RIICO Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा RIICO Recruitment 2026 का आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। रीको भर्ती के माध्यम से विभाग में खाली पड़े विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें कम्पनी सचिव, असिस्टेंट टाउन प्लानर, प्रोग्रामर, जूनियर लॉ ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट और ड्राफ्ट्समैन पद शामिल है।

राजस्थान के इस प्रतिष्ठित औद्योगिक विभाग में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, क्योंकि लंबे समय के बाद रीको द्वारा इतनी भर्तियां एक साथ निकाली गई है। इस रीको भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 20 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से RIICO Online Form जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा RIICO Vacancy 2026 के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, पद विवरण, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Read Also….रेलवे अपकमिंग वैकेंसी कैलेंडर हुआ जारी, जानें 2026 में कब कौनसी भर्ती निकलेगी
RIICO Recruitment 2026 Last Date
आरआईआईसीओ भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 20 जनवरी को जारी किया गया है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी होगा। विभिन्न स्तरीय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
- रीको ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 जनवरी 2026
- रीको ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 20 फरवरी 2026
- रिको आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 20 फरवरी 2026
- रिको एग्जाम डेट: मार्च/अप्रैल 2026
RIICO Bharti 2026 Post Details
राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती का आयोजन कुल 98 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें क्लर्क लेवल, प्रोग्रामर, जूनियर असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन और JLO सहित विभिन्न स्तरीय पद शामिल है।
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 54 पद
- सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय: 21 पद
- निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय: 08 पद
- प्रारूपकार (Draughtsman): 08 पद
- कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO): 04 पद
- प्रोग्रामर: 01 पद
- सहायक नगर नियोजक: 01 पद
- कंपनी सचिव: 01 पद
कुल पद: 98
RIICO Recruitment 2026 Application Fees
रीको भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों के लिए आवेदन शुल्क पद अनुसार अलग अलग रखा गया है, जो इस प्रकार है:
| कैटेगरी | पद संख्या 1 से 6 | पद संख्या 7 से 8 |
| सामान्य /OBC-क्रीमी लेयर | Rs.1000/- | Rs.700/- |
| OBC-नॉन क्रीमी लेयर/EWS (राजस्थान) | Rs.750/- | Rs.525/- |
| SC / ST / दिव्यांग (राजस्थान) | Rs.500/- | Rs.350/- |
- Note: जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, वे SC/ST के समान शुल्क दे सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही किया जा सकेगा।
Read Also…राजस्थान रीट नई पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन इस महीने में होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
RIICO Recruitment 2026 Qualification
रीको भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग पदों के लिए पद अनुसार निर्धारित की गई है, जिसका संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:
- RIICO Company Secretary: रीको कंपनी सचिव भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास ICSI से सदस्यता (Membership) प्राप्त होनी चाहिए और साथ ही कम से कम 50 करोड़ रूपये की चुकता पूंजी वाली कंपनी में 5 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
- रीको असिस्टेंट टाउन प्लानर: RIICO Assistant Town Planner Bharti के लिए आवेदकों के पास आर्किटेक्चर में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री और टाउन प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
- रीको प्रोग्रामर: RIICO Programmer Vacancy के लिए उम्मीदवारों के पास IT/कंप्यूटर साइंस अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में B.E./B.Tech./M.Sc. या M.C.A. की डिग्री होनी चाहिए।
- रीको असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड-II: RIICO Assistant Accounts Officer Grade-II Bharti में फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ B.Com और साथ में RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- रीको जूनियर लीगल ऑफिसर: RIICO Junior Legal Officer Vacancy में आवेदन के लिए 55% अंकों के साथ लॉ ग्रेजुएट (LL.B) या फिर LL.M उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- रीको पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II: RIICO P.A. Grade-II Recruitment के लिए आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही इनके पास “O” लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- रीको ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल): RIICO Draughtsman Vacancy के लिए अभ्यर्थियों के पास आर्किटेक्चर में डिप्लोमा और AUTOCAD का नॉलेज होना आवश्यक है।
- रीको जूनियर असिस्टेंट: RIICO Junior Assistant Naukri के लिए अभ्यर्थी कक्षा 12वीं पास और साथ में RSCIT कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
Note: RIICO Sarkari Naukri 2026 शैक्षणिक योग्यता की पद अनुसार विस्तृत जानकारी के लिए कृपया RIICO ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
RIICO Recruitment 2026 Age Limit
RIICO Group A and Group B Bharti 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, EWS और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में न्यूनतम 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट प्रदान की गई है।
Read Also…राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24793 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन
RIICO Recruitment 2026 Selection Process
रीको इंडस्ट्रियल एरिया भर्ती 2026 के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Examination), पद अनुसार स्किल टेस्ट/ इंटरव्यू, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। मेरिट लिखित परीक्षा और कुछ पदों के लिए होने वाले प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Proficiency Test) या इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
- कंपनी सचिव: लिखित परीक्षा + इंटरव्यू।
- प्रोग्रामर, पर्सनल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और जूनियर असिस्टेंट: लिखित परीक्षा + प्रोफिशिएंसी टेस्ट/स्किल टेस्ट।
- अन्य पद: केवल लिखित परीक्षा के आधार पर।
- शॉर्टलिस्टिंग: प्रोफिशिएंसी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए रिक्तियों की संख्या से अधिकतम 5 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
हमारा विशेष सुझाव: RIICO Recruitment 2026 Exam की बेहतर तैयारी के लिए आप पद अनुसार RIICO Syllabus And Exam Pattern 2026 PDF Download करके परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते है, सिलेबस को आसानी से समझने के लिए आप पोर्टल से RIICO Previous Year Papers Download करके हल कर सकते है।
RIICO Salary 2026
रीको ड्रॉप्समैन और प्रोग्रामर भर्ती सहित विभिन्न पदों के लिए सफलतापूर्वक चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के पे-मैट्रिक्स के अनुसार बहुत ही आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। RIICO Recruitment 2026 के तहत सभी पदों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर इस प्रकार है:

Note: प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित फिक्स्ड पारिश्रमिक दिया जाएगा।
How to Apply for RIICO Recruitment 2026
RIICO Online Application Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले रीको की ऑफिशियल वेबसाइट RIICO Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Recruitment for the Various posts 2026‘ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज में Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
- अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि के साथ कैप्चा कोड भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन पत्र में पद अनुसार मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणीवार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
RIICO Recruitment 2026 Apply Online
- RIICO Short Notice
- RIICO Full Notification PDF Download
- RIICO Apply Online
- RIICO Syllabus Exam Pattern 2026 PDF Download
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष
RIICO Recruitment 2026 में उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है जो राजस्थान राज्य में एक सुरक्षित और सम्मानजनक Govt Job की तलाश में हैं। पदों की संख्या सीमित होने के कारण इसमें कड़ा मुकाबला हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। रीको भर्ती 2026 से जुड़ी किसी भी समस्या या सवाल के लिए आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं।