RPSC 2nd Grade Total Form 2025 Subject Wise: राजस्थान 2nd ग्रेड के 6500 पदों पर भरे गए कुल इतने फॉर्म, यहां देखें विषयवार फॉर्म की संख्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वरिष्ठ शिक्षा ब्यूरो, जयपुर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) भर्ती 2025 ने आवेदन प्रक्रिया खत्म होते ही बड़ा धमाका कर दिया है। 6500 पदों के लिए चली आवेदन प्रक्रिया के बाद, प्रत्येक अभ्यर्थी के मन में यही सवाल था कि RPSC 2nd Grade Total Form 2025 Subject Wise कितने फॉर्म भरे गए है।अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने न केवल कुल आवेदनों का डेटा जारी कर दिया है, बल्कि आधिकारिक विषयवार पदों की संख्या ने पूरे कंपटीशन का गणित ही बदल दिया है।

RPSC 2nd Grade Total Form 2025
RPSC 2nd Grade Total Form 2025

बता दें कि राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती के 6500 पदों पर कुल 12 लाख 64 हजार 886 यानी कि सवा बारह लाख से अधिक फॉर्म भरे गए हैं। यह आंकड़ा सरकारी शिक्षक बनने के लिए युवाओं के जुनून को दिखाता है। लेकिन जब इन आवेदनों को विषयवार पदों की संख्या से मिलाया गया, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया है, खासकर सामाजिक अध्ययन (SST) और हिंदी विषय में महाप्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

डेटा एनालिसिस: ‘Top 3’ सबसे ज्यादा Competitive विषय कौन से?

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के कुल 6500 पदों पर 12.6 लाख से अधिक फॉर्म भरे जाने का मतलब है कि औसतन एक सीट पर 194 उम्मीदवार हैं। मगर यह औसत संख्या सच्चाई से बहुत दूर है। असली टक्कर उन विषयों में है, जहां पदों की संख्या कम है और आवेदकों की संख्या लाखों में है।

1 सामाजिक अध्ययन (SST): रिकॉर्ड तोड़ 921 प्रति सीट

सबसे बड़ा उलटफेर SST में हुआ है, क्योंकि इस विषय के 401 पदों पर कुल 3,69,563 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो एक बड़े मुकाबले की ओर इशारा करते है। इसका सीधा मतलब है कि SST की एक सीट के लिए 921 अभ्यर्थी प्रतियोगिता की दौड़ में लगे हुए हैं। शिक्षा जगत के जानकारों का मानना है कि यह आंकड़ा RPSC की हालिया भर्तियों में सबसे भयानक प्रतिस्पर्धा का रिकॉर्ड है।

2. पंजाबी और हिंदी: ‘हाई प्रेशर’ जोन

पंजाबी विषय में पदों की संख्या मात्र 11 है, जिनके लिए कुल 5,418 आवेदनों की संख्या प्राप्त हुई है, यानी की इस विषय में प्रति सीट 493 उम्मीदवारों की कड़ी टक्कर है। वहीं, हिंदी में 1,052 पदों के लिए 3,41,163 फॉर्म भरे गए हैं, जिससे कंपटीशन अनुपात 324 प्रति सीट बैठता है। इन तीन विषयों में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अब बढ़ाकर दुगना यानी 200% पर ले जाना होगा, तभी सफलता मिल सकती है।

3 साइंस और गणित: राहत भरी खबर

अच्छी खबर साइंस स्ट्रीम के अभ्यर्थियों के लिए है। गणित में 1,385 पदों के लिए केवल 1,49,604 फॉर्म आए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा केवल 108 अभ्यर्थी प्रति सीट पर सिमट गई है। इसी तरह विज्ञान विषय में भी 1,355 पदों पर 1,96,650 फॉर्म भरे गए है, जिसके कारण प्रति सीट पर 145 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। यह संख्या SST और हिंदी की तुलना में बहुत कम है, जो इन विषयों के मेहनती छात्रों के लिए चयन का सुनहरा अवसर है और सिलेक्शन को भी आसान बनाता है।

Read Also… RPSC ने जारी किया 2026 में होने वाली 2nd Grade परीक्षा का नया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें

RPSC सेकंड ग्रेड टोटल फॉर्म 2025 की वास्तविक प्रतिस्पर्धा

आधिकारिक पदों की संख्या और RPSC 2nd Grade Total Form 2025 के आधार पर आपके विषय का वास्तविक कंपटीशन लेवल क्या है वो आप यहां देख सकते है:

Subject   Total PostTotal Form Fill Upप्रति पोस्ट कंपीटीशन
सामाजिक अध्ययन (SST) 4013,69,563921
पंजाबी115,418493
हिंदी10523,41,163324
उर्दू4810,143211
विज्ञान13551,96,650145
गणित13851,49,604108
संस्कृत94092,89299
अंग्रेजी130598,99676
सिंधी535771
गुजराती510020
कुल योग650012,64,886194

RPSC 2nd Grade Total Form

अंतिम चेतावनी: अब सिर्फ पढ़ना नहीं, सटीक रणनीति चाहिए

RPSC 2nd Grade Total Form Fill Up का यह डेटा साफ बताता है कि अब आपको अपनी तैयारी का तरीका बदलना ही होगा। खासकर SST और हिंदी के उम्मीदवारों को Negative Marking से बचने के लिए 100% स्मार्ट स्टडी प्लान पर काम करना होगा। वहीं, अंग्रेजी, गणित और संस्कृत के उम्मीदवारों को अपने मजबूत स्कोरिंग विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि यहां कम कंपटीशन होने से कट-ऑफ में अच्छा मौका बन सकता है।

RPSC द्वारा इन परीक्षाओं के लिए तारीखें जारी कर दी गई है, परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को स्मार्ट स्टडी शेड्यूल बनाकर, बार बार रिवीजन करके, फुल-लेंथ मॉक टेस्ट और वरिष्ठ शिक्षक परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को बार बार हल करें, एवं गहन विश्लेषण को अपनी तैयारी का मुख्य आधार बनाएं। याद रखें, सरकारी नौकरी उन्हीं को मिलेगी जिनकी रणनीति सटीक होगी और जिन्होंने दबाव में भी शांत रहकर परीक्षा में अपना अच्छा प्रदर्शन किया होगा।

RPSC 2nd Grade Total Form 2025 Check

रिपोर्टर: शिक्षा डेटा विश्लेषक डेस्क

Leave a Comment