Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026: राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026: यदि आप उन हजारों युवाओं में से एक हैं जो राजस्थान की माटी से जुड़कर कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह सही वक्त है अपनी तैयारी को गियर अप करने का। अक्सर हम जोश-जोश में किताबें तो उठा लेते हैं, लेकिन बिना सटीक ‘मैप’ के मंजिल तक पहुँचना मुश्किल होता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026 पोर्टल पर जारी कर दिया गया है, जिसमें न केवल सिलेबस बल्कि एग्जाम पैटर्न में भी कड़े बदलाव किए गए हैं।

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026
Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026

इस बार की प्रतियोगिता सिर्फ किताबी ज्ञान की नहीं है, बल्कि यह आपकी स्मार्टनेस और ओएमआर (OMR) शीट के साथ आपकी सावधानी की भी परीक्षा है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब तुक्केबाजी का दौर खत्म हो चुका है और 5वें विकल्प (Option E) जैसे नियमों ने इस परीक्षा को पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। आइए, इस आर्टिकल में Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026 की प्रत्येक विषयवार टॉपिक को समझते हैं, जो आपको मेरिट लिस्ट में टॉप पर ले जा सकती है।

Rajasthan Krishi Supervisor 2026 Overview

भर्ती संस्था का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद का नामकृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)
कुल पद संख्या1100
परीक्षा तिथि18 अप्रैल 2026
कुल प्रश्न100
कुल अंक300
नेगेटिव मार्किंग1/3
नया नियम5वां विकल्प (Option E)
कैटेगरीRSSB Agriculture Supervisor Syllabus 2026

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus And Exam Pattern 2026

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एग्जाम कुल 300 अंकों का होगा। जिसमें विभिन्न विषयों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। आपको अच्छी तैयारी के लिए सबसे पहले राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना अनिवार्य है। बिना सिलेबस को समझे आप कितनी भी मेहनत करलें बेहतरीन तैयारी नहीं कर पाएंगे।

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus And Exam Pattern 2026

प्रश्नों की प्रकृति और RSMSSB Krishi Supervisor Syllabus को आसानी से समझने के लिए आप सभी विषयवार टॉपिक्स को पढ़ें, इसके अलावा आप कम से कम पिछले 5 से सात साल के RSMSSB Krishi Supervisor Previous Year Papers Download करके इन्हें जितना हो सके हल करें। ताकि आपको यह समझने में आसानी होगी सबसे ज्यादा सवाल किन टॉपिक्स से पूछे गए है, इसी के आधार पर आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते है।

Read Also…..12वीं पास के लिए राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती का 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 11 फरवरी तक

Rajasthan Krishi Supervisor Exam Pattern 2026

  • चयन बोर्ड के अनुसार परीक्षा वैकल्पिक (MCQ) प्रकार की होगी।
  • प्रत्येक सही सवाल के लिए 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।

विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंकों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

प्रश्न पत्र का भागविषय का नामप्रश्नों की संख्या कुल अंक
भाग-Iसामान्य हिन्दी1545
भाग-IIराजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति2575
भाग-IIIशस्य विज्ञान (Agronomy)2060
भाग-IVउद्यानिकी (Horticulture)2060
भाग-Vपशुपालन (Animal Husbandry)2060
कुल100300
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2.00 घण्टे का समय दिया जाएगा।
  • इसके अलावा 10 मिनट का अतिरिक्त समय सभी गोले भरे गए है या नहीं ये चेक करने के लिए दिया जाएगा।

Read Also…… राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 6 फरवरी तक

Rajasthan Krishi Supervisor Exam Pattern 2026 – कृषि सुपरवाइजर सब्जेक्ट वाइज सिलेबस

राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस की विषयवार निर्धारित टॉपिक्स की पूरी जानकारी यहां दी गई है, इसके अलावा यदि आपके पास यहां दिए गए सिलेबस को पूरा पढ़ने का समय नहीं है तो इसके लिए आर्टिकल के अंत में Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus PDF Download करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जहां से आप डायरेक्ट कृषि सुपरवाइजर सिलेबस पीडीएफ प्राप्त कर सकते है।

RSSB Krishi Supervisor Syllabus 2026 भाग-I सामान्य हिन्दी 15 प्रश्न – 45 अंक:

  • दिये गये शब्दों की संधि एवं संधि-विच्छेद।
    उपसर्ग एवं प्रत्यय:
  • शब्द संरचना, पृथक् करना और पहचान।
  • समस्त सामासिक पद की रचना और विग्रह।
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द।
  • शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
  • शब्द शुद्धि: अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना।
  • वाक्य शुद्धि: व्याकरणिक अशुद्धियों का शुद्धिकरण।
  • वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
    पारिभाषिक शब्दावली:
  • अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द।
  • मुहावरे और लोकोक्तियां: केवल सार्थक प्रयोग अपेक्षित।

Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 भाग-II राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति 25 प्रश्न – 75 अंक:

भूगोल:

  • भौगोलिक संरचना
  • विभाजन
  • जलवायु
  • पर्वत
  • नदियां
  • मरूस्थल
  • फसलें।
    इतिहास:
  • सभ्यताएं –
  • कालीबंगा
  • आहड़।
    व्यक्तित्व:
  • महाराणा कुंभा
  • राणा सांगा
  • महाराणा प्रताप
  • राव जोधा
  • मालदेव
  • महाराजा जसवंतसिंह
  • वीर दुर्गादास
  • मानसिंह-प्रथम
  • सवाई जयसिंह
  • गंगासिंह।
  • स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थानी बोलियां
  • कृषि एवं पशुपालन की राजस्थानी शब्दावली।
  • लोक देवी-देवता
  • प्रमुख संत
  • प्रमुख सम्प्रदाय।
  • लोक पर्व
  • त्योहार
  • मेले
  • पशु मेले।
  • लोक कथा
  • गीत
  • नृत्य
  • मुहावरे
  • कहावतें
  • फड़
  • लोक नाट्य
  • वाद्य
  • कठपुतली कला।
  • जातियां
  • जन जातियां
  • वस्त्र
  • आभूषण।
    हस्तशिल्पकला:
  • चित्रकला शैलियां
  • भित्ति चित्र
  • प्रस्तर शिल्प
  • काष्ठ कला
  • मृदमाण्ड
  • उस्ता कला
  • हस्त औजार
  • नमदे-गलीचे।
    स्थापत्य:
  • दुर्ग
  • महल
  • हवेलियां
  • छतरियां
  • बावडियां
  • तालाब
  • मंदिर-मस्जिद आदि।
  • संस्कार
  • रीति रिवाज
  • धार्मिक
  • ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026 भाग-III शस्य विज्ञान 20 प्रश्न – 60 अंक:

  • राजस्थान की भौगोलिक स्थिति
  • कृषि सांख्यिकी
  • उद्यानिकी
  • पशुधन का परिदृश्य।
  • जलवायुवीय खण्ड
  • मृदा उर्वरता
  • उत्पादकता
  • समस्याग्रस्त मृदाओं जैसे क्षारीय, अम्लीय का प्रबन्धन।
  • मृदा क्षरण
  • जल एवं मृदा संरक्षण
  • पोषक तत्व
  • राजस्थानी शस्य शब्दावली।
  • जीवांश खाद
  • उर्वरक – नत्रजन, फास्फोरस, पोटेशियम
  • और प्रयोग की विधियां।
  • सिंचाई के स्रोत
  • जल मांग
  • सिंचाई विधियां – फव्वारा, बून्द बून्द, रेनगन
  • और जल निकास।
  • मृदा परीक्षण
  • चारा संरक्षण – साईलेज, हे मेकिंग
  • खरपतवार नियंत्रण
  • और रसायनों का प्रयोग।
    फसलों की खेती:
  • अनाज –
  • मक्का
  • ज्वार
  • बाजरा
  • धान
  • गेहूं
  • जौ।
  • दालें –
  • मूंग
  • चँवला
  • मसूर
  • उड़द
  • मोठ
  • चना
  • मटर।
  • तिलहन –
  • मूंगफली
  • तिल
  • सोयाबीन
  • सरसों
  • अलसी
  • अरण्डी
  • सूरजमुखी
  • तारामीरा।
  • रेशा –
  • कपास।
  • चारा –
  • बरसीम
  • रिजका
  • जई।
  • मसाले –
  • सौंफ
  • मैथी
  • जीरा
  • धनिया।
  • नकदी फसलें –
  • ग्वार
  • गन्ना।
  • उत्तम बीज के गुण
  • अंकुरण
  • बीज वर्गीकरण –
  • मूल केन्द्रक
  • प्रजनक
  • आधार
  • प्रमाणित।
  • शुष्क खेती
  • मिश्रित फसल
  • फसल चक्र
  • कृषि विभाग की योजनाएं
  • अनाज भण्डारण।

RSSB कृषि सुपरवाइजर सिलेबस 2026 भाग-IV: उद्यानिकी 20 प्रश्न – 60 अंक:

  • फलों एवं सब्जियों का महत्व
  • वर्तमान स्थिति
  • नर्सरी प्रबन्धन
  • पादप प्रवर्धन।
  • फलोद्यान रेखांकन
  • पाला
  • लू
  • अफलन की समस्या
  • पादप वृद्धि नियंत्रक।
    फलों एवं सब्जियों की जानकारी:
  • आम
  • नीम्बू वर्गीय
  • अमरूद
  • अनार
  • पपीता
  • बेर
  • खजूर
  • आंवला
  • अंगूर
  • लहसूवा
  • बील
  • टमाटर
  • प्याज
  • गोभी वर्गीय
  • भिण्डी
  • कदू वर्गीय
  • बैंगन
  • मिर्च
  • लहसून
  • मटर
  • गाजर
  • मूली
  • पालक।
    फल एवं सब्जी परीरक्षण:
  • सिद्धान्त
  • विधियां
  • डिब्बाबन्दी
  • सुखाना
  • और निर्जलीकरण।
    बनाने की विधियां:
  • फलपाक – जैम
  • अवलेह – जेली
  • केन्डी
  • शर्बत
  • पानक – स्क्वेश।
  • औषधीय पौधों की खेती
  • फूलों की खेती
  • उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं।

RSMSSB Krishi Supervisor Syllabus भाग-V: पशुपालन 20 प्रश्न – 60 अंक:

  • पशुपालन का महत्व
  • दूध उत्पादन में योगदान और प्रबन्धन।
    नस्लें:
  • गाय –
  • गीर
  • थारपारकर
  • नागौरी
  • राठी
  • जर्सी
  • होलिस्टन
  • मालवी
  • हरियाणा
  • मेवाती।
  • भैंस –
  • मुर्रा
  • सूरती
  • नीली रावी
  • भदावरी
  • जाफरवादी
  • मेहसाना।
  • बकरी –
  • जमनापारी
  • बारबरी
  • बीटल
  • टोगनबर्ग।
  • भेड़ –
  • मारवाडी
  • चोकला
  • मालपुरा
  • मेरीनो
  • कराकुल
  • जैसलमेरी
  • अविवस्त्र
  • अविकालीन
  • और ऊंट प्रबन्धन।
  • पशुओं की आयु गणना
  • सामान्य पशु औषधियां –
  • जीवाणुरोधक
  • विरेचक
  • उत्तेजक
    कृमिनाशक
  • मर्दन तेल।
    बीमारियां:
  • पशु-प्लेग
  • खुरपका-मुंहपका
  • लगड़ी
  • एन्थ्रेक्स
  • गलघोटू
  • थनेला रोग
  • दुग्ध बुखार
  • रानीखेत
  • मुर्गियों की चेचक
  • खूनीपेचिस।
  • दुग्ध उत्पादन
  • स्वच्छ दूध
  • परिरक्षण
  • गुणवत्ता परीक्षण
  • वसा ज्ञात करना
  • आपेक्षित घनत्व
  • क्रीम पृथक्करण
  • और दही
  • पनीर व घी बनाने की विधि।
  • बर्तनों की सफाई
  • पशुपालन क्रियाओं से संबंधित शब्दावली।

अच्छी तैयारी के लिए आपको राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस की विषयवार दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है।

Read Also…..राजस्थान महिला सुपरवाइजर नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Krishi Supervisor Exam Ki Tayari Kaise Kre 2026 सफलता के 7 मास्टर टिप्स

  1. RBSE किताबों का दम: राजस्थान बोर्ड की 11वीं और 12वीं की कृषि विज्ञान की किताबों को अपना आधार बनाएं, 80% से ज्यादा पेपर इन्हीं के कॉन्सेप्ट्स पर टिका होता है।
  2. राजस्थानी शब्दावली पर फोकस: इस बार स्थानीय खेती-बाड़ी के शब्दों जैसे- लाटा, थापड़ी, कुंवा से जुड़े सवाल आपकी रैंकिंग सुधार सकते हैं।
  3. सेल्फ-नोट्स की ताकत: पशुपालन की नस्लों और बीमारियों के लिए फ्लो-चार्ट और टेबल खुद बनाएं, अपने ही हाथ से लिखा हुआ दिमाग जल्दी कैच करता है।
  4. ओएमआर (OMR) की आदत: घर पर प्रैक्टिस करते समय 5वें विकल्प के साथ मॉक टेस्ट दें, इससे परीक्षा हॉल में आपका टाइम और मार्क्स दोनों बचेंगे।
  5. कृषि करंट अफेयर्स: नई कृषि योजनाओं, उत्पादन के आंकड़ों और फसलों की नई किस्मों के डेटा को अपडेट रखें।
  6. नए मैप से याद करें राजस्थान GK: जीके के लिए राजस्थान के नए मैप का इस्तेमाल करें, जिसमें दुर्ग, नदियों और मेलों को विजुअलाइज करने से वे भूलते नहीं हैं।
  7. कंसिस्टेंसी (निरंतरता): रोज 6 से 8 घंटे की नियमित पढ़ाई और हफ्ते में 1 दिन पूरा रिवीजन करें, यही सिलेक्शन का सबसे छोटा एवं शॉर्ट रास्ता है।

सावधान, RSSB OMR शीट का ‘5वां विकल्प’ (E) नियम 2026

चयन बोर्ड ने पारदर्शिता के लिए लागू किए नए निर्देश एवं नए नियम:

  • कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रत्येक प्रश्न के अब 5 विकल्प A, B, C, D, E होंगे।
  • यदि आप उत्तर नहीं देना चाहते, तो विकल्प ‘E’ का गोला गहरा करना अनिवार्य है।
  • यदि पांचों में से कोई भी विकल्प नहीं भरा, तो 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरा, तो अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualified) कर दिया जाएगा।
  • ओएमआर भरने की पुष्टि के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026 PDF Download

निष्कर्ष

यह समय अपनी मेहनत को सही दिशा देने का है। Rajasthan Krishi Supervisor Syllabus 2026 को अपना मार्गदर्शक बनाएं और आज से ही मिशन मोड में जुट जाएं। अगर आपको राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 से जुड़ी ‘Free eBook’ या ‘Daily Quiz’ चाहिए, तो नीचे कमेंट में “Yes” टाइप करके जरूर भेजें। इसके अलावा कृषि सुपरवाइजर एग्जाम की तैयारी करने वाले अपने दोस्तों और परिवार के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment