Rajasthan Home Guard Exam Date 2025: राजस्थान होमगार्ड भर्ती के 3842 पदों पर आवेदनकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब होगी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान होमगार्ड विभाग (RHG) द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन 12 जनवरी से 28 फरवरी 2023 तक आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए राज्य के लगभग 9 से 10 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए थे। इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा Home Guard Physical Date उसी वर्ष अप्रैल 2023 में निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था।

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025
Rajasthan Home Guard Exam Date 2025

राजस्थान होमगार्ड भर्ती कुल 3842 पदों पर निकाली गई थी, जिसमे महिला और पुरुष सभी के द्वारा आवेदन किए गए थे, 8वीं पास लाखों अभ्यर्थी दो साल से अधिक समय से होम गार्ड फिजिकल डेट 2025-26 की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन केवल Home Guard Physical Test के प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

नवीनतम आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभाग ने फिजिकल टेस्ट के सफल आयोजन के लिए तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए आधिकारिक सूचना भी जारी हो चुकी हैं। यह तैयारी प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 11 नवंबर 2025 तक चलेगी। इन तैयारियों को पूरा करने के बाद होमगार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन जल्द ही दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में शुरू किया जा सकता है। सभी अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से ठीक 7 दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जारी होंगे।

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025-2026 Overview

OrganizationRajasthan Home Guards Department (RHG)
Post NameHome Guard
Total Vacancies3842
Official Preparation Start DateOctober 07, 2025
Preparation Completion TargetNovember 11, 2025
Physical Exam Date (Tentative)Soon After Preparation (Fully Expected Dec 2025 OR January 2026)
Physical Admit Card7 Days Before Exam
Job LocationRajasthan
CategoryHome Guard Physical Test Date 

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025-2026 – राजस्थान होम गार्ड फिजिकल एग्जाम कब है

राजस्थान होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड फिजिकल एग्जाम के लिए शुरुआत में अप्रैल 2023 तारीख तय की गई थी, जिसे बाद में अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया था। विभिन्न आधिकारिक प्रक्रियाओं के अनुसार, अब विभाग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मापतौल (PST) कराने के लिए आवश्यक तैयारियों में तेजी ला दी है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा भी जारी की जा चुकी हैं।

यह तैयारी प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है, जिसे 11 नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चूंकि यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 से लंबित है और तैयारियों में अभी कुछ महीने लगेंगे, होम गार्ड फिजिकल एग्जाम (Home Guard Physical Exam) का आयोजन तैयारी पूरी होने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में या दिसंबर अथवा जनवरी 2026 की शुरुआत में किया जाएगा। गृह विभाग की वेबसाइट पर परीक्षा से ठीक 7 दिन पहले Rajasthan Home Guard Admit Card Download करने के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Home Guard Physical

Rajasthan Home Guard Exam 2025 Selection Process

राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय शारीरिक दक्षता परीक्षा, विशेष योग्यता एवं मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 25 अंकों का फिजिकल टेस्ट, 20 अंकों का स्पेशल एबिलिटी टेस्ट, और 5 अंकों का वर्बल पर्सनेलिटी टेस्ट होगा, इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
Physical Exam (PST/PET) (25 Marks)
Special Ability Test (20 Marks)
Verbal Personality Test (5 Marks)
Medical Test
Document Verification

Read Also… राजस्थान RPSC, RSSB का 16 भर्तियों के लिए नया एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें SI, REET, CET सहित परीक्षा सभी की तारीखें

Rajasthan Home Guard Physical Exam 2025 Details

  • राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट दो अनिवार्य चरणों में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा।
  • मानक परीक्षण में अभ्यर्थियों की हाइट, वजन और चेस्ट का माप लिया जाएगा, यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा, क्योंकि इसके लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे, इसे पास करना दक्षता परीक्षण में शामिल होने के लिए आवश्यक है।
  • वहीं, दक्षता परीक्षण में अभ्यर्थियों को दौड़, चिन अप एवं शॉटपुट जैसी गतिविधियों में भाग लेना होगा, इसमें प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अंक दिए जाएंगे। दक्षता परीक्षण में पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 मीटर दौड़ एवं महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट PST डिटेल्स निम्नानुसार है:

For Male Candidates/For Female Candidates:

Height
 168 cm
152 cm
Chest
81 cm (Minimum 5 cm. Chest Expansion is a Must)
N/A
Weight
N/A
47.5 KG
राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत PET टेस्ट में दौड़ के लिए समय अनुसार निम्नलिखित अंक दिए जाएंगे:
For Male Candidates {1000 Race}

DurationMarks
3 Min 30 Seconds15
3 Min 45 Seconds10
4 Min5
More Than 4 Min0
For Male Candidates Chin Ups Marks
Chin Ups Marks
10 chin ups10 अंक
7 chin ups7 अंक
5 chin ups5 अंक
Less than 50 अंक
For Female Candidates (800 मीटर दौड़)
Duration Marks
3 Minutes 30 Seconds15 अंक
3 Minutes 50 Seconds10 अंक
4 Minutes 10 Seconds5 अंक
More Than 4 Minutes And 10 Seconds0 अंक
Shot put (4 kg) For Female
 Shot put Marks
16 feet10 marks
15 feet7 marks
14 feet5 marks
Less than 14 feet0 अंक

How to Check Rajasthan Home Guard Exam Date 2025

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025-2026 की आधिकारिक घोषणा और अपना एडमिट कार्ड चेक करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान गृह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू में “Recruitment” अथवा “Rajasthan Home Guard Exam Date 2025” OR “Admit Card” अनुभाग को खोजें।
  • इसके बाद “Physical Test Notice for Home Guard Direct Recruitment 2023” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपको स्क्रीन पर होमगार्ड एग्जाम डेट नोटिस या एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मिल जाएगा।
  • अभ्यर्थी राजस्थान होमगार्ड एग्जाम नोटिस और एडमिट कार्ड को अपनी डिवाइस में सेव करके दी गई जानकारी आसानी से चेक कर सकते है।

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025 Check

Home Guard Physical Date Notice Update Soon {Dec 2025}
Official Website Visit Now

Disclaimer:

इस लेख में ‘तैयारी शुरू होने/पूरा होने’ की तारीखें आधिकारिक नोटिफिकेशन यानी e-bid Invitation पर आधारित हैं। ‘परीक्षा की संभावित तारीखें’ इन तैयारियों के पूरा होने में लगने वाले समय के अनुमान पर आधारित हैं। उम्मीदवारों को अंतिम और आधिकारिक घोषणा के लिए राजस्थान गृह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए।

Rajasthan Home Guard Exam Date 2025 – FAQ’s

राजस्थान होम गार्ड फिजिकल एग्जाम 2025 में कब है?

विभाग द्वारा तैयारी प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 तक पूरी करने के लक्ष्य के बाद Rajasthan Home Guard Physical Exam Date दिसंबर 2025 की शुरुआत में या जनवरी 2026 में घोषित की जाएगी, लेकिन अब फिजिकल एग्जाम में ज्यादा समय नहीं है इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

राजस्थान होम गार्ड भर्ती में सलेक्शन कैसे होगा?

Rajasthan Home Guard Recruitment के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के 50 अंकों की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा, जिसमें फिजिकल टेस्ट, विशेष योग्यता परीक्षण, मौखिक व्यक्तित्व परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के विभिन्न चरण शामिल है।

2 thoughts on “Rajasthan Home Guard Exam Date 2025: राजस्थान होमगार्ड भर्ती के 3842 पदों पर आवेदनकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब होगी परीक्षा”

  1. Sir ji राजस्थान होमगार्ड bharti 3842 post physical test ke admit card january 2026 me aayege update kro

    Reply

Leave a Comment