नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर, भारत सरकार के रेल मंत्रालय (Government of India, Ministry of Railways) के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा आधिकारिक घोषणा जारी की गई है, जिसमें आरपीएफ (RPF) / आरपीएसएफ (RPSF) में RPF Constable Physical Exam Date 2025 शेड्यूल आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है, यह घोषणा 17 अक्टूबर 2025 को जारी की गई है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की योग्यता के आधार पर, भर्ती के अगले चरण की लिस्ट जारी कर दी गई है, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकते है। इन उम्मीदवारों के लिए RPF Constable PET/PMT/DV नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस आर्टिकल में RPF Constable Physical Exam Date 2025 से लेकर वेन्यू और जरूरी दस्तावेजों तक की सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। कृपया पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
RPF Constable Physical Exam Date 2025: PET/PMT और DV कब है
रेलवे बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण यानी कि RPF PET/PMT/DV Exam के लिए निर्धारित समयसीमा की तिथियां जारी कर दी गई है। ऐसे में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरपीएफ कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है।
RPF Constable Physical Test Tentative Dates :-
- PET/PMT/DV Starting Date: 13 Nov 2025
- Closing Date: 06 Dec 2025
RPF Constable PET/PMT और DV के लिए वेन्यू (Venue) और एड्रेस
ऑनलाइन एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए PET/PMT/DV का आयोजन देश के चार जोन में किया जाएगा।
| क्षेत्र (Region) | स्थल का पता, लैंडमार्क सहित (Venue Address with Landmark) |
| उत्तर (North) | 2nd Battalion, RPSF (Rajahi Camp), Gorakhpur, Uttar Pradesh, Pincode-273002. (लैंडमार्क: गोरखपुर हवाई अड्डे के पास) |
| पश्चिम (West) | RPF Zonal Training Centre, Nashik Road, Maharashtra, Pincode – 422105. (लैंडमार्क: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, सामनगाव रोड) |
| पूर्व (East) | Railway Workshop Stadium, Kanchrapara, PO – Kanchrapara, PS-Bizpur, District – 24 Parganas (North), West Bengal, Pincode-743145. (लैंडमार्क: रेलवे बेल इंस्टीट्यूट के सामने, हर्नट इंग्लिश मीडियम स्कूल के बगल में, कांचरापाड़ा) |
| दक्षिण (South) | RPF Zonal Training Centre, Sanjay Gandhi Nagar, Moula-Ali Medchal Malkajgir District, Hyderabad, Telangana, Pincode-500040. (मील का पत्थर – मल्काजगिरी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास, संजय गांधी नगर, मौला-अली) |
आरपीएफ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट ई-कॉल लेटर कब और कैसे मिलेगा?
आरपीएफ कांस्टेबल फिजिकल ई-कॉल लेटर PET/PMT/DV की तिथि, समय और स्थान के आधार पर जारी किया जाएगा।
- उपलब्धता: हर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट का ई-कॉल लेटर, उनके लिए निर्धारित फिजिकल एग्जाम डेट से कम से कम 02 सप्ताह पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- निर्देश: सभी अभ्यर्थियों को अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए सम्पूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना तथा उनका पालन करना आवश्यक है।
Read Also… होमगार्ड फिजिकल डेट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगी परीक्षा
RPF कांस्टेबल के लिए PET स्टैंडर्ड्स: जरूरी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RPF Constable Physical Exam Date 2025 की जानकारी एवं एग्जाम वेन्यू जारी कर दिए गए है, ऐसे में आपको PET के लिए जरूरी मानकों की जानकारी होना एवं इसके लिए पूरी तैयारी होने भी बहुत जरूरी है, यह जानकारी CEN RPF-02/2024 पर आधारित है, जिसे आप पोर्टल पर जाकर भी देख सकते है:
| कैटेगरी/पद | 1600 मीटर दौड़ (पुरुष) | 800 मीटर दौड़ (महिला) | लंबी कूद (पुरुष) | ऊंची कूद (पुरुष) | लंबी कूद (महिला) | ऊंची कूद (महिला) |
| कांस्टेबल | 5 मिनट 45 सेकंड | 3 मिनट 40 सेकंड | 14 फीट | 4 फीट | 9 फीट | 3 फीट |
Note: उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या RPF-02/2024 Constable-Executive में दिए गए सभी निर्देशों और विवरणों को एक बार अच्छे से चेक कर लें।
RPF कांस्टेबल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)
आरपीएफ कांस्टेबल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) पीईटी/पीएमटी में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एग्जाम के दिन ही आयोजित किया जाएगा।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स: अभ्यर्थियों को फिजिकल एग्जाम के लिए जाते समय अपने सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो दो सेट भी लेकर जाने अनिवार्य है।
RPF Constable Physical Exam Date 2025 Check
निष्कर्ष: अंतिम सलाह, रहें अपडेटेड
RPF Constable Physical Exam Date 2025 या किसी अन्य अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को अपनी ईमेल तथा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। इसी प्रकार रोजाना लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।
दिनांक (Dated): 17.10.2025
– अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड (CHAIRPERSONS, RAILWAY RECRUITMENT BOARD)