RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 Latest Update: 0 नंबर पर भी सरकारी नौकरी? फोर्थ ग्रेड की इस खबर ने मचा दी है बड़ी हलचल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक ऐसी खबर आई है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह एकदम सच है। क्या आप सोच सकते हैं कि कॉम्पिटिशन के इस दौर में 0 (Zero) नंबर लाने पर भी किसी का सिलेक्शन हो सकता है? राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के लेटेस्ट 4th Grade Result ने इस नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया है।

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026
RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026

दरअसल चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का दो गुणा कट ऑफ के आधार पर रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। इसके बाद 17 जनवरी 2026 को बोर्ड अध्यक्ष आलोकराज द्वारा एक नई घोषणा की गई है, इसके बाद से Rajasthan Fourth Grade 0 Marks Selection 2026 की खबर ने लाखों अभ्यर्थियों ने हलचल सी मचा दी है। फोर्थ ग्रेड में 0 नंबर वाले कैसे पास होंगे, क्या है पूरी खबर? इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 की क्या है Big Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (Group D) का रिजल्ट जारी किया गया। इस परीक्षा में 200 नंबर का पेपर था, जिसमें 120 प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर कैटेगरी ऐसी हैं जहां कट-ऑफ 0.0033 ही रही है। यानी अगर किसी ने सिर्फ एक-दो सवाल भी सही किए होंगे, तो उसका नाम भी मेरिट लिस्ट में आ गया है।

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 की क्या है Big Update

Read Also…..राजस्थान फोर्थ ग्रेड ऑफिशियल कट ऑफ जारी, फटाफट यहां से करें चेक

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 Cut Off का गणित

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 53,750 रिक्त पदों के मुकाबले दो गुना (2X) अभ्यर्थियों की कट ऑफ के आधार पर रिजल्ट जारी किया है। नीचे दी गई टेबल से समझिए कि आखिर कट-ऑफ कितनी नीचे गिरी है, किन केटेगरियो के लिए 0 मार्क्स पर भी सिलेक्शन होने की घोषणा हुई है:

Category (वर्ग)Cut-off Marks (नॉन-टीएसपी)Cut-off Marks (टीएसपी क्षेत्र)
Unreserved (Ex-Servicemen)0.0033  3.0184
SC (Widow)0.0033 0.2731
ST (Widow)0.00330.0033
OBC (Widow) –0.0033
EWS (Widow) –0.2585

Note: सहरिया जनजाति (Sahariya) के मामले में तो सामान्य, महिला और विधवा सभी की कट-ऑफ लगभग शून्य के बराबर रही है।

Read Also….राजस्थान फोर्थ ग्रेड नेम वाइज रिजल्ट डिटेल्स जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 में इन कैटेगरी की क्यों रही इतनी कम कट-ऑफ? 3 बड़े कारण

कैरियर काउंसलर हितेश शर्मा और चयन बोर्ड चेयरमैन आलोक राज द्वारा इस अजीबोगरीब रिजल्ट के पीछे दो मुख्य कारण बताए गए हैं:

  • No Minimum Marks Rule: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में Minimum 40% Marks लाने की कोई शर्त नहीं थी। इस वजह से जिन कैटेगरी में पद ज्यादा थे और उम्मीदवार कम, वहां कट-ऑफ गिरकर शून्य पर आ गई।
  • Negative Marking का जाल: निगेटिव मार्किंग की वजह से कई अभ्यर्थियों के नंबर जीरो या उससे भी कम लगभग माइनस में ही चले गए, जिससे इन श्रेणियों के लिए फोर्थ ग्रेड कट-ऑफ रिकॉर्ड लेवल से भी नीचे आ गई।

26,000+ उम्मीदवार इसलिए हुए बाहर

इस परीक्षा में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। करीब 26,436 अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने OMR शीट में 10% से ज्यादा गोलों (Circles) को खाली छोड़ दिया था। बोर्ड के नए नियम के अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को सीधे अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया गया है, जिन्होंने 10% से अधिक गोले खाली छोड़ दिए थे।

Read Also……होमगार्ड भर्ती के लिए एग्जाम डेट जारी, इतने दिन चलेगी परीक्षा

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 – आगे क्या होगा? 

अगर आपका नाम फोर्थ ग्रेड रिजल्ट लिस्ट में आ गया है, तो खुश हो जाइए। अब बोर्ड जल्द ही Document Verification (DV) का शेड्यूल जारी करेगा। जिसमें उन सभी के नाम होंगे जिन्हें कुल पद संख्या 53,750 के 2 गुणा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा:

  • पदों की संख्या: 53,750
  • DV के लिए चयनित उम्मीदवार: करीब 1 लाख 08 हजार

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 Important Links

निष्कर्ष

RSSB 4th Grade 0 Marks Selection 2026 की यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, यह उन लोगों के लिए एक सबक भी है जो सोचते हैं कि कम तैयारी में कुछ नहीं होगा, कभी-कभी किस्मत और बोर्ड के नियम ‘शून्य’ पर भी सरकारी कुर्सी दिला देते हैं। यह परिणाम उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है जो कठिन परिस्थितियों में भी सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ‘शून्य कट-ऑफ‘ भविष्य में शिक्षा के स्तर पर बहस का विषय बन सकता है।

फिलहाल, चयनित 1.08 लाख अभ्यर्थियों (दो गुना सूची) को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। क्या आप जानना चाहते हैं कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपको कौन-कौन से सर्टिफिकेट्स तैयार रखने होंगे? और इसके अलावा क्या आप इस ‘Zero cut-off’ पॉलिसी से सहमत हैं? तो नीचे कमेंट में अपनी राय दें, और इस पोस्ट को कृपया अपने दोस्तों परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment