Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 District Wise Notification PDF: राजस्थान राशन डीलर भर्ती का 16700+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जिलेवार शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनकर अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक आय कमाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के लिए Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 का बिगुल फूंक दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। आपका चयन सीधे आपकी शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर होगा।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026
Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026

यदि आप अपने गांव या वार्ड में रहकर समाज सेवा के साथ-साथ एक स्थिर करियर चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन जिलेवार अलग अलग समय पर आमंत्रित किए जा रहे है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म केवल ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या विवरण, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय ऑफ पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 Highlight

भर्ती का नामराजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026
विभाग का नामखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार
कुल पद संख्या16700+ (जिलेवार)
पद का नामराशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक
नौकरी का स्थानराजस्थान (स्वयं का जिला/वार्ड/पंचायत)
योग्यता 12वीं पास + कंप्यूटर ज्ञान (RSCIT)
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन (जिला रसद कार्यालय)
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (बिना परीक्षा)
केटेगरी12th Pass Govt Jobs 2026

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 Last Date

राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन हर जिले के लिए अलग-अलग समय पर जारी किया जा रहा है। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी हर जिले की अलग है। नीचे प्रमुख जिलों की आवेदन तिथियां दी गई हैं:

  • प्रतापगढ़: 1 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक
  • जयपुर: 21 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक
  • फलोदी: 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक
  • पाली: 29 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक
  • खैरथल – तिजारा: 27 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक
  • श्रीगंगानगर: 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Post Details

पूरे राजस्थान में लगभग 16700 से अधिक रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। यह पद नवसृजित दुकानों और खाली पड़ी दुकानों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

  • प्रतापगढ़: 70 पद
  • जयपुर: 50 पद
  • फलोदी: 20 पद
  • पाली: 14+
  • खैरथल – तिजारा: 29
  • श्रीगंगानगर: 22+

आवेदन शुल्क

राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, ऐसे में अभ्यर्थी बिना कोई शुल्क दिए निःशुल्क फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

  • शिक्षा: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता: यदि आपके पास स्नातक (Graduation) की डिग्री है, तो आपको सिलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • कंप्यूटर नॉलेज: आपके पास RSCIT डिप्लोमा या उसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
    स्थानीय निवासी: –
  • शहरी क्षेत्र: उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
  • ग्रामीण क्षेत्र: उसी पंचायत के किसी भी गांव या वार्ड का निवासी होना चाहिए।

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 आयु सीमा

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। इसके साथ ही SC, ST, OBC एवं MBC सहित सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 Selection Process

राजस्थान राशन डीलर सरकारी नौकरी में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर एवं इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय निवासी होने और कंप्यूटर नॉलेज होने पर बोनस अंक या प्राथमिकता मिलती है।

राशन डीलर की आय और फायदे (Salary & Commission)

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 के तहत राशन डीलर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं मिलेगी, बल्कि उनकी आय कमिशन पर आधारित होती है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • बढ़ा हुआ कमीशन: 1 अप्रैल 2025 से लागू नए नियमों के अनुसार, अब राशन डीलरों को ₹150.70 प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है।
  • संभावित आय: एक औसत राशन दुकान से डीलर हर महीने ₹20,800 से ₹32,900 तक आसानी से कमा सकते हैं। यह कमाई राशन कार्डों की संख्या और राशन वितरण की मात्रा पर निर्भर करती है।

How to Apply Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026

चूंकि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए आप यहां दिए चरणों का पालन करते हुए आसानी से Rajasthan Ration Dealer Application Form जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले food.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने जिले में निर्धारित रिक्त पदों की पुष्टि करें।
  • इसके बाद जिला रसद कार्यालय जाकर ₹100 का पोस्टल ऑर्डर देकर फॉर्म लाएं।
  • ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र (Affidavit) तैयार करवाएं।
  • कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट, RSCIT सर्टिफिकेट, मूल निवास, आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी निकलवाकर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • भरा हुआ फॉर्म और सभी दस्तावेज लेकर अंतिम तिथि से पहले अपने जिला रसद कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवा दें।

फॉर्म कैसे मिलेगा: आपको अपने जिले के जिला रसद कार्यालय (DSO Office) में जाकर ₹100 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर (Indian Postal Order) जमा करना होगा, जिसके बदले आपको आधिकारिक आवेदन फॉर्म दे दिया जाएगा।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 Form Download

निष्कर्ष: Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अपने घर के पास रहकर एक जिम्मेदार सरकारी पद संभालना चाहते हैं। यदि आप 12वीं पास हैं और आपके पास कंप्यूटर का सर्टिफिकेट है, तो बिना देरी किए अपने जिले की अंतिम तिथि चेक करें और फॉर्म भरें।

Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 – FAQ,s

राशन डीलर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन क्यों नहीं मिल रहा?

सरकार ने इसकी प्रक्रिया ऑफलाइन ही रखी है। आपको फॉर्म जिला रसद कार्यालय से ही प्राप्त करना होगा।

क्या महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?

जी हां, योग्यता पूरी करने वाली महिलाएं और पुरुष दोनों इसके लिए पात्र हैं।

राजस्थान राशन डीलर को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?

राशन डीलर को सैलरी नहीं, कमिशन मिलता है। वर्तमान में यह ₹150.70 प्रति क्विंटल है। औसतन एक डीलर ₹25,000 तक कमा सकता है।

क्या राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए कोई एग्जाम होगा?

नहीं, यह भर्ती पूरी तरह मेरिट पर आधारित है। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Leave a Comment