Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी सरकार ₹5500 की राशि, फटाफट घर बैठे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह स्कॉलरशिप योजना खास तौर पर राजस्थान के उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 10वीं पास करने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026

यह सहायता सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूल/ कॉलेजों के लिए उपलब्ध है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप में फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। छात्र लास्ट डेट से पहले पहले आसानी से पोर्टल पर जाकर Rajasthan Uttar Matric Scholarship Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान Matric Scholarship के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और लाभ राशि सहित विस्तृत जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।

Rajasthan Uttar Matric Chatravriti 2026 असल में कक्षा 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई जैसे BA, BSc, B.Com या PG कोर्स जारी रखने के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाली सालाना आर्थिक मदद है। यह स्कीम मुख्य रूप से SC, ST, OBC, MBC, EBC यानी आर्थिक रूप से पिछड़े और अन्य आरक्षित वर्गों के छात्रों को पढ़ने के लिए बढ़ावा देने के लिए है। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं शामिल नहीं हैं। बता दें कि उत्तर मैट्रिक सरकारी स्कॉलरशिप का पैसा सीधे DBT के माध्यम से ऑनलाइन आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Read Also……2700+ बंपर पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 1.42 लाख रूपये तक महीना

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 उद्देश्य

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का मकसद उन सभी छात्रों की आर्थिक मदद करना है जो 10वीं पास कर चुके हैं और आगे कोई डिग्री/डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसका फायदा SC, ST, OBC, MBC, EBC, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र उठा सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए छात्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Last Date

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2025 को जारी किया जा चुका है, वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र भी 11 दिसंबर 2025 से ही आमंत्रित किए गए है। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 तय की गई है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ हफ्ते बाद राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जारी की जाएगी।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Last Date

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Benefits – मुख्य सहायता

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप से छात्रों को दो प्रकार से मदद मिलेगी, जो कुछ इस प्रकार है:

  • Tuition Fees Refund
  • SC/ST/MBC छात्रों के लिए: सरकारी कॉलेज में इन सभी श्रेणी के छात्रों की पूरी फीस सरकार द्वारा रिफंड कर दी जाती है।
  • OBC/EBC छात्रों के लिए: कॉलेज की जरूरी फीस का एक हिस्सा यानी कुछ हजार तक सरकार द्वारा रिफंड कर दिया जाता है।
  • पढ़ाई का खर्च (Maintenance Allowance): यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है, जिसका इस्तेमाल आप हॉस्टल खर्च, किताबें खरीदने या निजी खर्चों के लिए कर सकते हैं, उदाहरण: कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सालाना ₹4,500 से ₹5,500 तक और हॉस्टल में रहने वालों को इससे ज़्यादा राशि मिलती है।

Read Also…….PO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 22 जनवरी तक

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 के लिए पात्रता मानदंड

  • Income Limit: SC, ST, MBC, OBC और EBC समेत कई समुदायों के लिए, आपके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विशेष श्रेणियों के लिए पात्रता:
    यदि परिवार की आय 2.50 लाख रूपये से ज्यादा है, तब भी 17 विशेष तरह के छात्र जैसे BPL कार्ड धारक के बच्चे, अनाथ, विधवा/तलाकशुदा महिलाएँ स्वयं या उनके बच्चे, और दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना:
    अगर परिवार की आय 5 लाख रुपए से कम है और आप किसी बड़े राष्ट्रीय स्तर के कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपकी पूरी फीस वापस मिल जाती है।

Rajasthan Uttar Matric Chhatravritti 2026 आवश्यक डॉक्युमेंट्स

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, अधिकतर जानकारी जन आधार/राज ई-वॉल्ट से अपने आप फेच कर ली जाती है, जो दस्तावेज ऑनलाइन न मिलें, उनकी साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें:

  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • इस साल कॉलेज की फीस भरने की रसीद।
  • नया पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
  • मूल निवास
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या (जो आधार/जन आधार से जुड़ा हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • यदि लागू हो तो BPL कार्ड या विशेष श्रेणी का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How to Apply Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल पर अपनी एसएसओ ID और पासवर्ड से लॉगिन करें, अगर ID नहीं है तो पंजीकरण पर इसके करके आधार के जरिय नई ID बना लें।
  • पोर्टल पर लॉगिन के बाद होमपेज पर “Scholarship (SJE)” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्रवृत्ति योजनाओं की सूची में से “Uttar Matric Scholarship” के सामने Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Apply Online

निष्कर्ष

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, MBC, EBC और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को 10वीं के बाद उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन) जारी रखने के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 का मुख्य लाभ दो भागों में मिलता है—पहला, कॉलेज की फीस की वापसी और दूसरा, पढ़ाई के अन्य खर्चों के लिए सीधे बैंक खाते में मिलने वाला निर्वाह भत्ता। आवेदन की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी, और इच्छुक पात्र छात्रों को SSO पोर्टल के माध्यम से जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, बशर्ते उनके परिवार की वार्षिक आय मुख्य रूप से ₹2.50 लाख से अधिक न हो।

Leave a Comment