RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025: राजस्थान कंप्यूटर प्रशिक्षक के 2536 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा लंबे इंतजार के बाद बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। कंप्यूटर प्रशिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लेटेस्ट अपडेट है क्योंकि अब उनका कंप्यूटर शिक्षा में सरकारी नौकरी पाने और अपना करियर बनाने का सपना सच होने वाला है, RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाना है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025
RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025

कंप्यूटर संगणक भर्ती के अंतर्गत Basic और Senior दोनों स्तरों पर Computer Instructor नियुक्त किए जाएंगे, राजस्थान भर्ती में आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर लें, इसके अलावा Rajasthan Computer Teacher Bharti 2025 से जुड़ी यही सम्पूर्ण जानकारी नीचे आसान भाषा में उपलब्ध कराई गई है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के पात्रता चेक करके आवेदन कर सकें।

RSMSSB Basic Senior Computer Instructor Bharti 2025 Highlight

Recruitment BoardRajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB)
Post NameBasic Computer Instructor & Senior Computer Instructor
Total Vacancies2536 
WorkplaceRajasthan
Application ProcessOnline
Application Start DateJanuary Last Week
SalaryPay Matrix Level 8 & 10
CategoryRajasthan Computer Instructor 2025
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in

Basic Details for Basic Senior Computer Instructor 2025

राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के जरिए बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों को भरा जाएगा, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को School Level पर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए रखा जाएगा, जबकि सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को स्कूल की बड़ी कक्षों और एडवांस लेवल पर कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए रखा जाएगा।

कुलमिलाकर बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का मुख्य कार्य सरकारी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा देना है, यह छात्रों को कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, Programming Languages जैसे C++, Python, Database Management, Software के उपयोग इत्यादि सीखते है, इसके अलावा यह कंप्यूटर लैब का मैनेजमेंट भी देखते हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी कंप्यूटर सही ढंग से काम कर रहे हैं उनमें Software Updated हैं।

प्रशिक्षकों को कंप्यूटर कोर्स को तैयार करने और उसमें सुधार करने में भी सहयोग करना होता है, वे छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हैं और उन्हें कंप्यूटर साक्षरता के लिए प्रेरित करते हैं, कंप्यूटर शिक्षक अनुदेशक का पद मुख्य रूप से शिक्षण, मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से जुड़ा होता है, जिससे छात्रों को डिजिटल वर्ल्ड का ज्ञान दिया जा सके।

RSMSSB Computer Instructor Recruitment 2025 Post Details

नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2025 का आयोजन कुल 2536 पदों पर निकाली जाएगी, जिसमें से सामान्य शिक्षा विभाग के लिए बेसिक कंप्यूटर शिक्षक के 2000 पद एवं वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक के 300 पद निर्धारित किए गए है। वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर टीचर के 214 पद और वरिष्ठ कंप्यूटर टीचर के 22 पद निर्धारित किए गए है।बता दें कि कंप्यूटर टीचर एग्जाम का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 में किया जाएगा

Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2025-26 कब निकलेगी

राजस्थान में कंप्यूटर बेसिक और सीनियर टीचर भर्ती जनवरी 2026 के अंत तक निकाली जा सकती है, इस भर्ती को लेकर सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 Application Fees

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती में सामान्य वर्ग और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विकलांग उम्मीदवार, भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

CategoryApplication Fees
GEN/Creamy Layer OBC & MBCRs.600/-
SC/ST/EWS/PwBDRs.400/-
ESM/Non Creamy Layer OBC & MBCRs.400/-

Eligibility Criteria for RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी भारत और राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित पात्रता शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है।

RSMSSB Computer Instructor Qualification 2025

Rajasthan Computer Instructor Vacancy 2025 में बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखी गई है जो इस प्रकार है:

  • Basic Computer Instructor: राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मे आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही कम से कम 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा जैसे PGDCA या ‘A’ लेवल या फिर कंप्यूटर अथवा IT से संबंधित B.E. / B.Tech./B.Sc./BCA से कोई भी एक डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
  • Sr. Computer Instructor: राजस्थान सीनियर कंप्यूटर टीचर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स में M.E. / M.Tech. (या कंप्यूटर साइंस / IT में M.Sc.या मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) या फिर ‘B’ लेवल या ‘C’ लेवल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

Note: शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 Age Limit

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, वहीं सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में श्रेणीवार 5 से 10 वर्ष तक छूट दी जाएगी।

