Punjab Jail Warder Vacancy 2026 Notification Release: पंजाब जेल वॉर्डर भर्ती के 532 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Punjab Jail Warder Vacancy 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक ब्रेकिंग न्यूज है। दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा जेल विभाग में Jail Warder Vacancy 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या 08/2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत वॉर्डर और मेट्रन के कुल 532 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो कक्षा 12वीं पास हैं और पुलिस व जेल प्रशासन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

 Jail Warder Vacancy 2026 Notification Release
Jail Warder Vacancy 2026

इस Jail Warder Vacancy 2026 की खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित रखे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, जिससे राज्य के योग्य उम्मीदवार घर बैठे आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप भी पंजाब सरकार के इस वर्दी वाले पद पर तैनात होना चाहते हैं, तो जेल वॉर्डर भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन शुल्क, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Jail Warder Vacancy 2026 Last Date

जेल वॉर्डर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • विज्ञापन प्रकाशन तिथि: 28 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 01 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने और फीस भरने की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2026

Punjab Jail Warder Recruitment 2026 Post Details

पंजाब कारागार विभाग भर्ती के तहत जेल वॉर्डर और मेट्रन के कुल 532 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। बता दें कि वार्डर पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जबकि मेट्रन पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है।

  • वॉर्डर (Warder): 475 पद (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)।
  • मेट्रन (Matron): 57 पद (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए)।

Jail Warder Vacancy 2026 Qualification

जेल वॉर्डर भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही 10वीं (मैट्रिक) स्तर पर पंजाबी विषय अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

Jail Warder Vacancy 2026 Age Limit

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु श्रेणीवार निर्धारित की गई है, आरक्षण का लाभ केवल पंजाब के मूल निवासियों को मिलेगा, जिसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile) 5 साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। :

  • सामान्य वर्ग: 27 वर्ष।
  • SC/BC (पंजाब निवासी): 32 वर्ष।
  • पेंशनभोगी सैनिक: 40 वर्ष।
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाएं (केवल मेट्रन): 35 वर्ष।
  • राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी: 45 वर्ष।

Jail Warder Vacancy 2026 Application Fees

जेल वॉर्डर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • सामान्य/स्वतंत्रता सेनानी/खिलाड़ी: ₹1,000
  • SC/BC/EWS (पंजाब): ₹250
  • भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित: ₹200
  • फीस एक बार जमा होने पर किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं की जाएगी।

Jail Warder Vacancy 2026 Selection Process

Punjab Jail Warder And Matron Bharti के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा: परीक्षा Part-A पंजाबी भाषा केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा, जिसमें 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है और Part-B मेरिट का आधार होगा। Part-B में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • टाई-ब्रेक नियम: रिजल्ट में किन्हीं दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक बराबर होने पर बड़ी उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी, उम्र समान होने पर 12वीं के अंक और फिर मैट्रिक के अंकों को आधार माना जाएगा।
  • शारीरिक परीक्षण (PMT & PET): मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक माप और दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण: अंत में अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Punjab Jail Warder Physical Test 2026 Details

फिजिकल टेस्ट दो चरणों में होगा, पहला फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट जबकि दूसरा फिजिकल एफीशिएंसी टेस्ट, मेजरमेंट में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीने का माप इत्यादि लिया जाएगा, वहीं PET में दौड़, रस्सा चढ़ना शॉट पुट इत्यादि गतिविधियां कराई जाएगी:

Physical Measurement Test (PMT)

Warder (Male):

  • न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच। डोगरा और गोरखा उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 5 फीट 4-1/2 इंच।
  • चेस्ट 33 इंच (बिना फुलाए) और 34-1/2 इंच (फुलाकर) होनी चाहिए।
  • विजन दोनों आंखों में सामान्य होना चाहिए।

Matron (Female):

  • न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 3 इंच।
  • वजन कम से कम 50 किलो
  • विजन दोनों आंखों में सामान्य होना चाहिए।

Physical Efficiency Test (PET)

पुरुष

  • 100 मीटर दौड़ 15 सेकंड में
  • 5.50 मीटर शॉट पुट
  • 15 फीट रस्सा चढ़ना

ESM पुरुष:

  • 100 मीटर दौड़ 17.5 सेकंड में
  • 5.50 मीटर शॉट पुट
  • 15 फीट रस्सा चढ़ना

महिला (PET)

  • 100 मीटर दौड़ 18.5 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • शॉट पुट 4.0 मीटर तक।
  • 12 फीट रस्सा चढ़ना।
  • काउंसलिंग: सफल उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट्स की जांच होगी।
  • विशेष नोट: दिव्यांगजन इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Jail Warder Salary 2026

Punjab Jail Warder Bharti के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (L-2) के अनुसार 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा समय समय पर जारी सरकारी भत्ते भी लागू होंगे।

How To Apply Jail Warder Vacancy 2026

Jail Warder Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले जेल वॉर्डर की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Registration” लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई निजी जानकारी और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, जिसके लिए लाइव फोटो कैप्चर का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • सभी आवश्यक सर्टिफिकेट्स को एक ही PDF फाइल में स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को “Submit” कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Jail Warder Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष

Jail Warder Vacancy 2026 पंजाब के युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर बनाने का एक बड़ा मौका है। इसमें चयन के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस अत्यंत महत्वपूर्ण है। आवेदन करते समय श्रेणी कोड और दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अधूरी या गलत जानकारी होने पर पात्रता रद्द कर दी जाएगी। अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जारी अपडेट चेक करते रहें।

Leave a Comment