RRB Upcoming Vacancy 2026: रेलवे अपकमिंग वैकेंसी कैलेंडर हुआ जारी, जानें 2026 में कब कौनसी भर्ती निकलेगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RRB Upcoming Vacancy 2026: इंडियन रेलवे ने भर्तियों के लिए पूरे साल का RRB Recruitment Calendar 2026 जारी कर दिया है। उन लाखों युवाओं के लिए यह सुपर बिग न्यूज है, जो रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। दरअसल, रेलवे हर साल हजारों पोस्ट्स पर भर्ती निकालता है। अब, इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने साल 2026 में आने वाली सभी बड़ी भर्तियों के लिए एक पूरा और फिक्स एनुअल कैलेंडर (Annual Calendar) पब्लिश कर दिया है।

RRB Upcoming Vacancy 2026
RRB Upcoming Vacancy 2026

यह कैलेंडर उन सभी कैंडिडेट्स के लिए एक तैयारी का तोहफा है, जो लंबे टाइम से Railway Recruitment 2026 का वेट कर रहे थे। आरआरबी भर्ती कैलेंडर में साफ-साफ बताया गया है कि RRB Upcoming Vacancy 2026 के तहत किन पोस्ट्स के लिए वैकेंसीज की गिनती कब होगी और भर्ती का प्रपोजल (CEN Draft) कब भेजा जाएगा। इस स्टेप से अब रेलवे की भर्ती प्रोसेस एक तय टाइम-लाइन के अंदर पूरी होगी, जिससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। रेलवे ने यह RRB कैलेंडर 5 दिसंबर 2025 को जारी किया है। यह नोटिस रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवेज और प्रोडक्शन यूनिट्स को भेजा है।

Read Also…नवोदय विद्यालय शिक्षक नई भर्ती का 2499 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

RRB Upcoming Vacancy 2026: RRB कैलेंडर के हिसाब से भर्तियों का पूरा टाइम-टेबल

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जो RRB रिक्रूटमेंट ऑफिशियल कैलेंडर निकाला है, उसके मुताबिक अलग-अलग लेवल की पोस्ट्स पर RRB Upcoming Vacancy 2026 की प्रोसेस पूरे साल, यानी तीन-तीन महीनों के क्वार्टरली हिसाब से पूरी की जाएगी। पोस्ट की कैटेगरी, खाली पोस्ट की गिनती की लास्ट डेट और भर्ती का ऐड (CEN) तैयार करने का प्रपोजल भेजने का पूरा शेड्यूल यहां दिया गया है:

अवधि (Period)कैटेगरी (Category) वैकेंसीज की गिनती की लास्ट डेट (Vacancies upto) Assessment of Vacancies in OIRMS
Indenting of Vacancies in OIRMS After Approval
 CEN ड्राफ्ट भेजने का प्रपोजल (Proposal for draft CEN)
जनवरी से मार्च 2026असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)30 June 2027Dec 2025Jan 2026फरवरी 2026
जनवरी से मार्च 2026टेक्निशियन (Technicians)30 June 2027Jan 2026Feb 2026फरवरी 2026
अप्रैल से जून 2026सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)30 June 2027Feb 2026March 2026मार्च 2026
अप्रैल से जून 2026जूनियर इंजीनियर्स (JE), डिपो मटेरियल सुपरिन्टेन्डेन्ट/केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट30 Sep 2027May-June 2026June-July 2026जुलाई 2026
जुलाई से सितंबर 2026पैरामेडिकल कैटेगरीज
जुलाई से सितंबर 2026नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज – ग्रेजुएट (NTPC-Graduate) (Level 4, 5 & 6)30 Sep 2027June 2026July 2026अगस्त 2026
जुलाई से सितंबर 2026नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज – अंडर ग्रेजुएट (NTPC-Under Graduate) (Level 2 & 3)
अक्टूबर से दिसंबर 2026मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरीज31 Dec 2027August 2026Sep 2026सितंबर 2026
लेवल 1 (Group D)अक्टूबर 2026

NOTE: यह रेलवे भर्ती कैलेंडर अलग-अलग भर्तियों के लिए खाली पोस्ट्स की गिनती करने और विज्ञापन का ड्राफ्ट तैयार करने की टाइम-लाइन बताता है। रेलवे भर्तियों के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की डेट्स इन प्रस्तावित टाइम-लाइन्स के आस-पास ही होंगी, जिसे RRB बाद में जल्द ही फाइनल करेगा।

