RRB MI Recruitment 2026: रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड भर्ती के इंस्पेक्टर और लैब असिस्टेंट सहित 311 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 29 जनवरी तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RRB MI Recruitment 2026: अगर आप भारतीय रेलवे (Indian Railways) में एक “रॉयल” और स्पेशलिस्ट सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2026) पाना चाहते रहे हैं, तो आपके लिए एक धमाकेदार खुशखबरी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB MI Recruitment 2026 के लिए मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें कि RRB CEN 08/2025 Notification पोर्टल पर 17 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।

RRB MI Recruitment 2026
RRB MI Recruitment 2026

रेलवे मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RRB MI Online Form 2026 जमा कर सकते हैं। Railway Ministerial and Isolated Categories 2026 Notification के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे MI भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Read Also…..10वीं पास के लिए 714 पदों पर मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

RRB MI Recruitment 2026 Last Date

Railway Ministerial and Isolated Categories Notification रेलवे द्वारा 17 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 दिसंबर 2025 से आमंत्रित किए गए है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

  • RRB MI CEN 08/2025 Notification Date: 17 दिसंबर 2025
  • RRB MI CEN 08/2025 Form Start Date: 30 दिसंबर 2025
  • RRB MI CEN 08/2025 Last Date: 29 जनवरी 2026
  • RRB MI CEN 08/2025 Exam Date: अपडेट Soon

आरआरबी MI भर्ती 2025-26 उन लोगों के लिए खास है जो पटरी पर काम करने के बजाय रेलवे के एडमिनिस्ट्रेशन, टीचिंग, ट्रांसलेशन और लॉ जैसे “सफेदपोश” विभागों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाना चाहते हैं। 17 दिसंबर 2025 को जारी हुए शॉर्ट नोटिस ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच हलचल मचा दी है। यदि आप एक ऐसी जॉब चाहते हैं जहां वर्क-लाइफ बैलेंस के साथ रेलवे की लग्जरी सुविधाएं भी मिलें, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। जहां स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है।

Railway Ministerial Isolated Categories Notification 2026

Railway Ministerial & Isolated Categories Notification 2026 Post Details

आरआरबी MI भर्ती का आयोजन मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज के कुल 311 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा हैं। जिसमें जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, लैब असिस्टेंट ग्रेड III , सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग जैसे विभिन्न रिक्त पद शामिल है। भर्ती अनुसार निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:

  • Junior Translator (Hindi) 202
  • Lab Assistant Grade III 39
  • Staff and Welfare Inspector 24
  • Chief Law Assistant 22
  • Senior Publicity Inspector 15
  • Public Prosecutor 07
  • Scientific Assistant/Training 02
    Total: 311 Posts

Read Also…..मेट्रो रेल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 10वीं पास

RRB MI Recruitment 2026 Application Fees

रेलवे MI भर्ती में Gen और OBC श्रेणियों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, EWS और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • GEN/OBC: Rs.500/-
  • SC/ST/EWS/Females: Rs.250/-

RRB MI Recruitment 2026 Qualification

आरआरबी MI भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए ‘क्वालिफिकेशन’ की डिमांड थोड़ी अलग और स्पेसिफिक रखी गई है, जो पद अनुसार कुछ इस प्रकार है:

  • Junior Translator (Hindi): Railway Junior Translator Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (PG) होनी चाहिए, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय रहा हो, या हिंदी/अंग्रेजी से हिंदी और अंग्रेजी/हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र के साथ 2 साल का अनुभव हो, यह महत्वपूर्ण है कि स्नातकोत्तर स्तर पर भाषा की पकड़ जरूरी है सिर्फ स्नातक डिग्री पर्याप्त नहीं होती है।
  • TGT/PGT टीचर्स यदि पद शामिल हुए: आरआरबी MI टीचर भर्ती में आवेदन के लिए संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की डिग्री जरूरी है।
  • Chief Law Assistant: RRB MI Law Assistant Bharti में आवेदन के लिए आवेदकों के पास लॉ में LLB डिग्री और कम से कम 3 साल की वकालत का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • Lab Assistant Grade 3: RRB MI लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • Staff & Welfare Inspector: आरआरबी MI स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन के साथ लेबर कानून या सोशल वर्क में डिप्लोमा/MBA धारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

