification सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
DLSA PLV क्या है और इनका कार्य क्या होता है?
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए जाने वाले पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLV) आम जनता और कानून व्यवस्था के बीच एक सेतु (Bridge) के रूप में कार्य करते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य विधिक जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता दिलाने में मदद करना है। चयनित स्वयंसेवकों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय (Honorarium) भी प्रदान किया जाता है।
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 Overview
| संगठन का नाम | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) |
| पद का नाम | पैरा लीगल वॉलिंटियर (PLV) |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 65 वर्ष |
| Form Date | District Wise |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (Offline) |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान (जिला अनुसार) |
| कैटेगरी | 10th Pass Naukri 2026 |
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। ऐसे में सभी श्रेणियों के योग्य उम्मीदवार PLV भर्ती के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Read Also….12वीं पास लेखपाल भर्ती के 7994 बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 जनवरी तक
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना संबंधित जिले के नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
- राजस्थान PLV भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही उसे देवनागरी लिपि (हिंदी) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- शारीरिक फिटनेस: अभ्यर्थी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए, ताकि वह जनसेवा के कार्यों को बिना किसी बाधा के पूरा कर सके।
- चरित्र प्रमाण पत्र: आवेदन के साथ दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा, जो 6 महीने से पुराने न हों और आवेदक के रिश्तेदार न हों।
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
PLV भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, साक्षात्कार और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, इंटरव्यू में सफल युवाओं को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, बता दें कि स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
Read Also…10वीं पास युवाओं के लिए रेल कौशल विकास योजना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 फरवरी तक
कौन कौन कर सकते है Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 में आवेदन?
समाज सेवा का जज्बा रखने वाले निम्नलिखित अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पात्र माना गया हैं:
- सेवानिवृत्त शिक्षक
- कोई भी सरकारी कर्मचारी
- वरिष्ठ नागरिक
- डॉक्टर/फिजिशियन
- MSW छात्र
- विधि (Law) के छात्र (जो अभी वकील के रूप में पंजीकृत न हों)।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
- NGO और सामाजिक क्लबों के सक्रिय सदस्य।
How to Apply Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026
राजस्थान पैरा लीगल वॉलिंटियर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप बाय स्टेप चरणों का पालन करते हुए आसानी से ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले ecourts.gov.in ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने जिले का चयन करें।
- अगले चरण में ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर PLV भर्ती का DLSA PLV Advertisement और Application Form डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और अपने हस्ताक्षर करें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति चिपकाएं।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं।
Rajasthan DLSA PLV Recruitment 2026 Important Links
- Jhalawar DLSA PLV Notification
- Jodhpur DLSA PLV Notification
- Sawai Madhopur DLSA PLV Notification
- Kotputli Behror DLSA PLV Notification
- Kota DLSA PLV Notification
- Official Website
- More Govt Jobs Update
Note: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपने जिले में आवेदन की अंतिम तिथि को ध्यानपूर्वक आधिकारिक विज्ञापन में अवश्य कर लें।