RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे में नौकरी (RRB Group D, CEN 08/2024) के लिए फॉर्म भरने वाले 1 करोड़ 80 लाख अभ्यर्थियों के रेलवे बोर्ड ने नया अपडेट जारी किया है, रेलवे बोर्ड ने रब Group D Revised Exam Date जारी कर दी है, साथ ही 18 नवंबर 2025 को ही RRB Group D Exam City Intimation भी जारी कर दी गई है, वहीं RRB Group D Admit Card 2025 का लिंक 24 नवंबर को जारी किया जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन 27 नवंबर से किया जा रहा है, अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करके सिटी लोकेशन चेक कर सकते है।

RRB Group D Admit Card 2025
RRB Group D Admit Card 2025

रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में ग्रुप डी के लिए 32,438 पदों पर भर्ती (CEN 08/2024) निकाली गई थी। इन पदों के लिए आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू हुए थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। इस भर्ती की सबसे ताजा खबरों के अनुसार कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की संशोधित परीक्षा तिथियां 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक के लिए घोषित की गई हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि (City Intimation Slip) की जानकारी 18 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के साथ ही रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सेंटर पर क्या क्या डॉक्युमेंट्स लेकर जाने है? और रेलवे ग्रुप डी एग्जाम ड्रेस कोड क्या है कि पूरी जानकारी नीचे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

RRB Group D Admit Card 2025 Date

आरआरबी रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किए जा रहे है, अर्थात यदि आपका एग्जाम 27 नवंबर को है तो आपका एडमिट कार्ड पोर्टल पर 24 नवंबर को जारी होगा। वहीं यदि आपका एग्जाम 28 नवंबर को है तो आपका एडमिट कार्ड 25 नवंबर को जारी होगा।

Read Also…यूपी होमगार्ड भर्ती का 41424 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 17 दिसंबर तक

RRB Group D City Intimation Slip 2025 Date

रेलवे ने यह सुनिश्चित किया है कि आपको आखिरी समय में यात्रा की भाग-दौड़ न करनी पड़े, इसलिए परीक्षा केंद्र का शहर पहले ही बता दिया गया है:
सिटी इंटिमेशन कब आया: आपकी परीक्षा के शहर की यह जानकारी 18 नवंबर 2025 को शाम 6:00 बजे आ चुकी है।
लिंक कब खुलेगा: यह स्लिप देखने का ऑफिशियल लिंक 18 नवंबर 2025 को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

How to Check RRB Group D City Intimation Slip 2025

रेलवे ग्रुप डी सिटी लोकेशन चेक करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर “RRB Group D City Intimation Slip 2025 Link” पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद Login बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल में सिटी लोकेशन की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • ध्यान दें: यह रेलवे ग्रुप डी सिटी लोकेशन केवल एग्जाम सिटी की जानकारी देने के लिए है। यह आपका फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है।

How to Download RRB Group D Admit Card 2025

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के आप पोर्टल पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है, ग्रुप डी एग्जाम देने के लिए आपका Railway Group D Admit Card (ई-कॉल लेटर) सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना आपको सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 08/2024 CBT एडमिट कार्ड का लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) ध्यानपूर्वक डालें।
  • इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करते ही आपको रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • यहां से आप डाउनलोड पर क्लिक करके अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकलवा लें।

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सेंटर पर कौन कौनसे डॉक्युमेंट्स लेकर जाना जरूरी है

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर ये चीजें साथ ले जाना बिल्कुल अनिवार्य है, वरना आपको एंट्री नहीं मिलेगी:

  • एडमिट कार्ड: आपने जो रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड प्रिंट आउट निकाला है, वह साथ रखें।
  • पहचान पत्र (ID Proof): अपना कोई भी असली (Original) और फोटो वाला पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी साथ लेकर जाएं, जिसमें दिन, महीने और साल की पूरी जन्मतिथि भी लिखी हो।
  • नवीनतम फोटो: आवेदन के समय आपने जो पासपोर्ट साइज फोटो लगाई थी, उसकी कम से कम दो रंगीन फोटो साथ रखें।
  • SC/ST ट्रैवल पास (अगर लागू हो): यदि आप इस कैटेगरी से हैं और आपने फ्री ट्रैवल पास के लिए अप्लाई किया था, तो उसका प्रिंट आउट भी साथ रखें।

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट शेड्यूल 2025

RRB ग्रुप डी लेवल 1 कंप्यूटर टेस्ट (CBT) के लिए अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार:

  • परीक्षा शुरू होने की तारीख: 27 नवंबर 2025
  • परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 16 जनवरी 2026
  • आपकी परीक्षा इन्हीं तारीखों के बीच अलग-अलग दिनों और शिफ्टों में होगी। आपके एग्जाम की सही तारीख आपके रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 एडमिट कार्ड पर लिखी होगी, जिसे आप आसानी से देख सकते है।
  • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Level-1 (Group D) भर्ती परीक्षा का नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार पहले जो परीक्षा 01–16 जनवरी 2026 के बीच होनी थी, उसे अब नीचे दी गई निम्नलिखित नई तारीखों पर आयोजित किया जाएगा:
  • नई CBT परीक्षा तिथि:
  • 08 & 09 जनवरी 2026
  • 02, 03, 04, 05, 06, 09 & 10 फरवरी 2026

RRB Group D Admit Card 2025 Download Link

निष्कर्ष

RRB द्वारा Railway Group D City Intimation Slip जारी करके परीक्षा की शुरुआत का संकेत दे दिया है। सभी उम्मीदवार तुरंत अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते है। RRB Group D Admit Card 2025 आपकी परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले आएगा, इसलिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। अपनी तैयारी पूरी रखें और किसी भी फर्जी खबर या नौकरी के झांसे में न आएं—रेलवे में भर्ती पूरी तरह से आपकी योग्यता और टेस्ट स्कोर पर आधारित होती है।

Leave a Comment