WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025: सरकारी स्कूलों में क्लर्क और ग्रुप डी चपरासी भर्ती के 8477 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 8वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025
WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025

WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025 की अधिसूचना 9 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई है, यह भर्ती पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (WBCSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है, 10वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है। किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी क्लर्क और ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लर्क और ग्रुप डी स्टाफ के कुल 8,477 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

प्रथम राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST), 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे है। किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार 03 नवंबर 2025 से अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अलावा WBSSC Non-Teaching Recruitment 2025 के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क सहित सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। रोजाना ऐसी ही लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते हैं।

WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025 Form Date

WBSSC क्लर्क और ग्रुप डी भर्ती के लिए आयोग ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी किया है, जिसके अनुसार आवेदन की प्रमुख तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट होने की तारीख: 3 नवंबर 2025
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 3 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 03 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: जनवरी 2026

क्लर्क और ग्रुप डी Vacancy Details

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार क्लर्क (ग्रुप सी) और ग्रुप डी के कुल 8477 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें क्लर्क भर्ती के लिए 2989 पद और
ग्रुप डी भर्ती के लिए 5488 पद निर्धारित किए गए है।

Application Fees

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से ही करना होगा, इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को क्लर्क और ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए 400 रूपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए दोनों भर्तियों में आवेदन के लिए 150 रूपये शुल्क रखा गया है।

पश्चिम बंगाल ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, साथ ही आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी मानदंडों को पूरा करना होगा, जो पद अनुसार इस प्रकार है:

शैक्षणिक योग्यता

  • क्लर्क:
    इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • ग्रुप डी:
    मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कोई भी उम्मीदवार पश्चिम बंगाल ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

आयु सीमा:

पश्चिम बंगाल ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आयु सीमा में छूट:

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और शारीरिक रूप से विकलांग (PH) आवेदकों को 8 वर्ष की छूट दी गई है।

Read Also… 2700+ बंपर पदों पर बीटीएससी जेई सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 1.42 लाख रूपये तक महीना

West Bengal Clerk & Group D सिलेक्शन प्रॉसेस

चयन प्रक्रिया NTS नियम, 2025 के आधार पर पद अनुसार इस प्रकार पूरी की जाएगी:

  • WBSSC Clerk पद के लिए: इस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक प्रदर्शन के मूल्यांकन, पूर्व समान अनुभव और टाइपिंग-सह-कंप्यूटर दक्षता परीक्षा सहित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
  • WBSSC Group D पद के लिए: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, पूर्व समान अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, इस पद के लिए कोई टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा।

महत्वपूर्ण परीक्षा के नियम:

  • प्रश्न पत्र अंग्रेजी और बंगाली में सेट किए जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही विकल्प चुनना होगा, जिसके लिए एक अंक मिलेगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • OMR शीट भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर OMR शीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, साथ ही आपका आवेदन भी रद्द किया जा सकता है।

वेतनमान (Scale of Pay)

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वर्तमान मानदंडों के आधार पर पद अनुसार संभावित रूप से 18000 से 69100 रूपये तक मासिक वेतनमान (Scale of Pay) दिया जाएगा, साथ ही विभिन्न सरकारी वेतन भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

WBSSC Clerk और ग्रुप डी भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल www.westbengalssc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment अनुभाग में जाकर ‘Group C (Clerk) and Group D Non-Teaching Recruitment 2025’ के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण पूरा करके पोर्टल पर Login करें।
  • ग्रुप सी क्लर्क या ग्रुप डी में से कोई एक पद सलेक्ट करके आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके सबमिट पर क्लिक कर दें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

निष्कर्ष

गैर शैक्षणिक स्टाफ के 8477 पदों पर निकाली गई WBSSC Clerk And Group D Vacancy 2025 उन सभी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, जो सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते है,इसलिए इच्छुक अंतिम तिथि 03 दिसंबर 2025 से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें, और समय रहते अपनी तैयारी भी शुरू कर लें, क्योंकि आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार लिखित परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है।

Leave a Comment