Punjab Police Recruitment 2026 Full Notification Release: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 3200+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप भी पुलिस की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं? यदि हां, तो आपके लिए वर्ष 2026 का सबसे सुनहरा मौका आ चुका है। पंजाब पुलिस विभाग द्वारा Punjab Police Recruitment 2026 के तहत जिला और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के खाली पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

Punjab Police Recruitment 2026 Full Notification Release
Punjab Police Recruitment 2026

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से पंजाब सरकार युवाओं को पुलिस बल का हिस्सा बनने का मौका दे रही है। Punjab Police Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो रही है। इस आर्टिकल में पंजाब पुलिस वैकेंसी के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकें।

Punjab Police Recruitment 2026 Form Date

पंजाब पुलिस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन 6 मार्च 2026 को जारी हो चुका है, वहीं आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू की जा रही है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे तक कभी भी अपना आवेदन जमा कर सकते है।

पद संख्या और कैडर वार Vacancy Details 2026

Punjab Police Recruitment 2026 के तहत कुल 3,298 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिनकी पूरी डिटेल्स कैडर अनुसार नीचे दी गई है:

कैडर का नामकुल पदमहिलाओं के लिए आरक्षित पद
जिला पुलिस कैडर (District Police)2,522825
सशस्त्र पुलिस कैडर (Armed Police)776259
कुल योग3,2981,084

पंजाब पुलिस भर्ती Application Fees 2026

Punjab Police Vacancy में विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग: ₹1150 (कुल शुल्क)
  • भूतपूर्व सैनिक (ESM): ₹500
  • SC/ST और पंजाब के BC: ₹650
  • EWS श्रेणी: ₹650

Educational Qualification

Punjab Police Recruitment 2026 में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। ESM के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अतिरिक्त योग्यता के तहत अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं स्तर तक पंजाबी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।

Age Limit

पंजाब पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार पंजाब के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) जिसमें दो पेपर होंगे।
  • फिजिकल टेस्ट: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)।
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन: डॉक्युमेंट्स स्क्रूटनी (दस्तावेज सत्यापन)।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न और सिलेबस 2026

Punjab Police Constable Bharti 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन दो पेपर के लिए आयोजित की जाएगी।

Paper-1

  • पहले पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • विषय: पहले पेपर में सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
  • परीक्षा अवधि: पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Paper-2:

  • दूसरा पेपर पंजाबी भाषा का होगा, जो सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होगा, इसमें प्राप्त अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • इस पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, अभ्यर्थियों को इसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • Note: सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि इसमें गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Read Also….इंडिया पोस्ट जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Punjab Police Constable Salary 2026 Details

पंजाब पुलिस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के आधार पर पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 19,900 रूपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अगले 3 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान अभ्यर्थियों को केवल फिक्स्ड भत्ते ही दिए जाएंगे, इसके बाद वेतन बढ़ोतरी के साथ ही विभिन्न भत्तों का भी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

How to Apply Punjab Police Recruitment 2026

Punjab Police Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पुलिस विभाग के आधिकारिक पोर्टल punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Recruitment‘ अनुभाग में जाकर ‘Constable 2026‘ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर ‘Login‘ करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य बेसिक जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं शैक्षणिम योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर उसे सुरक्षित रख लें।

Important Links

निष्कर्ष

Punjab Police Recruitment 2026 युवाओं के लिए पंजाब पुलिस बल में एक गौरवशाली करियर शुरू करने का एक बेहतरीन मौका है। भर्ती की तैयारी अभी से शुरू कर दें क्योंकि लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस भी बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपके मन में इस भर्ती से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment