RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Official Notification: राजस्थान बेसिक और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक के 2536 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता के इस दौर में स्कूलों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आप भी कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो 2026 की कंप्यूटर टीचर भर्ती आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Notification
RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026

राजस्थान संगणक भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक महिला पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर आसानी से Rajasthan Computer Instructor Online Form सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या विवरण, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 का प्राथमिक लक्ष्य राजस्थान के सरकारी स्कूलों और संस्कृत शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है। चयनित उम्मीदवार न केवल छात्रों को प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर सिखाएंगे, बल्कि राज्य की डिजिटल बुनियादी संरचना को भी मजबूत करेंगे।

RSMSSB Basic And Senior Computer Instructor Bharti 2026 Overview

भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नाम बेसिक एवं सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक
कुल पद 2536
आवेदन शुरू होने की तिथि मार्च 2026 संभावित
कार्यक्षेत्र राजस्थान (सरकारी एवं संस्कृत विद्यालय)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल 8 एवं लेवल 10
कैटेगरी Latest Computer Government Jobs 2026

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कार्य और जिम्मेदारी (Job Profile) 2026

Rajasthan Computer Anudeshak Bharti के तहत चयनित युवाओं दो विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी, जो इस प्रकार है:

  • बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: इनका मुख्य कार्य प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों को कंप्यूटर के बुनियादी सिद्धांतों (Fundamentals), MS Office और बेसिक कोडिंग की जानकारी देना है।
  • सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक: ये उच्च माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Python, AI, डेटाबेस मैनेजमेंट और नेटवर्किंग सिखाएंगे। साथ ही, स्कूल की आईटी लैब के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी।

Read Also….राजस्थान में 16,000+ बंपर पदों पर नई LDC, Lab Assistant, Mahila Supervisor, Sangnak सहित 8 बड़ी भर्तियां, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Last Date

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन मार्च 2026 तक कभी भी जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद निर्धारित तारीखों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं बोर्ड के नए RSSB Exam Calendar 2026 के अनुसार राजस्थान कंप्यूटर टीचर एग्जाम का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

  • आवेदन शुरू: मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: जल्द ही जारी होगी
  • परीक्षा तिथि: 22 और 23 अगस्त 2026

Rajasthan Computer Sangnak Bharti 2026 के लिए पद संख्या विवरण

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का आयोजन विभिन्न स्तरीय कुल 2536 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। सामान्य शिक्षा विभाग में कुल 2300 जबकि संस्कृत शिक्षा विभाग में 236 पद निर्धारित किए गए है।

  • सामान्य शिक्षा विभाग:
    बेसिक कंप्यूटर शिक्षक: 2000 पद
    वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक: 300 पद
  • संस्कृत शिक्षा विभाग:
    बेसिक कंप्यूटर शिक्षक: 214 पद
    वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक: 22 पद

Rajasthan Computer Sangnak Vacancy 2026 Application Fees

Rajasthan Computer Sangnak Bharti 2026 में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है, जिसे केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है:

  • सामान्य / ओबीसी और MBC (क्रीमी लेयर): ₹600
  • SC / ST/ EWS / दिव्यांग /भूतपूर्व सैनिक: ₹400
  • ओबीसी और MBC (नॉन-क्रीमी लेयर): ₹400

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Qualification

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक बेसिक और सीनियर टीचर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मानदंडों का पालन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:

  • Basic Computer Instructor: राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से
    स्नातक के साथ ही कम से कम 1 वर्ष का PGDCA / ‘A’ Level कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
    अथवा B.E. / B.Tech / B.Sc. या BCA (CS या IT स्ट्रीम में) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • Senior Computer Instructor: राजस्थान वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर विज्ञान या IT में M.E. / M.Tech / M.Sc. CS/IT या MCA मास्टर डिग्री होनी चाहिए या फिर ‘B’ या ‘C’ लेवल का हाई लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Age Limit

राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राज्य सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में 3 से 10 वर्ष तक की छूट गई है।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Selection Process

राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर दक्षता परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: मेरिट का मुख्य आधार।
  • कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट/दक्षता परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): मूल प्रमाण पत्रों की जांच।
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test): अंतिम चयन से पूर्व स्वास्थ्य जांच।

RSMSSB Computer Instructor Exam Pattern 2026

  • RSMSSB Computer Instructor Exam 2026 का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा।
  • कंप्यूटर टीचर की यह परीक्षा दो चरणों में यानी Paper-I और Paper-II में होगी।
  • प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा, जिसके लिए परीक्षा अवधि 2 दो घंटे निर्धारित की गई है।
  • ध्यान रहे गलत उत्तर करने और गोले ना भरने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • Paper-I (कॉमन): इस पेपर में राजस्थान का जीके अर्थात इतिहास, कला, संस्कृति और भूगोल के साथ ही करंट अफेयर्स, रीजनिंग और जनरल एबिलिटी के टॉपिक्स शामिल है।
  • Paper-II (तकनीकी): कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर बेसिक टीचर भर्ती के लिए कंप्यूटर फंडामेंटल और कोडिंग (C++, Java, Python) पर जोर होगा, जबकि सीनियर पदों के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और डेटा स्ट्रक्चर जैसे एडवांस विषय शामिल होंगे।
  • क्वालिफाइंग मार्क्स: इस भरती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है, वहीं SC/ST को इसमें 5% अंकों की छूट दी गई है।

RSMSSB Computer Instructor Selection Salary Structure 2026

RSMSSB Computer Instructor Vacancy 2026 के तहत सीनियर और बेसिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:

  • Basic Instructor: पे-मैट्रिक्स लेवल-8 (लगभग ₹26,300 – ₹40,600 प्रतिमाह)।
  • Senior Instructor: पे-मैट्रिक्स लेवल-10 (लगभग ₹37,800 – ₹52,600 प्रतिमाह)।

How to Apply for RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए Login करें।
  • डैशबोर्ड पर Recruitment Portal सेक्शन में जाकर
  • ‘Ongoing Recruitment’ सेक्शन में विजिट करें।
  • अब भर्तियों की सूची में RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे चुनें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का श्रेणीवार भुगतान करें और फॉर्म को Final Submit कर प्रिंटआउट निकाल लें।

RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 Apply Online

निष्कर्ष: RSMSSB Computer Instructor Bharti 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है जो तकनीक और शिक्षण के प्रति उत्साही हैं। 2026 की डिजिटल चुनौतियों को देखते हुए यह एक प्रतिष्ठित पद है। समय पर तैयारी शुरू करना और लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Comment