RRB Group D Exam Date 2025 Revised Schedule Out: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट में बड़ा बदलाव, परीक्षा की नई तारीखें जारी, अब इन तारीखों पर होंगे एग्जाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा (लेवल-1) 2025 की तैयारी कर रहे 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भले ही परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी थीं, लेकिन नवीनतम कानूनी अपडेट के कारण, परीक्षा का शेड्यूल फिलहाल बदल गया है। यह खबर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो RRB Group D Exam Date 2025 की तलाश में थे।

RRB Group D Exam Date 2025
RRB Group D Exam Date 2025

इस लेख में हम आपको परीक्षा की संशोधित अस्थायी तारीखों, आवेदकों की संख्या, परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ परीक्षा स्थगित होने के पीछे का कारण और कोर्ट केस से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। RRB Group D Exam 2025 Postponed न्यूज के साथ ही अन्य सम्पूर्ण जानकारी के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।

RRB Group D Exam Date 2025 की बड़ी घोषणा, पर अब बड़ा बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती का नोटिफिकेशन 2024 में जारी किया गया था, जिसके लिए आवेदन 23 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को लंबे समय से RRB Group D Exam Date 2025 का इंतजार था, जो 8 सितंबर 2025 को समाप्त हो गया, जब रेलवे द्वारा आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीखें घोषित की गई थी।RRB Group D Exam Date 2025 Revised Schedule Out

Note: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Level-1 (Group D) भर्ती परीक्षा का नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार पहले जो परीक्षा 01–16 जनवरी 2026 के बीच होनी थी, उसे अब नीचे दी गई निम्नलिखित नई तारीखों पर आयोजित किया जाएगा:

  • नई CBT परीक्षा तिथि:
    08 & 09 जनवरी 2026
    02, 03, 04, 05, 06, 09 & 10 फरवरी 2026
  • City Intimation Slip:
    परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होगी
    SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority भी उसी समय मिलेगी
  • Admit Card (E-Call Letter):
    परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे
  • City Slip: एक्टिव होने पर SMS / Email भी भेजा जाएगा।
  • RRB Helpdesk: +91 95136 31887
  • समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (सोम–शनि)
  • महत्वपूर्ण सूचना:
    किसी दलाल/फर्जी वादों पर भरोसा न करें
    चयन केवल CBT मेरिट के आधार पर होगा

RRB Group D Exam Date 2025 Revised Schedule

Read Also….पंजाब नेशनल बैंक नई भर्ती के 750 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

कितने उम्मीदवार होंगे रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में शामिल? टक्कर है जबरदस्त

  • रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आयोजन चतुर्थ श्रेणी के 32,438 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम के लिए देशभर के कुल 1
  • करोड़ 8 लाख 22 हजार 427 (10822427) उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरे गए हैं।
  • यह संख्या खुद RRB द्वारा 25 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी।
  • आवेदकों की इस संख्या के अनुसार, प्रत्येक पद पर 333 से 334 उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतियोगिता है।
  • इस भर्ती में सबसे अधिक आवेदन Mumbai Zone से प्राप्त हुए थे।
  • ऐसे में अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी Govt Exam Preparation जारी रखनी चाहिए, ग्रुप डी के तहत भारतीय रेलवे में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट TL & AC सहित विभिन्न अलग-अलग लेवल-1 के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RRB Group D Exam 2025 Latest और सबसे महत्वपूर्ण अपडेट

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की संशोधित तारीखें जारी –
RRB Group D Exam 2025 का आयोजन कंप्यूटर पर ऑनलाइन (CBT) कराया जाएगा। कानूनी कारणों से स्थगित होने के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अब आधिकारिक नोटिस (CEN 08/2024) के माध्यम से संशोधित परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं, जिसके अनुसार:

  • CBT परीक्षा की संशोधित शुरुआत: 27 नवंबर 2025
  • CBT परीक्षा की संशोधित समाप्ति: 16 जनवरी 2026
  • Note: संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब ग्रुप D एग्जाम का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती की प्रत्येक लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

RRB Group D Exam 2025 Postponed News : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा स्थगित क्यों हुई?

