राजस्थान लाइब्रेरियन रिजल्ट के लिए बोर्ड अध्यक्ष की नई घोषणा, जानें कब आएगा रिजल्ट

जयपुर, राजस्थान: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित लाइब्रेरियन ग्रेड III भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। 548 पदों के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि बोर्ड ने RSMSSB Librarian Grade 3 Result 2025 जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। यह अपडेट उन सभी कैंडिडेट्स के लिए बेहद जरूरी है जो अपने पुस्तकालयाध्यक्ष परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
RSMSSB Librarian Grade 3 Result 2025 कब आएगा, जानें कन्फर्म डेट
RSMSSB की हाल ही में की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, लाइब्रेरियन ग्रेड III परीक्षा का परिणाम नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा। यह वह समय है जब 83 हजार से अधिक आवेदकों में से 548 सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- भर्ती का नाम: लाइब्रेरियन ग्रेड III सीधी भर्ती 2025
- पदों की संख्या: 548
- कुल आवेदन: 83,273
- परीक्षा तिथि: 27 जुलाई 2025 (दो पालियों में)
- लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड रिजल्ट डेट: नवंबर 2025 का प्रथम सप्ताह
- भर्ती का आयोजनकर्ता: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का लेखा-जोखा और प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए विज्ञापन दिसंबर 2024 में जारी किया गया था, वहीं आवेदन 5 मार्च 2025 से 3 अप्रैल 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्ट में किया गया था, पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम प्रक्रिया में है। लाइब्रेरियन रिजल्ट जारी होते ही यह भर्ती प्रक्रिया अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच जाएगी।
Read Also… राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट इस दिन होगा जारी, इतने नंबर वाले होंगे पास
RSMSSB Librarian Grade 3 Result 2025 स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें चेक
राजस्थान लाइब्रेरियन रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना परिणाम स्कोर सबसे पहले और आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं:
- सबसे पहले आप RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट सेक्शन में “Librarian Grade-III Direct Recruitment 2025 – Result” लिंक को खोजें और इस पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रिजल्ट PDF फाइल फॉर्मेट में प्राप्त होगा।
- इस रिजल्ट PDF फाइल में अपना रोल नंबर आसानी से सर्च करके देख सकते है।
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में शामिल है, तो आप अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।
आगे क्या? कट-ऑफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की तैयारी
परीक्षा परिणाम के साथ ही लाइब्रेरियन कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि आप अपने सभी शैक्षणिक एवं आरक्षण संबंधी मूल दस्तावेज अभी से तैयार रखें ताकि रिजल्ट के तुरंत बाद होने वाली DV प्रॉसेस में कोई रुकावट न आए।
Rajasthan Librarian Grade 3 Result 2025 से संबंधित आगे की संपूर्ण महत्वपूर्ण सूचनाएं, कट-ऑफ विश्लेषण और DV शेड्यूल की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें या आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं जहां लेटेस्ट न्यूज सबसे पहले शेयर की जाती है।
RSMSSB Librarian Result Important Links
- RSMSSB Librarian Result Check
- Official Website
- Latest Jobs Update