RRB Upcoming Vacancy 2026: इन तारीखों पर करें फोकस

यह रेलवे भर्ती कैलेंडर उन सभी कैंडिडेट्स के लिए एक तैयारी का प्लान है जो Railway Upcoming Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे है। अपनी तैयारी को सही ट्रैक पर लाने के लिए इन मेन पॉइंट्स पर ध्यान दें:

  • साल की शुरुआत जनवरी-मार्च 2026: इस टाइम में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन जैसी बड़ी टेक्निकल भर्तियों के लिए सबसे जरूरी है। ALP के डिटेल्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जारी लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
  • मध्य वर्ष अप्रैल-सितंबर 2026: इस दौरान RRB जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती, NTPC UG PG भर्ती और RRB पैरामेडिकल भर्ती जैसी भर्तियों की प्रोसेस स्टार्ट होगी। NTPC भर्ती की सलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही अवेलेबल होगी।
  • साल का अंत अक्टूबर-दिसंबर 2026: ईयर एंड में लेवल 1 यानी आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी और दूसरी कैटेगरी के लिए भर्ती का प्रपोजqल भेजा जाएगा।

RRB Upcoming Vacancy 2026: तैयारी करने वालों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे अपकमिंग वैकेंसी का यह एनुअल कैलेंडर आपको अपना टाइम सही से मैनेज करने में सुपर हेल्प करेगा:

  • टाइम पर तैयारी शुरू करें: चूंकि RRB Upcoming Vacancy 2026 के तहत रेलवे की नई भर्तियां पूरे साल चलती रहेंगी, इसलिए आपको अपनी पसंद की कैटेगरी के हिसाब से जल्दी ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
  • RRB सिलेबस को समझें: हर रेलवे भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अलग होता है। कैंडिडेट्स को अपनी टारगेटेड भर्ती के सही सिलेबस को पहचान कर पढ़ाई स्टार्ट करनी चाहिए।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार: यह आरआरबी एनुअल वैकेंसी कैलेंडर एक शुरुआती अनाउंसमेंट है। सभी कैंडिडेट्स को RRB Vacancy Schedule 2026 के हिसाब से रिलेटेड रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर Centralized Employment Notice (CEN) जारी होने का वेट करना होगा।

RRB Upcoming Vacancy 2026: नोडल RRBs हुए फाइनल

गुड न्यूज, RRB ने 2026 में होने वाली भर्तियों के लिए नोडल (Nodal) RRBs को फिक्स कर दिया है। इसका मतलब है कि अब प्रत्येक कैटेगरी की भर्ती का काम कौन सा RRB संभालेगा, ये डिसाइड हो चुका है। जिसके लिए निर्धारित नोडल सेंटर्स इस प्रकार है:

पोस्ट का नाम (कैटेगरी) इस भर्ती का हेडक्वार्टर (नोडल RRB)
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)RRB/जम्मू
टेक्निशियन (ग्रेड-I सिग्नल & ग्रेड-III)RRB/तिरुवनंतपुरम
जेई/डीएमएस/सीएमए (JE/DMS/CMA)RRB/भुवनेश्वर
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट लेवल)RRB/प्रयागराज
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट लेवल)RRB/अहमदाबाद
पैरामेडिकल पोस्ट्सRRB/बिलासपुर
लेवल-1 (ग्रुप D)RRB/चंडीगढ़
मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरीRRB/गुवाहाटी
सेक्शन कंट्रोलरRRB/मुंबई

RRB Upcoming Vacancy 2026: वैकेंसी काउंट पर जरूरी अपडेट

रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को 2026 की भर्तियों के लिए वैकेंसी काउंट करते समय कुछ बहुत जरूरी निर्देश फॉलो करने को कहा है, ताकि सब कुछ स्मूथ रहे और नई भर्तियां जल्द से जल्द निकले। इन भर्तियों की प्रक्रिया जनवरी फरवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी, जो दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

Read Also….राजस्थान फैक्टरीज इंस्पेक्टर और ब्वॉयलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 12 जनवरी तक

RRB Upcoming Vacancy 2026 Important Links

निष्कर्ष

RRB Upcoming Vacancy 2026 का यह कैलेंडर लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। यह साफ हो गया है कि भारतीय रेलवे अगले पूरे साल भर्ती प्रक्रिया को जारी रखेगा। अब जब आपको भर्ती का पूरा टाइम-टेबल पता है, तो सफलता की कुंजी आपके हाथ में है, बस आपको सही समय पर, सही दिशा में और पूरी लगन के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए। समय बर्बाद न करें, आज से ही अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं और रेलवे में अपनी सीट पक्की करें। लेटेस्ट और सटीक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें या हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रखें।

Leave a Comment