RSMSSB Computer Instructor Exam Pattern 2025

  • राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होगा।
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पेपरों के लिए कराई जाती है।
  • दोनों पेपर के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार हैं:
  • Paper-I: यह पेपर सामान्य योग्यता, सामान्य ज्ञान और शिक्षाशास्त्र पर आधारित होगा।
  • Paper-II: यह पेपर कंप्यूटर विज्ञान के विशिष्ट विषयों पर आधारित होगा।
  • पेपर 1 बेसिक और सीनियर दोनों पदों के लिए कॉमन ही होगा, इसके अलावा पेपर 2 दोनों पदों के लिए अलग अलग होगा।

Paper-I Common for Basic & Senior:

  1. कुल अंक: 100
  2. कुल प्रश्न: 100
    परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
  3. नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  4. परीक्षा के विषय:
  5. राजस्थान की कला, संस्कृति, इतिहास और भूगोल
  6. सामान्य विज्ञान
  7. राजस्थान का करंट अफेयर्स
  8. लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल एबिलिटी
  9. Decision Making और Problem Solving
  10. जनरल मेंटल एबिलिटी
  11. बेसिक Numeracy (कक्षा 10वीं स्तर)
  12. डेटा इंटरप्रिटेशन (कक्षा 10वीं स्तर)

Basic Computer Instruction Paper-II:

  1. कुल अंक: 100
  2. कुल प्रश्न: 100
  3. पेपर की समय अवधि: 2 घंटे
  4. नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  5. परीक्षा के विषय:
  6. कंप्यूटर के फंडामेंटल
  7. डेटा प्रोसेसिंग (MS Word, Excel, PowerPoint, MS Access)
  8. प्रोग्रामिंग फंडामेंटल (C, C++, Java, .NET, AI, मशीन लर्निंग, Python, ब्लॉकचेन)
  9. डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिथम
  10. कंप्यूटर ऑर्गनाइजेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम
  11. कम्युनिकेशन और नेटवर्क कॉन्सेप्ट्स
  12. नेटवर्क सिक्योरिटी
  13. डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS)
  14. सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाइन
  15. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और उसके एप्लिकेशन आदि।

Senior Computer Instructor Paper-II:

  1. कुल अंक: 100
  2. कुल प्रश्न: 100
  3. परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
  4. नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  5. परीक्षा के विषय:
  6. Pedagogy
  7. डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS)
  8. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  9. कंप्यूटर आर्किटेक्चर
  10. डेटा और कंप्यूटर नेटवर्क
  11. ऑपरेटिंग सिस्टम
  12. प्रोग्रामिंग इत्यादि।

अभ्यर्थियों को दोनों पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 40% योग्यता अंक लाना अनिवार्य है, जबकि SC/ST के उम्मीदवारों को योग्यता अंकों में 5% की छूट दी गई है। अभ्यर्थी राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम की तैयारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सिलेबस 2025 PDF डाउनलोड कर सकते है, साथ ही कंप्यूटर टीचर सिलेबस को समझने के लिए इसी पोर्टल से कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर प्रीवियस ईयर पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 Selection Process

आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर प्रशिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा, अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

RSMSSB Computer Instructor Salary 2025

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 के तहत बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार लगभग 26,300 से 40,600 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर न्यूनतम 37,800 रूपये से 52,600 रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

How to Apply for RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025

RSSB Computer Instructor Online Form भरे जाने की संपूर्ण स्टेप बाय स्टेप जानकारी यहां दी गई है इसका पालन करके अभ्यर्थी आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment Advertisement सेक्शन में जाकर राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
  • इसके बाद Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करके एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करते हुए Login करें।
  • होमपेज पर Recruitment Portal अनुभाग में जाकर Ongoing Recruitment के तहत “Computer Instructor Recruitment 2025” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में Basic Computer Instructor या Senior Computer Instructor में से जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी को स्टेप बाय स्टेप ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2025 Apply Online

RSSB Computer Instructor Notification PDF Coming Soon
RSSB Computer Instructor Apply Online Coming Soon
Official Website RSMSSB Website
Latest Govt JobsLatest Jobs

निष्कर्ष – राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्चुनिटीज है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं एवं शिक्षा क्षेत्र से जीवनभर के लिए जुड़ना चाहते हैं, कंप्यूटर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं। यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें, इस भर्ती की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रख सकते है, इसके अलावा आप फाइनल सलेक्शन पाने के लिए राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर सकते है।

FAQs for RSMSSB Computer Instructor Vacancy 2025

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की नई भर्ती 2025 में कब निकलेगी?

फिलहाल Rajasthan Computer Instructor Vacancy 2025 के लिए कोई ऑफिशियल विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए कौन कौन अप्लाई कर सकते है?

मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक डिग्री के साथ ही कंप्यूटर में डिप्लोमा, BCA या PGDCA वाले कोई भी अभ्यर्थी Rajasthan Basic Computer Instructor Bharti 2025 के लिए फॉर्म भर सकते है।

Leave a Comment