RSSB OTR New Rules 2026: राजस्थान RSSB भर्तियों में फॉर्म भरने का बदला तरीका, एक छोटी सी गलती और हमेशा के लिए डिबार, जानें पूरी खबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB OTR New Rules 2026: कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान की सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया में अब तक का सबसे क्रांतिकारी बदलाव लागू कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी नई OTR गाइडलाइंस के अनुसार अब अपकमिंग सभी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित सभी दस्तावेज वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल के ‘Document Details’ सेक्शन में अनिवार्य रूप से पहले ही अपडेट करने होंगे।

RSSB OTR New Rules 2026
RSSB OTR New Rules 2026

इस नई गाइडलाइन का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सुरक्षित और पूरी तरह से पारदर्शी बनाना है, जिससे आवेदन के समय होने वाली किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। यह महत्वपूर्ण बदलाव RSSB OTR New Rules 2026 के तहत लागू किया गया है, जिसमें अब हर अभ्यर्थी का शैक्षणिक डेटा बोर्ड के पास पहले से सुरक्षित रहेगा। अब यदि कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के दस्तावेज अपडेट किए बिना सीधे किसी भर्ती के लिए Apply Now पर क्लिक करता है, तो पोर्टल उसे खुद-ब-खुद ‘डॉक्यूमेंट डिटेल’ पेज पर भेज देगा।

बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एक बार डेटा सेव होने के बाद इसमें किसी भी तरह का सुधार (Correction) या बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को RSSB Document Details 2026 Process को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ पूरा करना होगा, क्योंकि अब डॉक्युमेंट्स डिटेल्स में दस्तावेज अटैच करते टाइम हुई एक भी गलती आपको आगे आने वाली भर्तियों से हमेशा के लिए डिबार करा सकती है। आपकी सहायता के लिए इस आर्टिकल में RSSB OTR नया नियम, RSSB Documents Details Update और RSSB डॉक्युमेंट्स डिटेल्स क्या है, सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Read Also….राजस्थान में 12,000+ बंपर पदों पर नई 8 बड़ी भर्तियां, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

RSSB OTR New Rules 2026 Kya Hai – क्या है बोर्ड का नया नियम

चयन बोर्ड की नई आधिकारिक घोषणा के अनुसार अब रिक्रूटमेंट पोर्टल के डैशबोर्ड पर “Document Details” नाम का एक विशेष सेक्शन अनिवार्य रूप से जोड़ दिया गया है। जिसमें RSSB OTR New Rules 2026 के तहत उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करने के लिए दो मुख्य विकल्प दिए गए हैं, पहला DigiLocker के माध्यम से सीधा डेटा फेच करना और दूसरा Manual (मैन्युअल) तरीके से फाइल अपलोड करना।

इस प्रॉसेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आपके RSSB एप्लीकेशन फॉर्म में शैक्षणिक विवरण आपके OTR डेटा से ऑटो-फिल यानी स्वतः प्राप्त होंगे। कर्मचारी बोर्ड ने यह कड़ी चेतावनी भी दी है कि यदि कोई भी उम्मीदवार जानबूझकर गलत जानकारी देता है या डिजीलॉकर पर डेटा उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर गलत मैन्युअल फाइल अपलोड करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी आगामी भर्तियों और परीक्षाओं से भी हमेशा के लिए डिबार (Debar) कर दिया जाएगा।

RSSB Document Details क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा शुरू किया गया ‘RSSB Document Details 2026’ रिक्रूटमेंट पोर्टल का एक नया और अनिवार्य सेक्शन है। यह एक तरह का ‘डिजिटल लॉकर’ है जिसे आपके वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से जोड़ा गया है। आसान भाषा में समझें तो, पहले अभ्यर्थियों को हर नई भर्ती का फॉर्म भरते समय अपनी 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) की जानकारी बार-बार भरनी पड़ती थी, जिससे गलती होने की संभावना भी बनी रहती थी, इसके बाद बोर्ड को प्रत्येक भर्ती में आवेदन प्रक्रिया के बाद फॉर्म में सुधार के लिए समय देना पड़ता और अभ्यर्थियों को भी सुधार के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे।

अब इस नए सिस्टम में आपको अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताएं और दस्तावेज केवल एक ही बार पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा चयन बोर्ड और अभ्यर्थियों दोनों को होगा, क्योंकि बोर्ड का बार बार आवेदन पत्र में संशोधन का समय नहीं देना होगा, ना ही अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार के लिए पैसे खर्च करने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद आवेदन के समय होने वाली गलती की गुंजाइश ना के बराबर हो जाएगी।

Read Also….राजस्थान लैब असिस्टेंट नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

RSSB Documents Details सेक्शन की मुख्य विशेषताएं

  • ऑटो-फिल सुविधा: एक बार डॉक्यूमेंट सेव होने के बाद फॉर्म भरते समय आपकी जानकारी अपने आप भर जाएगी।
  • डेटा सुरक्षा: इसमें आपके दस्तावेज डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए सीधे फेच किए जाते हैं, जो पूरी तरह से प्रमाणित होते हैं।
  • अनिवार्यता: अब इसके बिना आप राजस्थान की किसी भी RSSB Upcoming Vacancy 2026-27 का आवेदन फॉर्म (Apply Now) नहीं फिल कर पाएंगे।
  • स्थायी रिकॉर्ड: डॉक्युमेंट्स डिटेल्स में सेव की गई जानकारी भविष्य की सभी भर्तियों के लिए बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगी, जिससे बार-बार मार्कशीट अपलोड करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

How to Upload Documents in RSSB OTR Document Details 2026

RSSB OTR New Rules 2026 के अनुसार अपने डॉक्युमेंट्स को सही तरीके से स्टेप बाय स्टेप अपडेट/अपलोड करने की पूरी जानकारी यहां दी गई है:

  • लॉगिन और एक्सेस: अपनी SSO ID और पासवर्ड के जरिय रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal सेक्शन में जाकर विभिन्न विकल्पों के बीच दिए ‘Document Details’ पर क्लिक करें –

Document Details

  • डिजीलॉकर की स्वीकृति: पोर्टल पर पहुंचते ही आपसे DigiLocker से डॉक्युमेंट्स प्राप्त करने की परमिशन मांगी जाएगी, जहां ‘Yes’ अथवा ‘OK’ पर क्लिक करते ही आपके आवश्यक सर्टिफिकेट दस्तावेज सीधे पोर्टल पर सिंक हो जाएंगे। डेटा सिंक होने के बाद उसे ‘Save/Submit’ करना न भूलें –

DigiLocker

  • मैन्युअल अपलोड प्रॉसेस (Manual Upload): यदि आपके डॉक्युमेंट्स डिजीलॉकर ऐप पर नहीं हैं, तो आप ‘Add Education Details’ पर क्लिक करें –

