अगर आप भी राजस्थान जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 परीक्षा की तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। यहां आपको कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक Rajasthan Jamadar Syllabus 2025 और एग्जाम पैटर्न की A to Z स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। इसके अलावा जमादार सिलेबस डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी इस आर्टिकल में दिया गया है।

अपनी तैयारी को सही दिशा देने और परीक्षा में उच्च स्कोर प्राप्त करने के लिए आपको एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझना अनिवार्य है, राजस्थान जमादार सिलेबस और एग्जाम पेटर्न को आसानी से समझने के लिए चयन बोर्ड की वेबसाइट से जमादार प्रीवियस ईयर पेपर्स डाउनलोड कर सकते है, और इन्हें जितने हो सके हल कर सकते है, इससे आप जमादार सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे। जमादार सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Rajasthan Jamadar Syllabus 2025 Highlight
भर्ती संगठन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती परीक्षा का नाम: राजस्थान जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025
पद संख्या: 72
आर्टिकल का नाम: Rajasthan Jamadar Syllabus 2025
जमादार एग्जाम डेट: 27 दिसंबर 2025
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
परीक्षा की अवधि: 02:00 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर)
प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर: उच्च माध्यमिक स्तर
कैटेगरी: RSMSSB Syllabus 2025
Rajasthan Jamadar Exam Pattern 2025 In Hindi
- राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र उच्च माध्यमिक स्तर का होगा।
- पेपर में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार यानी बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। जमादार ग्रेड-II के लिए निर्धारित एग्जाम स्कीम इस प्रकार है:
| Subject | No.Of Questions | No. Of Marks Exam | Duration |
| सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, समसामयिक मामले, आदि राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में | 100 | 100 | 02:00 घंटे |
| Total | 100 | 100 |
Note: चयन बोर्ड द्वारा फिलहाल विषयवार प्रश्न और अंकों का अलग अलग निर्धारण नहीं किया गया है।
जमादार एग्जाम Negative Marking और O.M.R. शीट विशेष नियम 2025
परीक्षा में होने वाली नेगेटिव मार्किंग और Answer Sheet भरने के संबंध में महत्वपूर्ण नियम इस प्रकार हैं:
- Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- Answer Options: प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे।
- उत्तर भरना अनिवार्य: आपको सही उत्तर दर्शाने के लिए केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल करना अनिवार्य है।
- प्रश्न हल न करने पर: यदि आप कोई प्रश्न हल नहीं कर रहे हैं, उत्तर नहीं दे रहे हैं तो आपको अनिवार्य रूप से पांचवां विकल्प E का गोला गहरा करना आवश्यक है।
- गलत उत्तर पर प्रावधान: यदि पांचों विकल्पों में से किसी भी गोले को गहरा नहीं किया जाता है, तो ऐसे 10 प्रतिशत प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- अतिरिक्त समय: परीक्षा पूरी होने के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, कि आपने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है।
Read Also…12वीं पास के लिए राजस्थान जमादार ग्रेड 2 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 नवंबर तक
Rajasthan Jamadar Syllabus 2025 In Hindi
जमादार भर्ती परीक्षा का विषयवार विस्तृत सिलेबस यहां स्टेप बाय स्टेप दिया गया है, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते है इसके अलावा जमादार सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। राजस्थान जमादार सिलेबस को चार मुख्य भागों में बांटा गया है। यहां प्रत्येक भाग की आधिकारिक और विस्तृत सिलेबस डिटेल्स दी गई है:
भाग 1: सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन – (50 अंक)
A) राजस्थान का इतिहास:
- प्रमुख सभ्यताएं एवं प्रमुख पुरातात्विक स्थल
- प्रमुख राजवंश, प्रमुख शासक एवं उनकी उपलब्धियां
- 1857 की क्रांति
- किसान आन्दोलन
- जनजाति आन्दोलन
- प्रजामण्डल आन्दोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व
B) राजस्थान की कला एवं संस्कृति:
- स्थापत्य एवं चित्रकला
- लोक संगीत
- वाद्य यंत्र
- नृत्य
- अभिनय
- प्रमुख धार्मिक पंथ
- लोक देवी-देवता
सामाजिक जीवन: - वेशभूषा
- आभूषण
- मेले एवं त्यौहार
- रीति-रिवाज
- भाषा
- बोलियां
- साहित्य
- कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व
C) भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं राजस्थान का संदर्भ:
- भारतीय संविधान की प्रकृति
- प्रस्तावना (उद्देशिका)
- मौलिक अधिकार
- राज्य के नीति निर्देशक तत्व
- मौलिक कर्तव्य
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल
- मुख्यमंत्री
- राज्य विधानसभा
- उच्च न्यायालय
- राजस्थान लोक सेवा आयोग
- राज्य निर्वाचन आयोग
- राज्य सूचना आयोग
- राज्य मानव अधिकार आयोग।
- राज्य एवं जिला स्तर का प्रशासनिक ढांचा एवं कार्यप्रणाली।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
D) राजस्थान का भूगोल:
- स्थान
- विस्तार
- प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना
- वन संसाधन
- वन्यजीव अभयारण्य
- वन एवं वन्यजीव संरक्षण
- जलवायु
- मृदा
- अपवाह तंत्र
- झीलें
- प्रमुख फसलें
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
- खनिज संसाधन
- ऊर्जा संसाधन
- पर्यटन स्थल एवं स्मारक
जनसंख्या: - आकार
- वृद्धि
- वितरण
- घनत्व
- लिंगानुपात
- साक्षरता
- आपदा प्रबंधन
- जलवायु परिवर्तन।
E) राजस्थान की अर्थव्यवस्था:
- राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका
राजस्थान की अर्थव्यवस्था: - विशेषताएं और समस्याएं
- राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा
- हस्तशिल्प उद्योग
- बेरोजगारी
- सूखा और अकाल
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं
- एवं अधिनियम
- विकास संस्थाएं
- लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं
- पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
भाग 2: दैनिक विज्ञान – (20 अंक)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- प्रकाश के नियम
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
- पोषण एवं संतुलित आहार
- प्रमुख मानव रोग
- कारक एवं निदान
- अपशिष्ट प्रबंधन
- पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
- सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान
भाग 3: गणित – (15 अंक)
- मलघुतम समापवर्त्य
- महत्तम समापवर्त्य
- औसत
- लाभ-हानि
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात-समानुपात
- समय
- चाल
- दूरी
- कार्य एवं समय
- क्षेत्रफल एवं आयतन
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण:
- आलेख
- स्तंभ चित्र
- वृत्त चित्र
- रेखा आलेख
भाग 4: राष्ट्रीय एवं राजस्थान राज्य के समसामयिक मामले – (15 अंक)
- राजनीतिक
- आर्थिक
- सामाजिक
- सांस्कृतिक
- प्रौद्योगिकी
- भौगोलिक
- पारिस्थितिकी
- खेल-कूद इत्यादि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- कार्यक्रम एवं नीति
How to Download Rajasthan Jamadar Syllabus 2025
राजस्थान जमादार सिलेबस 2025 की आधिकारिक PDF डाउनलोड करने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले संबंधित भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Candidate Information” या “Syllabus” सेक्शन को खोजें।
- यहां आपको “Jamadar Grade-II Recruitment 2025 Syllabus” लिंक पर क्लिक करना है।
- इतने में जमादार ग्रेड सेकंड सिलेबस PDF डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकलवा सकते है।
राजस्थान जमादार भर्ती 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
जमादार ग्रेड II एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एक सुव्यवस्थित रणनीति बनाना अतिआवश्यक है:
- राजस्थान GK को प्राथमिकता: चूंकि सिलेबस का 50% भाग राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर आधारित है, इसलिए इस खंड को आप सबसे अधिक समय दें।
- दैनिक विज्ञान और गणित पर फोकस: ये खंड स्कोरिंग होते हैं। उच्च माध्यमिक स्तर की विज्ञान और गणित की बेसिक किताबों से अभ्यास करें।
- करंट अफेयर्स: पिछले 6 से 12 महीनों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय घटनाक्रम, योजनाएं और चर्चित व्यक्तित्वों को नियमित रूप से कवर करें।
- नियमित अभ्यास एवं रिवीजन: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के लिए, ऋणात्मक अंकन से बचने हेतु नियमित रूप से मॉक टेस्ट और अभ्यास प्रश्न पत्र हल करें।
- टाइम मैनेजमेंट: परीक्षा में 2 घंटे का समय है, इसलिए प्रत्येक खंड को कितना समय देना है, इसका अभ्यास पहले से ही करें, इसके लिए आप निर्धारित समय लगाकर प्रीवियस ईयर पेपर्स हल कर सकते है।
Rajasthan Jamadar Grade 2 Syllabus 2025 PDF Download
निष्कर्ष
Rajasthan Jamadar Syllabus 2025 की यह डिटेल्ड जानकारी आपकी प्रिपरेशन को मजबूत दिशा देने का काम करेगी। इस सिलेबस में राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है, इसलिए अपनी तैयारी का अधिकांश समय आप इस भाग को दें। सही रणनीति, नियमित अध्ययन और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के अभ्यास से आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
RSMSSB Jamadar Grade II Syllabus 2025 – FAQs
क्या राजस्थान जमादार परीक्षा में 5वां गोला (E) भरना अनिवार्य है?
हां, यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं कर रहे हैं, तो पांचवें विकल्प ‘E’ को गहरा करना अनिवार्य है, अन्यथा आपके अंक काटे जाएंगे।
राजस्थान जमादार एग्जाम 2025 का कठिनाई स्तर क्या है?
जमादार भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र का स्तर उच्च माध्यमिक स्तर (Higher Secondary Level) का होगा।
राजस्थान जमादार एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?
Jamadar Exam में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की Negative Marking की जाएगी।