WBSEDCL Recruitment 2025 के लिए पोर्टल पर Advertisement No. MPP/2025/04 जारी कर दिया गया है, इस भर्ती का आयोजन राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL), पश्चिम बंगाल द्वारा किया जा रहा है। WBSEDCL Vacancy के जरिए असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर ग्रेड II सहित विभिन्न स्तरीय भर्तियों के कुल 447 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए Career बनाने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो अट्रैक्टिव सैलरी वाली बड़ी और परमानेंट नौकरी ढूंढ रहे है।

WBSEDCL Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी हैं, अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर WBSEDCL Online Form आसानी से जमा कर सकते है। इसके अलावा WBSEDCL Bharti के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया पात्रता मानदंडों को अवश्य चेक करें।
WBSEDCL Recruitment 2025 Last Date
WBSEDCL असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 नवंबर को जारी किया गया था, वहीं आवेदन पत्र 27 नवंबर से आमंत्रित किए गए थे, आवेदन शुल्क जमा कराने और फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
WBSEDCL A.M And JE Recruitment 2025 Post Details
इस WBSEDCL Bharti 2025 का आयोजन कुल 447 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरीय अलग अलग भर्तियों के पद शामिल है।
- जूनियर इंजीनियर (Electrical) ग्रेड-II तकनीकी: 401
- असिस्टेंट मैनेजर (F&A) – वित्त और लेखा गैर-तकनीकी: 26
- असिस्टेंट मैनेजर (HR&A) – मानव संसाधन गैर-तकनीकी: 20
कुल पद – 447
WBSEDCL Recruitment 2025 Application Fees
WBSEDCL सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन शुल्क श्रेणी और पद के अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी शुल्क अलग से निर्धारित है, जो इस प्रकार है:
- असिस्टेंट मैनेजर (HR&A/F&A) UR/OBC-A/OBC-B/EWS: ₹400.00
- जूनियर इंजीनियर (Electrical) ग्रेड-II UR/OBC-A/OBC-B/EWS: ₹300.00
- सभी पद SC/ST/PwBD/Exempted Category: शून्य (Nil)
WBSEDCL Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न स्तरीय पदों के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- WBSEDCL Junior Engineer (Electrical) Grade-II:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। - WBSEDCL Assistant Manager (HR&A):
किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण और साथ ही, कार्मिक प्रबंधन/HR में मेजर स्पेशलाइजेशन के साथ कम से कम 2 साल का फुल टाइम MBA/MPM/MHRM कोर्स या इसके समकक्ष कोई अन्य PG डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है। - Assistant Manager (F&A):
किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण, साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (CA) या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (CMA) से फाइनल एग्जाम पास किया हो या फाइनेंस एंड अकाउंट्स में मेजर स्पेशलाइजेशन के साथ 2 वर्ष का फुल टाइम MBA कोर्स आवश्यक है।
Note: फाइनल ईयर/सेमेस्टर के छात्र भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें साक्षात्कार की तारीख पर अपना रिजल्ट प्रूफ यानि कि मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। उम्मीदवारों को बंगाली/नेपाली भाषा पढ़ने, बोलने और लिखना आना चाहिए।
WBSEDCL Recruitment 2025 आयु सीमा
आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार के नियम अनुसार राज्य के SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की, OBC (A) और OBC (B) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की और PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।
WBSEDCL A.M And JE Salary
डब्ल्यूबीएसईडीसीएल भर्ती 2025 के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ROPA-2020 पे मैट्रिक्स के तहत आकर्षक सैलरी प्रदान की जाएगी। साथ ही मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को DA, HRA, चिकित्सा भत्ता, बिजली भत्ता, LTC/HTC, CPF, ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। पद अनुसार निर्धारित सैलरी इस प्रकार है:
- जूनियर इंजीनियर (Electrical) ग्रेड-II: ₹36,800/- से ₹1,06,700/- (पे लेवल 06)
- असिस्टेंट मैनेजर (HR&A/F&A): ₹56,100/- से ₹1,60,500/- (पे लेवल 08)
WBSEDCL Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
डब्ल्यूबीएसईडीसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के मध्यम से किया जाएगा।
- CBT (85 अंक)
- Interview (15 अंक)
- Document Verification
- Medical Test
WBSEDCL Exam Pattern 2025
- कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन कुल 85 अंकों के लिए किया जाएगा।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट यानी कि 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा में सभी प्रश्न केवल बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तर करने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- परीक्षा में वर्नाक्युलर सेक्शन यानि बंगाली/नेपाली भाषा के सेक्शन को छोड़कर अन्य सभी सेक्शन अंग्रेजी में होंगे।
- टाई होने की स्थिति में ‘डोमेन नॉलेज’ में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी, जिससे पता चलता है कि परीक्षा में तकनीकी/डोमेन से संबंधित प्रश्न होंगे।
- लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए 15 अंकों का इंटरव्यू होगा।
- इस प्रकार चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी।
How to Apply for WBSEDCL Recruitment 2025
WBSEDCL Recruitment 2025 Online Form भरने के लिए उम्मीदवार यहां दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले WBSEDCL की ऑफिशियल वेबसाइट www.wbsedcl.in पर जाएं।
- होमपेज पर वेबसाइट के “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नोटिफिकेशन संख्या MPP/2025/04 के अंतर्गत “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” पर क्लिक करके अपनी मूल जानकारी के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी नवीनतम रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Final Submit कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्य निकाल लें।
WBSEDCL Recruitment 2025 Apply Online
निष्कर्ष
WBSEDCL Recruitment 2025 पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। 447 पदों की बड़ी संख्या, आकर्षक वेतनमान और एक सुव्यवस्थित चयन प्रक्रिया इसे एक उत्कृष्ट करियर विकल्प बनाती है। सभी योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए WBSEDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।