Add Education Details

  • यहां आपको बोर्ड का नाम, रोल नंबर, उत्तीर्ण वर्ष और अंकों की एकदम राइट डिटेल्स भरनी होगी और साथ ही सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स की साफ स्कैन की हुई कॉपी निर्धारित फॉर्मेट और निर्धारित साइज में अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद ‘Save Manually‘ पर क्लिक करके Agree बटन पर क्लिक करें और अंत में Submit पर क्लिक कर दें।
  • Appearing अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य नियम: जो छात्र अंतिम वर्ष में हैं, वे ‘Appearing’ ऑप्शन को सलेक्ट करें।
  • RSSB OTR New Rules OR Documents Detailes 2026 के अनुसार, ऐसे छात्रों को अंतिम वर्ष की कक्षा का प्रमाण पत्र और “Verified by a Notary Public” एक शपथ-पत्र (Affidavit) अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। इस शपथ-पत्र में यह घोषणा होनी अनिवार्य है कि आप संबंधित भर्ती की ‘निर्धारित पात्रता तिथि‘ तक अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर लेंगे।
  • फाइनल घोषणा (पॉप-अप मैसेज): डेटा सेव करते समय स्क्रीन पर एक महत्वपूर्ण डिक्लेरेशन पॉप-अप आएगा। आपको इस चेकबॉक्स पर टिक करना होगा कि— “मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मैंने अपना विवरण जांच लिया है और यह सही है। डेटा सहेजने के बाद, मैं इस अनुभाग में कोई भी बदलाव नहीं कर पाऊंगा।” इस पर सहमति देने के बाद ही आपका डेटा फाइनल लॉक होगा।
  • ध्यान दें: यदि आपको डॉक्युमेंट्स डिटेल्स प्रॉसेस समझ नहीं आ रही है तो आप फोटो सहित नीचे दी गई पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

RSSB OTR New Rules 2026 में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • डेटा लॉक: एक बार डॉक्यूमेंट सेक्शन में जानकारी सहेजने (Save) के बाद, आप उसे किसी भी स्थिति में एडिट, डिलीट या बदल नहीं सकेंगे।
  • फोटो और हस्ताक्षर: अब आवेदन फॉर्म में फोटो अलग से अपलोड नहीं करनी होगी, आपकी फोटो और हस्ताक्षर सीधे OTR प्रोफाइल से ऑटो-फेच किए जाएंगे।
  • दस्तावेजों की गुणवत्ता: अपलोड किए जाने वाले डॉक्युमेंट्स बिल्कुल स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए। धुंधले या गलत दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
  • ई-मित्र की जिम्मेदारी: फॉर्म भरते समय ई-मित्र या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई गलती की पूरी जिम्मेदारी केवल अभ्यर्थी की होगी।
  • RSSB OTR New Rules 2026 का सख्ती से पालन: यदि दस्तावेज डिजीलॉकर पर उपलब्ध हैं, तो उन्हें वहीं से प्राप्त करें। मैन्युअल अपलोड का चुनाव केवल तभी करें जब डेटा डिजीलॉकर पर न हो।

सहायता और हेल्पडेस्क (Helpdesk)

यदि RSSB OTR New Rules 2026 की प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर आपकी कोई विशेष योग्यता या डिग्री का विकल्प दिखाई नहीं दे रही है, तो तुरंत बोर्ड को ईमेल भेजें। इसके लिए अपनी SSO ID, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और संबंधित योग्यता के सभी दस्तावेज (मार्कशीट/सर्टिफिकेट) को अटैच करते हुए recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर भेज दें। ध्यान रखें कि यह ईमेल आवेदन की अंतिम तिथि से कम से कम 3 दिन पहले भेजना अनिवार्य है ताकि तकनीकी टीम उसे पोर्टल पर अपडेट कर सके।

RSSB OTR New Rules 2026 Important Links

निष्कर्ष

RSSB OTR New Rules 2026 अथवा RSSB OTR Documents Details राजस्थान की भर्ती प्रणाली को आधुनिक और पूरी तरह से त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक गया एक बड़ा कदम है। यद्यपि यह प्रक्रिया थोड़ी विस्तृत है, लेकिन एक बार सही तरीके से दस्तावेज अपडेट होने के बाद यह आपकी पूरी करियर यात्रा को आसान बना देगी। बोर्ड के इन नियमों का कृपया सख्ती के साथ पालन करें और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए केवल सटीक जानकारी ही साझा करें। क्या आपने अपना RSSB OTR OR Document Details 2026 सेक्शन अपडेट कर लिया है? यदि आपको इसमें कोई समस्या आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Note: RSSB OTR New Rules 2026 का यह आर्टिकल पूर्णतः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी भ्रम की स्थिति में आधिकारिक विज्ञप्ति को ही आधार मानें।

Leave a Comment