Rajasthan Work From Home Bharti 2026 Notification Release: राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती का 2760 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Work From Home Bharti 2026: राजस्थान की महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर आया है। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना के तहत कुल 2760 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

Rajasthan Work From Home Bharti 2026 Notification Release
Rajasthan Work From Home Bharti 2026

सबसे अच्छी बात है कि इस मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए कोई भी न्यूनतम योग्यता वाली फ्रेशर महिलाएं भी फॉर्म लगा सकती है। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरे जा रहे है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते है। बता दें कि इस योजना के लिए केवल महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पात्र माना गया है। राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के लिए पात्रता, सैलरी, आवेदन की तारीखें और चयन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Work From Home Bharti 2026 Highlights

भर्ती संगठनराजस्थान राज्य सरकार
कुल पद संख्या2760
पात्रतान्यूनतम 5वीं/8वीं पास (सिलाई कार्य के लिए केवल साक्षर होना पर्याप्त)
अंतिम तिथिपद अनुसार अलग-अलग 2 April 2026 तक
आवेदन माध्यमकेवल ऑनलाइन
Category10th Pass Female Jobs 2026

Rajasthan Work From Home Bharti 2026 में कौन कर सकते है आवेदन (Eligibility)

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो घर से बाहर जाकर नौकरी करने में असमर्थ हैं। उनके लिए पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:

  • आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • तकनीकी कौशल जैसे टाइपिंग, डेटा एंट्री, सॉफ्टवेयर डिजाइन रखने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष अवसर भी हैं।
  • इस पद के लिए किसी डिग्री या डिप्लोमा की अनिवार्यता नहीं है। यदि महिला अभ्यर्थी केवल साक्षर यानी पढ़ना-लिखना जानती है, तो भी वह आवेदन कर सकती है।

Read Also…राजस्थान वनपाल भर्ती का 259 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 फरवरी तक

Rajasthan Work From Home Bharti 2026 Documents Required

आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार हैं:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) इत्यादि।

घर बैठे सिलाई कार्य (Stitching & Tailoring Opportunities)

  • इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उन महिलाओं को भी मौका दिया जा रहा है जो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन सिलाई-कढ़ाई के काम में माहिर हैं।
  • कार्य का स्वरूप: चयनित महिलाओं को सरकारी विभागों जैसे आंगनवाड़ी यूनिफॉर्म, पुलिस वर्दी, या अस्पताल के कपड़े या लिस्टेड प्राइवेट कंपनियों के लिए सिलाई का काम घर बैठे करना होगा।
  • किसे मिलेगा फायदा: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की वैसी महिलाएं जो घर से बाहर जाकर काम नहीं कर सकतीं, वे इस पद के जरिए हर महीने सम्मानजनक आय प्राप्त कर सकती हैं।
  • मशीन और संसाधन: कई मामलों में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से सिलाई मशीन और अन्य संसाधनों के लिए भी सहायता प्रदान की जाती है।

Read Also….10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का 28740 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 फरवरी तक

How to Apply Rajasthan Work From Home Bharti 2026

यदि आप घर बैठे काम करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर बैठे Work From Home Job के लिए आवेदन कर सकती हैं:

  • सबसे पहले mahilawfh.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  • होमपेज ‘New User Register‘ पर क्लिक करके अपने जन आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण पूरा करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • होम पेज पर उपलब्ध विभिन्न कंपनियों और Opportunities की लिस्ट आपको दिख जाएगी।
  • अपनी योग्यता जैसे सिलाई, टाइपिंग या डेटा एंट्री के अनुसार ‘Apply Now‘ पर क्लिक करें।
  • अब अपनी स्किल्स, एजुकेशन और वर्क एक्सपीरियंस की जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आप राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Work From Home Bharti 2026 Apply Online

निष्कर्ष: Rajasthan Work From Home Bharti 2026 में “पहले आओ, पहले पाओ” की प्राथमिकता नहीं है, बल्कि आपकी स्किल और आवश्यकता जैसे प्राथमिकता श्रेणी के आधार पर सिलेक्शन किया जाता है। इसलिए फॉर्म भरते समय अपने हुनर (Skill) का विवरण विस्तार से दें। सैलरी पद अनुसार एवं अलग अलग विभाग या कंपनी द्वारा आपकी योग्यता अनुसार निर्धारित की जाएगी।

Leave a Comment