Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026: राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 जनवरी 2026 को जारी किया जा रहा है। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए कम योग्यता के साथ ही बिना CET के वन विभाग में सरकारी नौकरी के साथ करियर बनाने का यह शानदार मौका है। Forest Guard Recruitment के जरिए कुल 483 खाली पदों को भरा जाएगा।

राजस्थान के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में RSSB Vanrakshak Bharti 2026 के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है। राजस्थान वनरक्षक भर्ती में न केवल अच्छा वेतन मिलता है बल्कि जॉब सिक्योरिटी और सम्मानजनक करियर भी प्राप्त होता है।
इसके अलावा राजस्थान वनरक्षक भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, फिजिकल टेस्ट और वेतनमान सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है, ताकि आप इस सुनहरे अवसर को बिल्कुल भी मिस न करें। आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड नियमों को अवश्य चेक करें।
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Last Date
राजस्थान वनरक्षक सरकारी नौकरी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था, वहीं फॉरेस्ट गार्ड फुल नोटिफिकेशन Feb 2026 अंतिम सप्ताह में जारी किया जा रहा है, इसके बाद निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आगे की लेटेस्ट जॉब्स अपडेट के लिए नियमित रूप से RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें या टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रखें।
Read Also…..रेलवे अपकमिंग वैकेंसी कैलेंडर हुआ जारी, जानें 2026 में कब कौनसी भर्ती निकलेगी
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Basic Job Details
योग्य अभ्यर्थियों को राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए फॉर्म भरने से पहले इस पद से जुड़ी जॉब प्रोफाइल की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, यह केवल एक सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि राज्य के जंगलों और वन्य जीवों की सुरक्षा की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। वनरक्षक Govt जॉब के लिए 10वीं पास कोई भी महिला हो या पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) भी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। वनरक्षक भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए Govt Job पाने का बेहतरीन मौका है, इसका सबसे बड़ा बेनिफिट है कि इसमें आपको अपने ही राज्य में सरकारी सेवा का मौका मिलता है।
RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Vacancy Details
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 का आयोजन कुल 483 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। वनरक्षक भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। Vanrakshak Vacancy Details की अधिक जानकारी के लिए आप वनरक्षक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके चेक कर सकते है।
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Application Fees
राजस्थान वनरक्षक वैकेंसी में जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी और MBC वर्ग के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC वर्ग के साथ ही EWS, SC, ST और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
RSMSSB Vanrakshak Vacancy 2026 Eligibility Criteria
वनरक्षक भर्ती राजस्थान में आवेदन के लिए आपको फॉर्म भरने से पहले पात्रता मानदंड विवरणों को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए, पात्रता के तहत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदंड विवरण नीचे दिए गए है:
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Qualification
Rajasthan Forest Guard Bharti में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इस पद के लिए कोई भी ओर सर्टिफिकेट या डिग्री डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को इस पद पर आवेदन के लिए राज्य की संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Age Limit
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार एससी, एसटी को ऊपरी आयु में 3 वर्ष और ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
Read Also…..राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4319 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास
Rajasthan Vanrakshak Exam Pattern 2026 in Hindi
- Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा।
- परीक्षा मे प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार का होगा।
- RSSB Forest Guard Exam 2026 में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति और भूगोल जैसे विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।
- पेपर करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर और गोले खाली छोड़ने के लिए 1/3 अंकों की Negative Marking होगी।
- अभ्यर्थियों को Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 एग्जाम में सफल होने के लिए कम से कम 40% योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 60 | 60 |
| गणित | 15 | 15 |
| दैनिक विज्ञान (सामान्य विज्ञान) | 15 | 15 |
| करेंट अफेयर्स | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
राजस्थान वनरक्षक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026 को समझने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से पिछले सभी वर्षों के Vanrakshak Previous Year Papers Download करके इन्हें हल कर सकते है।
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Selection Process
राजस्थान वनरक्षक वैकेंसी 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Rajasthan Vanrakshak Monthly Salary/Pay Scale 2025
राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को वनरक्षक का पे-बैंड 1 एवं पे मैट्रिक्स लेवल 4 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा, कर्मचारियों को शुरुआत में 19200 रूपये तक मूल वेतन दिया जाएगा, जबकि परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद इन्हें विभिन्न सरकारी भत्तों को मिलाकर अधिकतम 60000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
How to Apply for Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026
राजस्थान वनरक्षक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया निम्नानुसार है:
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर चले जाना है।
- होमपेज पर “Recruitment Advertisement” अनुभाग में जाकर Various Recruitments for Forest Department 2026 पर क्लिक करते हुए विज्ञप्ति डाउनलोड करके पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
- इसके पश्चात “Apply Online” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यदि आपके पास पहले से एसएसओ आईडी नहीं है तो Register Here पर क्लिक करके आधार कार्ड या जनाधार कार्ड के जरिए ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- यदि पहले से एसएसओ आईडी है वो Login to RajSSO पर क्लिक करें, एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- पोर्टल के डैशबोर्ड पर Recruitment Portal अनुभाग में जाएं।
- सक्रिय भर्तियों की सूची में “Various Recruitments in Forest Department 2026” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपको वन विभाग के विभिन्न पदों के नाम दिखेंगे, इनमें से “Forest Guard” पर क्लिक करें।
- Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी को सही सही ध्यानपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Save & Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- Rajasthan Vanrakshak Online Form जमा करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan Vanrakshak Exam Preparation Best Tips 2026
- राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक सही रणनीति जरूरी है।
- सबसे पहले राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह से समझें।
- वनरक्षक सिलेबस को समझने के लिए पिछले 8 से 10 सालों के प्रश्न पत्रों को हल करें।
- इस परीक्षा में सबसे बड़ा रोल राजस्थान सामान्य ज्ञान का है तो इस पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इस सेक्शन से सबसे ज्यादा अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
गणित और विज्ञान की बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करें। - साथ ही, लिखित परीक्षा के साथ-साथ राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट की भी तैयारी जारी रखें, इसके लिए आप प्रतिदिन दौड़, सिट-अप्स और पुश अप्स जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास करते रहें, ताकि आप लिखित परीक्षा के साथ ही फिजिकल टेस्ट में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Rajasthan Vanrakshak Vacancy 2026 Apply Online
| RSMSSB Vanrakshak Short Notice | Download |
| RSSB Forest Guard Vacancy 2026 Notification PDF | Coming Soon |
| Official Website | RSMSSB Website |
| Latest Govt Jobs | SKJobadda |
निष्कर्ष – RSMSSB Vanrakshak Bharti 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए Golden Opportunity है, जो वन विभाग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान वन विभाग भर्ती में Selection के बाद सिक्योर Career के साथ ही हर महीने अच्छी सैलरी भी मिलती है। Forest Guard Exam का कठिनाई स्तर सेकेंडरी लेवल का रहेगा, यदि आप थोड़ी सी मेहनत और तैयारी करते है तो आपका सिलेक्शन होने से कोई नहीं रोक सकता है, हमें उम्मीद है कि दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।