Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025, खुशखबरी: राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट (PET/PST) 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है, पोर्टल पर जेल प्रहरी फिजिकल एडमिट कार्ड 4 दिसंबर 2025 को जारी किए गए है।बता दें कि राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल एग्जाम को लेकर विभाग द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है वह जेल प्रहरी फिजिकल की तैयारी शुरू कर सकते है।

राजस्थान कारागार विभाग में जेल प्रहरी भर्ती लिखित परीक्षा के बाद से लाखों उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट का इंतजार था, वह इंतजार अब खत्म हो गया है। इन सभी युवाओं के लिए यह खबर सबसे बड़ी धमाकेदार खुशखबरी है। दरअसल महानिदेशालय कारागार विभाग द्वारा जेल प्रहरी शारीरिक दक्षता एवं मापदण्ड परीक्षा (PET/PST) के लिए Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 पोर्टल पर 4 दिसंबर 2025 को जारी किए गए है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसारराजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट 2025 का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से शुरू किया जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट जाएं। इसके अलावा RSMSSB Jail Prahari PST/PET Admit Card से लेकर फिजिकल टेस्ट डिटेल्स एवं फिजिकल के लिए आवश्यक दस्तावेजों तक की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Read Also….राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल एग्जाम Details
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 – जेल प्रहरी PET/PST डेट्स
जेल प्रहरी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। वहीं इस फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड 4 दिसंबर 2025 को जारी किए गए है।
- Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Date: 4 दिसंबर 2025
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) प्रारंभ: 18 दिसंबर 2025
- परीक्षा केंद्र: कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर (Jail Training Institute, Ajmer)
- परीक्षा की प्रकृति: अर्हकारी (Qualifying) – इसमें कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य है।
How to Download Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025
अपना RSSB जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आप यहां दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले महानिदेशालय कारागार, राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट https://jail.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Recruitment’ या ‘Latest Updates’ सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद “Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Download Link” पर क्लिक करें।
- अब एक नए लॉगिन पेज पर अपना एप्लिकेशन/रोल नंबर और जन्म तिथि सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक जानकारी Verify करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपके राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 की पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- आप यहां से डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर सकते है और प्रिंटआउट निकलवा सकते है।
राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल PET/PST एग्जाम सेंटर क्या क्या डॉक्युमेंट्स लेकर जाएं
राजस्थान प्रहरी फिजिकल टेस्ट के एग्जाम सेंटर पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 प्रिंटआउट के साथ निम्नलिखित जरूरी मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी लेकर जाना अनिवार्य है:
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड: डाउनलोड किया गया राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल एडमिट कार्ड प्रिंटआउट।
- मूल फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 4 से 5 रंगीन फोटो (जो आपने आवेदन पत्र में उपयोग की थी)।
- मेडिकल सर्टिफिकेट: दौड़ में भाग लेने के लिए फिजिकल रूप से फिट होने का प्रमाण पत्र, जो किसी पूर्व राजकीय चिकित्सक (Government Doctor) द्वारा जारी किया गया हो।
- जाति प्रमाणपत्र और मूल निवास प्रमाणपत्र: जाति एवं मूल निवास प्रमाणपत्र भी आवश्यक है।
- अन्य दस्तावेज: यदि इसके अलावा एडमिट कार्ड या फिजिकल एग्जाम की सूचना में कोई ओर दस्तावेज बताए गए है तो अवश्य लेकर जाएं।
जेल प्रहरी शारीरिक मापदण्ड (PST) और दक्षता (PET) डिटेल्स 2025
जेल प्रहरी में सिलेक्शन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मापदण्ड परीक्षा (PST) दोनों अनिवार्य हैं। दौड़ पूरी करने के बाद ही आपका शारीरिक मापदण्ड लिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होगी।
वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों का वजन माप नहीं होगाज लेकिन महिलाओं का वजन कम से कम 47.5 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
Read Also….राजस्थान जेल प्रहरी 10 गुणा कैंडीडेट्स लिस्ट
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 Download Link
RSMSSB Jail Prahari Physical Admit Card Download Link
Official Website
निष्कर्ष
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card 2025 जारी होना उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। चूँकि फिजिकल टेस्ट 18 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं, इसलिए यह समय अपनी तैयारी को उच्चतम स्तर पर ले जाने का है। राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें, सभी दस्तावेज समय पर तैयार करें और दौड़ के अभ्यास में कोई कमी न छोड़ें। यह आपके भविष्य को सुरक्षित करने का अंतिम मौका है। पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।