CGPSC Recruitment 2025: डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार सहित एक साथ निकली 17 भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CGPSC Recruitment 2025: अगर आप भी लंबे समय से उच्च स्तरीय सरकारी जॉब की खोज में है, तो आपके करियर के लिए एक सुनहरा मौका है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा एक साथ 17 Govt Jobs का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। CGPSC Recruitment 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 नवंबर को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

CGPSC Recruitment 2025
CGPSC Recruitment 2025

यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा CGPSC State Services Examination 2025 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदार सहित अन्य विभिन्न स्तरीय प्रतिष्ठित राज्य सेवा के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह उन सभी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो राज्य की प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। CG स्टेट सर्विस भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

CGPSC Recruitment 2025 Last Date

सीजीपीएससी डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार भर्ती सहित अन्य पदों के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 26 नवंबर 2025 जारी की गई है। इन विभिन्न स्तरीय पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू की जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक के लिए निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CGPSC Prelims Exam का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा, जो दो पालियों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और इसके बाद शाम 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। वहीं CGPSC Mains Exam आयोग द्वारा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को कराया जाएगा।

Read Also….चयन बोर्ड ने जारी किया नया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें परीक्षा की नई तारीखें

CGPSC Bharti 2025 Post Details

CGPSC State Services Examination 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं, जिनमें उप जिलाध्यक्ष (डिप्टी कलेक्टर) के 14 पद, राज्य पुलिस सेवा उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के 28 पद, नायब तहसीलदार के 53 पद (2 बैकलॉग सहित), मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ग’ के 33 पद (4 बैकलॉग सहित) और राज्य कर निरीक्षक के 17 पद (1 बैकलॉग सहित) शामिल हैं।

CGPSC Recruitment 2025 Application Fees

सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के गैर क्रीमीलेयर स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए 300 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है, वहीं अन्य राज्य के सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

CGPSC Recruitment 2025 Qualification

सीजीपीएससी डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी भारत के किसी भी केन्द्रीय या राज्य विधान मंडलों के अधिनियम द्वारा निगमित/समाविष्ट विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के समान ही विचारित किया जाएगा। पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

CGPSC Recruitment 2025 Age Limit

CGPSC Vacancy 2025 में आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार 28 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और शासकीय सेवकों के साथ ही राज्य के सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में सरकारी नियम अनुसार विशेष छूट दी गई है।

CGPSC Recruitment 2025 Selection Process

CGPSC Bharti 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Prilims Exam
  • Mains Exam
  • Interview
  • Document Verification
  • Medical Test

CGPSC State Services Exam Pattern 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न स्तरीय भर्तियों के लिए प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है।

CGPSC State Services Prilims Exam Pattern:

सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 की बेहतरीन तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है। प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार की होगी, जिसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 सामान्य अध्ययन (GS) विषय का होगा और पेपर-2 योग्यता (Aptitude) पर आधारित होगा। यह दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होंगे, पेपर करने के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रीलिम्स में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्न-पत्र में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

CGPSC State Services Prilims Exam Pattern:

CGPSC Recruitment 2025 मुख्य परीक्षा के लिए प्रावीण्य सूची केवल प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) के प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। मेंस लिखित परीक्षा विवरणात्मक (Descriptive) प्रकार की होगी, जिसमें कुल 7 पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे की होगी। इसके अलावा इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और यह अभ्यर्थी की मानसिक क्षमता, व्यक्तित्व और प्रशासनिक गुणों के मूल्यांकन के लिए आयोजित किया जाएगा।

CGPSC सैलरी और वेतनमान (Salary Structure & Pay Scale)

CGPSC के इन प्रशासनिक पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक सैलरी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार उच्च वेतनमान के साथ-साथ मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता जैसे कई सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। इनमें से उप जिलाध्यक्ष/उप पुलिस अधीक्षक जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 12 के अनुसार ₹56,100 तक दिया जाएगा, जबकि नायब तहसीलदार पद के लिए उम्मीदवारों को वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार ₹35,400 तक दिया जाएगा, जो इसे एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बनाता है। अन्य पदों के लिए वेतनमान विवरण जानने के लिए कृपया अधिसूचना चेक करें।

How to Apply for CGPSC Recruitment 2025

CGPSC Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर इस भर्ती 2025 के लिए दिए गए फुल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद “Advertisement For State Service Examination-2025 (26-11-2025) Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी के साथ ही ओटीपी वेरिफाई करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अगले चरण में पंजीकरण संख्या, पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए CGPSC Recruitment 2025 Online Form का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Note: अभ्यर्थी ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 31 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक निःशुल्क किया जा सकेगा। इसके बाद 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक ₹500/- शुल्क देकर सशुल्क त्रुटि सुधार किया जा सकता है। फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CGPSC Recruitment 2025 Apply Online

निष्कर्ष

CGPSC Recruitment 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के प्रशासनिक पदों पर करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। 238 प्रशासनिक पदों पर यह भर्ती आपके सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आर्टिकल में दी गई संपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है।

Leave a Comment