RPSC Special Education Teacher Bharti 2026: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर के 567 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता से चयन तक A to Z पूरी डिटेल्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा स्पेशल एज्युकेशन के लिए व्याख्याताओं की भर्ती को लेकर घोषणा जारी कर दी गई है। RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 के जरिए स्पेशल स्कूल लेक्चरर के कुल 567 खाली पदों को भरा जाएगा। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026
RPSC Special Education Teacher Bharti 2026

आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर आसानी से RPSC Special Lecturer Online Form जमा कर सकते है। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में व्याख्याता बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 में सलेक्टेड युवाओं की नियुक्ति राजस्थान शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, ब्लॉक संदर्भ केंद्रों और विशेष विद्यालयों में की जाएगी।

यदि आप RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy की विस्तृत जानकारी जैसे कि आवेदन की तारीखें, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, यहां दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें।

Read Also…..राजस्थान रीट नई पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन इस महीने में होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 Form Date

राजस्थान स्पेशल एज्युकेशन लेक्चरर भर्ती के लिए फुल नोटिफिकेशन फरवरी 2026 में जारी होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि इस भर्ती को लेकर आधिकारिक घोषणा बहुत पहले से ही की जा चुकी है, अब जल्द ही अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जा सकते है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद निर्धारित तिथि से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • RPSC स्पेशल व्याख्याता नोटिफिकेशन तिथि: फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक
  • स्पेशल लेक्चरर फॉर्म स्टार्ट डेट: फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द ही सूचित किया जाएगा

RPSC 1st Grade Special Teacher Bharti 2026 Vacancy Details

राजस्थान शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता (Special Education) के कुल 567 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इन पदों का वितरण शिक्षा इकाइयों के अनुसार किया गया है, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है:

  • मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और ब्लॉक संदर्भ केंद्रों के लिए: 358 पद
  • राज्य के 7 विशेष विद्यालयों के लिए: 84 पद (प्रत्येक विद्यालय के लिए 12 व्याख्याता/प्राध्यापक की नियुक्ति की जाएगी)
  • अन्य पद: शेष पद अन्य विशेष आवश्यकताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
  • उम्मीदवारों को आरक्षित पदों और विषय-वार पदों की विस्तृत जानकारी के लिए RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy 2026 नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करना होगा।

RPSC 1st Grade Special Teacher Bharti 2026 Vacancy Details

RPSC Special Professor/Lecturer Vacancy 2026 Eligibility Criteria

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य हैं, यह पद विशेष शिक्षा से संबंधित होने के कारण इसके लिए पात्रता मानदंड भी विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार है:

राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • मास्टर डिग्री/पोस्टग्रेजुएशन: RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Postgraduate) होनी चाहिए।
  • विशेष शिक्षा योग्यता: साथ ही उम्मीदवारों के पास स्पेशल एजुकेशन के क्षेत्र में स्पेशल बी.एड. (Special B.Ed.) या इसके समकक्ष कोई अन्य मान्यता प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
  • RCI रजिस्ट्रेशन: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय पुनर्वास परिषद (Rehabilitation Council of India – RCI) का वैध और सक्रिय पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • अन्य सामान्य योग्यता: RPSC Special Education Teacher Vacancy 2026 के लिए आवेदकों को राजस्थान की कला संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

आरपीएससी स्पेशल एज्युकेशन लेक्चरर भर्ती 2026 आयु सीमा

Rajasthan Special Teacher Recruitment के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC और जनरल श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

Read Also…..राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24793 पदों पर बंपर भर्ती

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 Application Fees

राजस्थान 1st ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती में जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC श्रेणियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC के साथ ही EWS, SC, ST और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 Selection Process

RPSC Special School Lecturer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RPSC Special Education Teacher Salary/Pay Scale 2026

RPSC Special School Lecturer Vacancy 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित पे लेवल 14 (Pay Level 14) के आधार पर आकर्षक और संतोषजनक वेतनमान दिया जाएगा। स्पेशल फर्स्ट ग्रेड टीचर्स का यह पद राजस्थान राज्य की सबसे प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरियों में से एक है। मासिक वेतन के साथ ही यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, मेडिकल इमरजेंसी भत्ता और महंगाई भत्ता सहित विभिन्न सरकारी भत्ते उपलब्ध कराए जाएंगे।

Read Also…..बिना CET राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के 804 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 12वीं पास

How to Apply for RPSC Special Education Teacher Bharti 2026

राजस्थान स्पेशल एज्युकेशन टीचर भर्ती 2026 में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल (Single Sign On) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद होमपेज पर “Recruitment Portal” सेक्शन में विजिट करें।
  • अगले चरण में Ongoing Recruitment सेक्शन में “1st Grade Special Education Teacher Recruitment 2026 (RPSC)” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद को सलेक्ट करके एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लाइव फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submission पर क्लिक कर दें और फॉर्म की हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RPSC Special Education Teacher Bharti 2026 Apply Online

निष्कर्ष

RPSC Special Education Teacher Recruitment 2026 राजस्थान में विशेष शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। 567 पदों की यह बड़ी स्पेशल टीचर भर्ती न केवल आपके करियर को एक नई उड़ान देगी, बल्कि आपको एक सम्मानित सरकारी पद और आकर्षक वेतनमान भी प्रदान करेगी। सभी योग्य उम्मीदवारों को अपना सिलेक्शन पक्का करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही नोटिफिकेशन जारी होते ही बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।

Leave a Comment