यदि आप सरकारी नौकरी 2025 की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC CPO SI Vacancy 2025 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर का 26 सितंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, Delhi Police SI Vacancy का आयोजन कुल 3073 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, सबसे अच्छी बात यह है कि दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

दिल्ली पुलिस SI या CAPF SI बनकर देश सेवा का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए यह गोल्डन चांस है। एसएससी पुलिस भर्ती 2025 आपको एक शानदार करियर दे सकती है। इस आर्टिकल में Delhi SI Vacancy से जुड़ी प्रत्येक छोटी बड़ी स्टेप-बाय-स्टेप आसान भाषा में दी गई है, जैसे कि दिल्ली CPO SI 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, SI सैलरी क्या है, एग्जाम पैटर्न और एसआई सिलेक्शन क्या है, चयन कैसे होगा इत्यादि, पूरी जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़ें, इसके अलावा भविष्य में एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती से जुड़ी जानकारी और राज्यवार अन्य Upcoming Vacancy न्यूज सबसे पहले जानने के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Overview
| Recruiting Body | Staff Selection Commission (SSC) |
| Post Name | Sub-Inspector (SI) in Delhi Police & CAPFs |
| Total Vacancy | 3073 (Tentative, CAPF & DP Combined) |
| Pay Scale (Salary) | Level-6 (₹35,400 to ₹1,12,400) |
| Mode Of Apply | Online |
| Form Start Date | 26 September 2025 |
| SSC CPO SI Last Date | 16 October 2025 |
| Delhi Police SI Exam Date (Paper-I) | Nov-Dec, 2025 (Tentative) |
| Category | Delhi Police Sub Inspector Bharti 2025 |
| Official Website | ssc.gov.in |
SSC CPO SI Vacancy 2025 Role & Responsibility: पुलिस सब इंस्पेक्टर का काम क्या होता है?
पुलिस सब इंस्पेक्टर का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। दिल्ली पुलिस SI भर्ती में चयनित होने पर, आपका मुख्य काम शहर के पुलिस स्टेशन में केस इन्वेस्टिगेशन यानी जांच करना, फील्ड ड्यूटी संभालना और छोटे पुलिस पोस्ट का नेतृत्व करना होता है। वहीं, CAPFs SI जैसे CRPF या BSF में, आपकी ड्यूटी सीमा सुरक्षा, आतंरिक सुरक्षा ड्यूटी और विभिन्न बॉर्डर अभियानों में शामिल होती है। यह सरकारी नौकरी आपको सम्मान और चुनौती दोनों के साथ ही एक अच्छी पहचान भी देती है।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Application Dates: सब इंस्पेक्टर भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए इन महत्वपूर्ण तारीखों को याद रखें और आवेदन की लास्ट डेट निकलने से पहले फॉर्म सबमिट कर दें:

SSC CPO SI Recruitment 2025 Post Details: पदों की संख्या का विस्तृत विवरण
SSC Police CAPF SI Vacancy के तहत दिल्ली पुलिस और CAPFs में कुल 3000+ से अधिक SI पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, इस भर्ती में दिल्ली पुलिस विभाग में महिला पुरुष सब इंस्पेक्टर और CAPFs में सब इंस्पेक्टर (GD) के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

SSC CPO SI Vacancy 2025 Eligibility Criteria: एसआई भर्ती के लिए योग्यता
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
एसएससी सीपीओ एसआई शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी में आवेदन की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2025 तक या इससे पहले तक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Delhi Police SI Male (Special): दिल्ली पुलिस SI पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास एसएससी एसआई फिजिकल एग्जाम डेट जारी होने तक LMV यानी कि मोटरसाइकिल या कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, यह नियम केवल दिल्ली पुलिस SI पद के लिए है, CAPFs में यह नियम नहीं है।
दूसरी बात महिलाओं को किसी प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Age Limit & Relaxation: आयु सीमा और छूट
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी, इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है, इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है, जिसमे एससी और एसटी को 5 वर्ष की, ओबीसी को 3 वर्ष की और मिलिट्री सर्विस की अवधि घटाने के बाद Ex-Servicemen (ESM) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
सब-इंस्पेक्टर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रूपये का भुगतान करना होगा, अभ्यर्थियों को यह शुल्क ऑनलाइन मध्यम से जमा करना होगा, वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है इन उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए शुल्क भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Selection Process: एसआई बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
SSC CPO SI में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन विभिन्न अलग अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट इत्यादि चरण शामिल हैं, फाइनल मेरिट लिस्ट केवल पेपर-I और पेपर-II में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Tier-I (Paper-I): कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE)
Physical Standard Test (PST) और Physical Efficiency Test (PET): यह फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
Tier-II (Paper-II): कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE)
Detailed Medical Test (DME) और Document Verification (DV): अंतिम चरण
SSC CPO SI Exam Pattern 2025 In Hindi (परीक्षा पैटर्न और पेपर्स)
- दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न के अनुसार दो लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
- दोनों हो पेपर में गलत उत्तर करने पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
पेपर-I और Paper II के लिए SSC CPO SI Syllabus के अनुसार एग्जाम पैटर्न विवरण इस प्रकार है:
SSC CPO SI Paper I Exam Pattern
SSC CPO SI Paper II Exam Pattern
SSC CPO SI Syllabus 2025 In Hindi
एसएससी सीपीओ एसआई सिलेबस 2025 मुख्य रूप से कुल चार विषयों पर आधारित है, परीक्षा की तैयारी आपको दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस को समझने हुए ही करनी चाहिए, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को आसानी से समझने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट से Delhi Police SI Previous Year Papers Download करके इन्हें हल कर सकते है, संक्षिप्त रूप से एसएससी एसआई पेपर I सिलेबस को आप यहां देख सकते है जबकि फुल डिटेल्ड सिलेबस के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल से सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO SI Paper-I Syllabus 2025
General Intelligence & Reasoning:
तर्कशक्ति
कोडिंग-डिकोडिंग
नॉन-वर्बल रीजनिंग
सिटिंग अरेंजमेंट
General Knowledge & General Awareness:
भारत का इतिहास
भूगोल
भारतीय संविधान
अर्थशास्त्र
पिछले 6 महीने का करेंट अफेयर्स
Quantitative Aptitude:
अंकगणित-
प्रतिशत
औसत
अनुपात
लाभ-हानि।
बीजगणित की बेसिक पहचान
ज्यामिति
त्रिकोणमिति।
English Comprehension
अंग्रेजी की बेसिक समझ
शब्दावली (Vocabulary)
लेखन क्षमता की जांच।
SSC CPO SI Paper-II Syllabus 2025
English Language & Comprehension:
व्याकरण (Grammar
शब्दों का ज्ञान
वाक्य सुधार
विलोम शब्द
पर्यायवाची शब्द
Note: यह केवल संक्षिप्त दिल्ली पुलिस पेपर 1 और पेपर 2 सिलेबस है, विस्तृत सिलेबस जल्द ही टेलीग्राम चैनल पर शेयर किया जाएगा, या आप आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO SI Physical Test 2025: PST/PET Details (फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी)
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर पेपर-I पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट PST और PET के लिए बुलाया जाएगा, यह टेस्ट दिल्ली पुलिस SI भर्ती के लिए एक क्वालीफाइंग चरण है:
Physical Standard Test (PST) – शारीरिक मानक:
| Category | Height | Chest |
| General / OBC / SC (पुरुष) | 170 cm | 80 cm (बिना चेस्ट फुलाए) / 85 cm (चेस्ट फुलाने पर) |
| General / SC / OBC (महिला) | 157 cm | Not Applicable |
Physical Endurance Test (PET) – शारीरिक दक्षता:
| Test | Male Candidates | Female Candidates |
100 मीटर दौड़ | 16 सेकंड में | 18 सेकंड में |
दौड़ | 1.6 किलोमीटर (6.5 मिनट में) | 800 मीटर (4 मिनट में) |
लॉन्ग जंप | 3.65 मीटर (3 मौके) | 2.7 मीटर (3 मौके) |
SSC CPO SI Salary & Pay Scale 2025: दिल्ली एसआई की सैलरी कितनी है?
दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को एक अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज मिलता है, क्योंकि एसआई की सरकारी नौकरी 2025 में Level-6 के तहत आती है, जिसमें उम्मीदवारों को शुरुआती समय में 35400 से 112400 रूपये तक हर महीने बेसिक वेतनमान दिया जाएगा, बेसिक पे के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, बड़े शहरों में एक नए SI की शुरुआती इन-हैंड सैलरी कुलमिलाकर 55,000 से 65,000 या इससे भी अधिक होती है। वहीं प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद बढ़ी हुई सैलरी के साथ ही उम्मीदवारों को बढ़े हुए महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, किराया भत्ता सहित विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
Read Also… 737 पदों पर निकली सरकारी पुलिस ड्राइवर की नौकरी, केवल इनको मिलेगा मौका
How to Apply Online SSC CPO SI Vacancy 2025: स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन कैसे करें
SSC CPO SI Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करके कोई भी अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट कर सकते है, इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है:
Step: 1 वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR):
- सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Register OR Login पर क्लिक करके New User? Register Now पर क्लिक करते हुए Continue बटन को प्रेस करें:

- इसके बाद आवश्यक जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लाइव फोटो और लेफ्ट थंब इंप्रेशन के साथ ही ओटीपी वेरीफाई करते हुए ‘One-Time Registration‘ (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें, क्योंकि एसएससी की अन्य भर्तियों की तरह ही SSC SI Vacancy के लिए आवेदन करने का यह पहला और अनिवार्य स्टेप है।
Step: 2 Login & Application Process
- अब होमपेज पर फिर से Login OR Register पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
इसके बाद ‘Latest Notifications‘ या Apply अनुभाग में ‘Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination 2025‘ के सामने ‘Apply‘ लिंक पर क्लिक करें:

- एप्लीकेशन फॉर्म में बेसिक, व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
- लाइव फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में यदि आपकी कैटेगरी में आवेदन शुल्क लागू है हो, तो ऑनलाइन माध्यम से 100 रूपये शुल्क का भुगतान करें।
- दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक करके दिल्ली पुलिस एसआई ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
SSC CPO SI Vacancy 2025 Apply Online
| Delhi Police SI Notification PDF | Download |
| Delhi Police SI Apply Online | Apply Now |
| Official Website | Visit Now |
निष्कर्ष
SSC CPO SI Vacancy 2025 आपके लिए दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर या CAPF SI बनने का एक शानदार मौका है। यह पुलिस भर्ती न केवल आपको बेहतरीन SI सैलरी देती है, बल्कि देश सेवा का गौरव भी प्रदान करती है। SSC SI भर्ती में सफलता के लिए SSC Delhi Police SI Syllabus 2025 के अनुसार तैयारी करें और दिल्ली एसआई फिजिकल टेस्ट के लिए फिटनेस पर भी ध्यान दें, सभी तारीखों को भी ध्यान रखें और जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म जमा करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें।
SSC CPO SI Bharti 2025: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मुझे SSC CPO SI Bharti के लिए आवेदन कहां से करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC CPO SI Sarkari Naukri ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।
क्या एसएससी दिल्ली CPO SI फिजिकल टेस्ट के मार्क्स मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं?
नहीं, फिजिकल टेस्ट (PST/PET) सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होता है, फाइनल मेरिट लिस्ट केवल पेपर-I और पेपर-II में प्राप्त अंकों 400 में से के आधार पर बनती है।
दिल्ली पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Delhi Police SI Recruitment के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है, यह सरकारी नौकरी ग्रेजुएशन के बाद मिलती है।
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी है और क्या इसमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मिलता है?
SSC CPO SI Salary लेवल-6 के तहत आती है, हां आपको मूल वेतन के अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते मिलते हैं, जिससे SI सैलरी शुरुआती समय में 55,000+ हो जाती है।
SSC CPO SI भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
Delhi Police SI Bharti कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 3200 से अधिक पदों पर निकाली गई हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तक कभी भी आवेदन कर सकते हैं।