RPSC Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए RPSC Recruitment 2026 का नए पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह भर्ती अधिसूचना 23 दिसंबर को जारी की गई है। आयोग द्वारा आरपीएससी AD और SSO भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) जयपुर में निकाली गई है, जिसके जरिए आरपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RPSC नई भर्ती के माध्यम से AD और SSO के विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों को भरा जायेगा। यह सरकारी नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो राजस्थान सरकार के गृह विभाग में एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। RPSC AD And SSO Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू की जा रही है। इसके अलावा इस Rajasthan New Recruitment 2026 के लिए पात्रता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
Read Also……फोर्थ ग्रेड फाइनल Expected कट ऑफ यहां देखें, सिलेक्शन के लिए चाहिए इतने नंबर
RPSC Recruitment 2026 Last Date
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा Rajasthan AD & SSO Recruitment के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 23 दिसंबर 2025 को जारी की गई है। जबकि आरपीएससी भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र 29 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक कभी भी अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करके RPSC AD And SSO Syllabus 2026 के आधार पर अपनी प्रिपरेशन शुरू कर दें।
RPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 पद संख्या विवरण
RPSC AD And SSO Vacancy का आयोजन कुल 28 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें सहायक निदेशक (DNA खण्ड) के लिए 08 पद तय किए गए है, जबकि DNA, सीरोलॉजी, नारकोटिक्स, बायोलॉजी और केमिस्ट्री खण्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (SSO) के लिए 20 पद निर्धारित किए गए है। इन भर्तियों के लिए राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Read Also…… छात्रावास प्रबंधक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, वेतन 81100 रूपये महीना, अभी करें आवेदन
RPSC Recruitment 2026 Application Fees
राजस्थान में RPSC Recruitment 2026 के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू है। इसके तहत अभ्यर्थियों को उनकी कैटेगरी के अनुसार सिर्फ एक ही बार शुल्क जमा करना होता है, जो कुछ इस प्रकार है:
- सामान्य (UR), राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC: 600 रुपए
- राजस्थान के SC, ST, OBC-NCL, EWS एवं दिव्यांगजन: 400 रुपए
- अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 600 रुपए
- Note: यदि आपने पहले से ओटीआर शुल्क जमा कर दिया है, तो आपको पुनः भुगतान की आवश्यकता नहीं है।
RPSC Recruitment 2026 Eligibility Criteria
RPSC Assistant Director Bharti और RPSC Senior Scientific Officer Bharti में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और कार्य अनुभव के सभी मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
RPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
RPSC A.D And S.S.O Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जूलॉजी, केमिस्ट्री या बायोटेक संबंधित विषयों में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ एम.एससी. (M.Sc.) की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदकों के पास कंप्यूटर विज्ञान का प्रारंभिक ज्ञान एवं O-Level सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का और राजस्थान की संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिया गया फुल नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
RPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती कार्य अनुभव
RPSC Recruitment 2026 Notification के अनुसार असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद निम्नानुसार कार्य अनुभव प्राप्त होना अनिवार्य है:
- सहायक निदेशक पद के लिए: संबंधित प्रयोगशाला/क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।
- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के लिए: संबंधित प्रयोगशाला/क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
- अनुभव प्रमाण पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही होना चाहिए।
RPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 Age Limit
RPSC Recruitment 2026 के अंतर्गत इन पदों के लिए आयु की गणना का आधार 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियम अनुसार राज्य के आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है, जिसमें एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों को 5 वर्ष और महिलाओं को 10 वर्ष की ऊपरी छूट दी जाएगी। जबकि सामान्य महिला अभ्यर्थियों को भी 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
RPSC Recruitment 2026 Selection Process
RPSC Vacancy 2026 के तहत Assistant Director और Senior Scientific Officer पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग आवश्यकतानुसार परीक्षा को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजित कर सकता है। यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो मेरिट तैयार करने के लिए आयोग स्केलिंग या नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपना सकता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
- Written Examination
- Document Verification
- Medical Test
RPSC Assistant Director और Senior Scientific Officer Salary 2026
RPSC Bharti 2026 के अंतर्गत असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के पे-मैट्रिक्स लेवल 15 और 16 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता, किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
- सहायक निदेशक (Assistant Director): पे-मैट्रिक्स लेवल L-16 (ग्रेड पे 6600)
- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (SSO): पे-मैट्रिक्स लेवल L-15 (ग्रेड पे 6000)
- परिवीक्षा काल (Probation) के दौरान राज्य सरकार के नियमानुसार मासिक नियत वेतन उपलब्ध कराया जाएगा।
How to Apply for RPSC Recruitment 2026
RPSC Assistant Director and Senior Scientific Officer Vacancy 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं और आसानी से RPSC Online Application Form जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपनी SSO ID के माध्यम से राजस्थान के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर जाकर ‘Recruitment Portal’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Ongoing Recruitment सेक्शन में “RPSC Assistant Director & SSO Exam 2025-26” के सामने Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में Assistant Director अथवा SSO मे से जिसके लिए आवेदन करना है उसे सलेक्ट करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के सभी दस्तावेज, लाइव फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए RPSC Assistant Director & SSO Online Form का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
RPSC Recruitment 2026 Apply Online
- RPSC Notification 2026 PDF Download (Assistant Director & SSO)
- RPSC Assistant Director & SSO Apply Online
- Official Website
- More Jobs
निष्कर्ष
कुल मिलाकर RPSC Recruitment 2026 विज्ञान विशेषज्ञों के लिए राजस्थान सरकार में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का सबसे अच्छा मौका है। इस लेख में हमने Assistant Director & SSO Notification के आधार पर योग्यता, अनुभव, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की सटीक जानकारी प्रदान की है। यदि आप आवेदन के लिए पात्र हैं, तो फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 का इंतजार किए बिना अपना आवेदन समय पर जमा करके आज ही अपनी एग्जाम प्रिपरेशन शुरू करें।