RRB MI Recruitment 2026 Age Limit

आरआरबी रेलवे एमआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट भी दी गई है। पद अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  • टीचिंग स्टाफ: 48 वर्ष
  • लॉ असिस्टेंट: 43 वर्ष
  • ट्रांसलेटर/इंस्पेक्टर: 36 वर्ष
  • लैब असिस्टेंट: 33 वर्ष

Read Also…..राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर के 567 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता से चयन तक A to Z पूरी डिटेल्स

RRB MI Recruitment 2026 Selection Process

RRB MI Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • पद अनुसार स्किल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RRB Ministerial and Isolated Categories Exam Pattern 2026

  • आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज एग्जाम 2026 का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • RRB Ministerial and Isolated Categories Exam 2026 की बेहतरीन तैयारी के लिए सिलेबस को समझते हुए पढ़ाई शुरू करें।
  • RRB Ministerial and Isolated Categories Syllabus 2026 को आसानी से समझने के लिए आप रेलवे मिनिस्ट्रीयल और आइसोलेटेड कैटेगरीज प्रीवियस पेपर्स को भी हल सकते है।
  • विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंकों का विवरण इस प्रकार है:
विषय प्रश्नअंक
प्रोफेशनल एबिलिटी5050
रीजनिंग और इंटेलिजेंस1515
जनरल अवेयरनेस (GK)1515
जनरल साइंस1010
मैथ्स1010
कुल100100

RRB Ministerial and Isolated Categories Salary 2026

RRB MI Bharti 2026 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को पद अनुसार पे-लेवल 2 से 7 तक के आधार पर मासिक वेतनमान दिया जाएगा। कुलमिलाकर पद अनुसार 19900 रूपये से अधिकतम 44900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन-हैंड सैलरी न्यूनतम 35,000 से 60,000 रूपये तक मिलेगी। इसके अलावा रेलवे पास, फ्री मेडिकल और महंगाई भत्ता (DA) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। पद अनुसार निर्धारित RRB MI Monthly Salary इस प्रकार है।

  • सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: Rs.35,400/- (Pay Level 6)
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड: Rs.19,900/- (Pay Level 2)
  • चीफ लॉ असिस्टेंट: Rs.44,900/- (Pay Level 7)
  • जूनियर ट्रांसलेटर: Rs.35,9 400/- (Pay Level 6)
  • स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर: Rs.35,400/- (Pay Level 6)
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: Rs.44,900/- (Pay Level 7)
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग): Rs.35,400/- (Pay Level 6)

How to Apply Online RRB MI Recruitment 2026

RRB MI Categories Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरआरबी रेलवे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी आवश्यक डिटेल्स के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद “RRB MI Recruitment 2026 CEN 08/2025” ऑप्शन पर क्लिक करके अपना ‘रेलवे जोन’ बहुत सोच-समझकर चुनें क्योंकि कट-ऑफ इसी पर निर्भर करती है।
  • अगले चरण में जिस पोस्ट के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं वो सलेक्ट करें।
  • अगले चरण में रेलवे Ministerial और Isolated भर्ती 2026 के ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद रेलवे MI भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RRB MI Recruitment 2026 Apply Online

निष्कर्ष

RRB Ministerial and Isolated Categories Notification 2026 उन सभी युवाओं के लिए करियर बनाने और लाइफ-चेंजिंग करने का मौका है जो भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। पद भले ही 311 हों, लेकिन यहां प्रतियोगिता सिर्फ सीरियस कैंडिडेट्स के बीच ही होती है। RRB MI Recruitment 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें और RRB MI Categories Exam Prepration स्टार्ट कर दें।

Leave a Comment