UP Assistant Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा 1894 जूनियर एडेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UP Assistant Teacher Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 4 नवंबर को जारी की गई थी, जो उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए करियर बनाने का शानदार मौका है।

यूपी सहायक शिक्षक भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। उत्तर प्रदेश टीचर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, पद विवरण, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। UP Assistant Teacher Online Form जमा करने से पहले से ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Form Date
यूपी असिस्टेंट टीचर और प्रिंसिपल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 4 नवंबर को जारी किया गया था, वहीं आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2025 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 दिसंबर 2025 को यूपी असिस्टेंट टीचर और प्रिंसिपल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अगले चरण में स्कूल सिलेक्शन प्रोसेस 24 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 11 से 15 जनवरी 2026 तक चलेगी, और सफल उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2026 को अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे। अंत में, उम्मीदवारों की स्कूल में जॉइनिंग 15 फरवरी 2026 को निर्धारित है।
- आवेदन शुरू: 15 नवंबर 2025
- अंतिम तिथि: 5 दिसंबर 2025
- मेरिट लिस्ट जारी: 23 दिसंबर 2025
- स्कूल सिलेक्शन प्रोसेस: 24 से 30 दिसंबर 2025 तक
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 11 से 15 जनवरी 2026 तक
- अपॉइंटमेंट लेटर: 30 जनवरी 2026 को
- स्कूल में जॉइनिंग: 15 फरवरी 2026 को
UP Assistant Teacher Bharti 2025 Post Details
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट टीचर भर्ती कुल 1894 पदों पर निकाली गई है, जिसमें 1504 रिक्त पद असिस्टेंट टीचर (सहायक अध्यापक) के भरे जाएंगे, वहीं 390 पद हेडमास्टर के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
Read Also….BOB नई भर्ती का 2700 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें आवेदन
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Application Fees
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को 700 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट देते हुए इनके लिए सिर्फ 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Qualification
यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से BTC/D.El.Ed (शिक्षण प्रशिक्षण) और TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
वहीं यूपी स्कूल हेडमास्टर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही बीएड डिग्री और 5 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Age Limit
उत्तर प्रदेश असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। वहीं यूपी हेड मास्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और ऊपरी आयु 45 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की गई है।
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Selection Process
UP Assistant Teacher Vacancy 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा एक महत्वपूर्ण चरण है जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण

UP Assistant Teacher Exam Pattern 2025
यूपी असिस्टेंट टीचर एग्जाम पैटर्न के अनुसार, इसमें कुल दो पेपर होंगे, जिसमें पेपर – 1 में जनरल स्टडीज के प्रश्न शामिल होंगे, जबकि पेपर – 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए ऑप्शनल सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी, परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के पूछे जाएंगे।
How to Apply for UP Assistant Teacher Recruitment 2025
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके सफलतापूर्वक UP Assistant Teacher & Headmaster Online Form जमा कर सकते है:
- सबसे पहले इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP Junior Aided Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रूप से अपने पास रख लें।
UP Assistant Teacher Recruitment 2025 Apply Online
- How To Apply Details
- UP Assistant Teacher & Headmaster Notification PDF Download
- UP Assistant Teacher & Headmaster Apply Online
- Official Website
- Get More Jobs
निष्कर्ष
यूपी सहायक अध्यापक भर्ती 2025 उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रतिष्ठित शिक्षण पद प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। 1894 पदों की इस भर्ती में असिस्टेंट टीचर और हेडमास्टर दोनों के लिए अवसर हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है, जिसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित है, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी तैयारी पूरी करें, सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें, और इस सुनहरे अवसर को प्राप्त करने के लिए चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर ध्यान केंद्रित करें।