Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24793 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, दरअसल सरकार द्वारा जो भर्ती लास्ट टाइम पोस्टपोंड कर दी गई थी, वो भर्ती फिर से आयोजित की जा रही है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के 24793 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए निकाली जा रही है।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 राज्य में स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इच्छुक उम्मीदवार जो लंबे समय से Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान सफाई कर्मचारी वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन मानदंड और अन्य सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में दो गई है।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Form Date

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन ताजा खबरों के मुताबिक April 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जिसके बाद योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से सफाई कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

  • आवेदन शुरू: April 2026 (संभावित)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द ही
  • इंटरव्यू/लॉटरी की तिथि: Oct 2026

Read Also….बिना परीक्षा आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती का 69000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, अभी यहां से करें आवेदन

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 पद संख्या विवरण

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का आयोजन 24793 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के रिक्त पद शामिल है। पद संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आपको आधिकारिक अधिसूचना जारी होने तक का इंतजार करना होगा।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Application Fees

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में जनरल श्रेणी के लिए ₹600 आवेदन शुल्क रखा गया है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 8वीं या 5वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • कार्य अनुभव: आवेदकों के पास किसी भी नगर निकाय (Municipal Body) या केंद्र/राज्य सरकार के किसी भी विभाग/स्वायत्तशासी संस्था/अर्ध-सरकारी संस्थान/निजी संस्थानों/स्कूलों/कॉलेजों या हॉस्पिटलों में साफ सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 आयु सीमा

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी महिला पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 चयन प्रक्रिया

राजस्थान नगर निगम और नगर पालिका भर्ती के तहत सफाई कर्मचारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के लॉटरी टिकट/साक्षात्कार, प्रायोगिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • लॉटरी टिकट/साक्षात्कार
  • प्रायोगिक परीक्षा (साफ सफाई कार्य का लाइव टेस्ट)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

How to Apply Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026

Rajasthan Safai Karamchari Online Form भरने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर “Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण करें।
  • यदि आप पहले से रजिस्टर्ड है तो SSO ID के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • अगले चरण में Safai Karmi Online Form में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र को Submit कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Apply Online

निष्कर्ष

बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। 24793 पदों की यह बड़ी भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकती है जिनके पास सफाई कार्य का 1 वर्ष का अनुभव है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 में शुरू होने की पूरी संभावना है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को ध्यान से पढ़कर, सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें, विशेष रूप से 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन सबमिट कर दें। राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी, ड्यूटी डिटेल्स और अन्य डिटेल्स के लिए आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

4 thoughts on “Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24793 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन”

Leave a Comment