SSF Constable Tradesman Vacancy 2026: यदि आप भी देश के सबसे पावरफुल ऑफिस यानी ‘सचिवालय’ (Secretariat) की सिक्योरिटी टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका है। गृह मंत्रालय (MHA) के अंडर आने वाले सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) ने कांस्टेबल (नाई) और कांस्टेबल (धोबी) के पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें केवल पुरुष कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं। यह दिल्ली जैसे बड़े शहर में एक स्टेबल और इज्जत वाली सरकारी नौकरी पाने का बेस्ट ऑप्शन है। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को Pay-Matrix Level-2 के हिसाब से शानदार सैलरी मिलेगी। देश के किसी भी राज्य के युवा इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नीचे इस आर्टिकल में एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 Overview
| Recruiting Organization | Secretariat Security Force (SSF) / Ministry of Home Affairs |
| Recruitment Agency | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) |
| Post Name | Constable (Barber & Washerman) |
| Total Vacancies | 10 (Tentative – घट या बढ़ सकती हैं) |
| Form Start Date | 30 March 2026 |
| Monthly Pay Scale | ₹19,900 – ₹63,200 (Level-2) |
| Job Location | All India |
| Category | 10th Pass Sarkari Naukri 2026 |
| Official Website | ITBP |
SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 Last Date
एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 21 मार्च 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 मार्च से आमंत्रित किए गए है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट संबंधित तारीखें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Post Details
SSF Tradesman भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी, जिसमें धोबी और नाई के पद शामिल हैं। कुल वैकेंसी के 10% पद एक्स-सर्विसमैन (Ex-SM) के लिए रिजर्व रखे गए है। फिलहाल ये नियुक्तियां अस्थाई (Temporary) हैं, लेकिन आगे चलकर इनके परमानेंट होने के पूरे चांस हैं।
- कांस्टेबल (नाई/Barber): 03 पद (UR-3)
- कांस्टेबल (धोबी/Washerman): 07 पद (UR-5, SC-1, OBC-1)
- Grand Total: 10
SSF Constable Tradesman Online Form 2026 Fees
एसएसएफ ट्रेड्समैन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रूपये का भुगतान करना होगा, वहीं एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 Qualification
- एसएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती के लिए उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है।
- स्किल: चूंकि यह ट्रेड्समैन की भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को पद अनुसार कार्य जैसे नाई के लिए हेयर कटिंग और धोबी के लिए कपड़े धोना/प्रेस करना इत्यादि की प्रैक्टिकल नॉलेज होनी चाहिए।
SSF Constable Tradesman Sarkari Naukri 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, वहीं ऊपरी आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 23 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार सभी रिजर्व कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 Selection Process
एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए इन 6 स्टेज से गुजरना होगा:
- PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट)
- PST (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट)
- Written Exam (लिखित परीक्षा)
- Trade Test (काम का प्रैक्टिकल टेस्ट)
- Document Verification (कागजी कार्रवाई)
- Medical Exam (DME/RME)
SSF Constable Tradesman Exam Pattern 2026
- पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) होगा।
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- विषय: सामान्य ज्ञान (GK), रीजनिंग, गणित और हिंदी/अंग्रेजी की बेसिक समझ।
- सवालों का लेवल आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहेगा।
- तैयारी के लिए आप ITBP/SSF के पुराने पेपर्स जरूर सॉल्व करें।
SSF Constable Tradesman Physical Exam 2026
सचिवालय ट्रेड्समैन फिजिकल टेस्ट में पास होने के लिए ये स्टैंडर्ड जरूरी हैं:
- Height: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए कम से कम 170 सेमी।
- Chest: 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेमी (फुलाने के बाद)।
- Note: केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अभी से रोजाना 2-3 किलोमीटर की दौड़ की डेली प्रैक्टिस भी शुरू कर दें।
Read Also…राजस्थान में 62000+ पदों पर बाल वाटिका शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
SSF Constable Tradesman Salary 2026
एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा DA, HRA और राशन मनी जैसे भत्ते भी मिलेंगे। चूंकि पोस्टिंग दिल्ली में होगी, तो सिटी अलाउंस का भी अलग से फायदा मिलेगा।
How To Apply SSF Constable Tradesman Vacancy 2026
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- ‘New Registration‘ पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- ‘Apply Online‘ पर क्लिक करके अपनी पसंद की पोस्ट चुनें।
- अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी ध्यान से भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस भरें और Final Submit कर दें।
- फ्यूचर के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 Apply Online
- SSF Constable Tradesman Notification PDF
- SSF Constable Tradesman Apply Online
- Official Website
- More Jobs Update
निष्कर्ष: कम उम्र और कम क्वालिफिकेशन में एक रसूखदार सरकारी नौकरी पाने का यह बेस्ट चांस है। SSF की ड्यूटी बाकी फोर्सेस के मुकाबले काफी शांतिपूर्ण होती है। हमारी खास सलाह है कि लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपने ट्रेड टूल्स जैसे कि कैंची, उस्तरा या प्रेस चलाने की अच्छी प्रैक्टिस करें, क्योंकि मेरिट में ट्रेड टेस्ट के नंबर बहुत मायने रखते हैं। अगर आपके मन में इस भर्ती को लेकर कोई भी डाउट है, तो कमेंट बॉक्स में पूछें। हम 24 घंटे के अंदर आपकी मदद करेंगे।