दिल्ली हाई कोर्ट/सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में एक लंबित कोर्ट केस के कारण, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 17 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली इस परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित (Postponed) कर दिया था और अब नई तारीखें जारी की हैं।

  • Exam Postponed का कारण: यह स्थगन मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों की पात्रता (Eligibility) से संबंधित कानूनी विवाद के कारण किया गया था, जिन्हें पहले ITI योग्यता के बिना आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।
  • रेलवे ग्रुप डी एग्जाम कोर्ट केस अपडेट: CAT में इस मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर 2025 को कि गई है, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
  • परिणाम: कोर्ट के 4 नवंबर को आए अंतिम निर्णय के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Group D Revised Exam Date 2025 जारी कर दी है, जिसके अनुसार ग्रुप D एग्जाम का आयोजन अब 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, इस एग्जाम का विस्तृत आधिकारिक शेड्यूल जल्द ही पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे किसी भी भ्रम से बचें और केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना पर ही भरोसा करें।

RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी 2025 – पहले के शेड्यूल अनुसार

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की नई तारीखें जारी होने के बाद, संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार Railway Group D City Intimation Slip and Admit Card 2025 बोर्ड के पोर्टल पर जारी होने की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • रेलवे ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप डेट: परीक्षा से लगभग 8 दिन पहले यानी 19 नवंबर 2025 या उससे पहले अभ्यर्थी अपनी Exam City Location चेक कर सकते हैं (आधिकारिक नोटिस के बिंदु 2 के अनुसार)।
  • रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड (E-Call Letters): रेलवे ग्रुप डी फोर्थ ग्रेड एग्जाम से ठीक 4 दिन पहले (आपके परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले) डाउनलोडिंग लिंक एक्टिव किया जाएगा (आधिकारिक नोटिस के बिंदु 4 के अनुसार)।
  • ध्यान दें: उम्मीदवार अपनी ग्रुप D एग्जाम सिटी और डाउनलोडिंग E-Call Letters की जानकारी www.rrbbhoply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके प्राप्त कर सकते हैं (आधिकारिक नोटिस के बिंदु 5 के अनुसार)।

RRB Group D Exam Pattern 2025 – ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

RRB ग्रुप डी भर्ती एग्जाम ऑनलाइन (CBT) आयोजित किया जाएगा, परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंक विवरण इस प्रकार है:

  • गणित: 25 प्रश्न/ 25 अंक
  • सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति: 30 प्रश्न/ 30 अंक
  • सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न/25 अंक
  • सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले: 20 प्रश्न /20 अंक
  • कुल योग: 100 प्रश्न/100 अंक
  • परीक्षा की समय अवधि: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • CBT क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट (PET) में क्या होगा?

CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके मानक इस प्रकार हैं:

Category Stage 1 (Weight Lifting) Stage 2 (Running)
पुरुष उम्मीदवार 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी (1 चांस)। 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवार 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी (एक चांस मिलेगा)। 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

RRB Group D Exam Date 2025 Check

निष्कर्ष

Railway Group D Exam Date 2025 कानूनी कारणों से भले ही बदल गई थी, लेकिन यह उन सभी 1.08 करोड़ उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त तैयारी का समय था जो कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं। अब जबकि संशोधित तारीखें 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक के लिए जारी हो गई हैं, अपनी तैयारी को बिल्कुल न रोकें और इस समय का सदुपयोग रिवीजन तथा मॉक टेस्ट लगाने में करें। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। रेलवे ग्रुप D सिटी इंटिमेशन लिंक 19.11.2025 से पहले लाइव हो जाएगा। सबसे पहले नई तारीखें जानने और तैयारी टिप्स के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं। Railway Group D Exam Date के साथ ही अन्य सभी लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़े आपके जितने भी सवाल हैं, आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment