Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। पशुपालन प्रबंधन संस्थान (IAM) द्वारा आहार नियंत्रण अधिकारी (Diet Control Officer) और आहार नियंत्रण सहायक (Diet Control Assistant) के विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। राजस्थान पशुपालन डीसीओ डीसीए भर्ती कुल 1703 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

यदि आप राजस्थान पशुपालन प्रबंधन DCO और DCA भर्ती के माध्यम से पशुपालन क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर है। Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 के तहत संस्थान राज्य में संतुलित आहार और खनिज मिश्रण के महत्व को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। इसके अलावा राजस्थान पशुपालन डीसीओ डीसीए भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, पद संख्या विवरण, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
Read Also…..पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 19220 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Last Date
संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान पशुपालन डीसीओ और डीसीए भर्ती के लिए विज्ञप्ति 18 दिसंबर को जारी की गई है, इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 की शाम 5:30 बजे तक कभी भी अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जनवरी 2026 ही निर्धारित की गई है। संस्थान द्वारा ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख आवेदन की अंतिम तिथि के एक महीने बाद अभ्यर्थियों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Bharti 2026 पद संख्या विवरण
राजस्थान पशुपालन प्रबंधन DCO और DCA भर्ती के अंतर्गत कुल 1703 पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसमें आहार नियंत्रण अधिकारी (DCO) के लिए 276 पद निर्धारित किए गए है, जबकि आहार नियंत्रण सहायक (DCA) के लिए 1427 पद आरक्षित किए गए हैं। आहार नियंत्रण अधिकारी जिला एवं तहसील स्तर पर कार्य करेंगे, जबकि सहायक स्तर के कर्मचारी पंचायत और ग्राम स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे। संस्थान अपनी आवश्यकता के अनुसार इन पदों की संख्या में कमी या वृद्धि कर सकते हैं।

Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Application Fees
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आहार नियंत्रण अधिकारी के लिए आवेदन शुल्क 850 रूपये रखा गया है। वहीं, आहार नियंत्रण सहायक पद के लिए 750 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है और इसका भुगतान केवल UPI, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Qualification
राजस्थान पशुपालन प्रबंधन संस्थान भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता संबंधित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जो पद अनुसार इस प्रकार है:
- पशुपालन आहार नियंत्रण अधिकारी भर्ती: Rajasthan Pashupalan DCO Vacancy में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने अनिवार्य है।
- पशुपालन आहार नियंत्रण सहायक भर्ती: Rajasthan Pashupalan DCA Bharti के लिए अभ्यर्थियों का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Age Limit
राजस्थान पशुपालन भर्ती के अंतर्गत DCO पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और ऊपरी आयु 45 वर्ष रखी गई है। वहीं आहार नियंत्रण सहायक पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
Read Also…….एसएससी सीजीएल भर्ती का 1576 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 जनवरी तक
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Selection Process
राजस्थान पशुपालन प्रबंधन DCO और DCA भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Note: चयन कुल 100 अंकों के आधार पर होगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को 60 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 60% यानी 36 अंक लाना अनिवार्य है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों का 40 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में पास होने के लिए कम से कम 24 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को जयपुर जिले में 1 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Salary 2026
राजस्थान पशुपालन DCO DCA वैकेंसी में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद और कार्य अनुसार वेतन दिया जाएगा। जिसमें आहार नियंत्रण अधिकारी की मासिक सैलरी 35,500 रूपये रखी गई है। जबकि आहार नियंत्रण सहायक की मासिक सैलरी 28,500 रूपये रखी गई है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष वेतन में 10% की बढ़ोतरी का प्रावधान भी रखा गया है। ध्यान रहे कि यह मानदेय संस्थान द्वारा निर्धारित लक्ष्यों जैसे मिनरल मिक्सचर पैकेट का क्रय-विक्रय की पूर्ति और कार्य के आकलन के आधार पर ही दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:
- सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट pashupalanprabandhan.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “APPLY ONLINE” लिंक पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
- अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (50-100 KB) और सिग्नेचर (20-50 KB) JPEG प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
- शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट जरूर लें।
Rajasthan Pashupalan DCO DCA Vacancy 2026 Apply Online
- Pashupalan DCO DCA Notification PDF Download
- Pashupalan DCO DCA Apply Online
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष
राजस्थान पशुपालन प्रबंधन DCO और DCA भर्ती 2026 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो ग्रामीण स्तर पर पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। एक अच्छी सैलरी और हर साल वेतन वृद्धि के साथ यह एक स्थिर करियर का विकल्प हो सकता है। यदि आप योग्य हैं, तो अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए आप संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 9257019371 पर संपर्क कर सकते हैं।