नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए DSSSB Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा यह विज्ञापन संख्या 01/2026 कुल 911 रिक्त पदों पर जारी किया गया है। DSSSB भर्ती के जरिए दिल्ली सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में ग्रुप-बी के उच्च स्तरीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

दिल्ली की प्रशासनिक मशीनरी का हिस्सा बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक ‘गोल्डन ऑपर्च्युनिटी’ मानी जा रही है। इसके अलावा DSSSB Recruitment 2026 के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
DSSSB Recruitment 2026 Last Date
- विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 20 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026
- परीक्षा का संभावित समय: जून से जुलाई 2026
पद संख्या और विभागवार विवरण (Vacancy Details)
DSSSB Vacancy कुल 911 पदों पर निकाली गई है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों और विभागों के लिए पद संख्या निर्धारित की गई है:
| Post Code | Name of the Post | Department | Total Posts | Category |
| 801/26 | लीगल असिस्टेंट | DUSIB, NDMC | 08 | Group B |
| 802/26 | असिस्टेंट इंजीनियर (Civil) | MCD, NDMC | 33 | Group B |
| 803/26 | जूनियर इंजीनियर (Civil) | MCD, DSIIDC, NDMC | 281 | Group B |
| 804/26 | ASO / ग्रेड-II (DASS) | सर्विसेज डिपार्टमेंट | 589 | Group B |
DSSSB Recruitment 2026 Application Fees
- जनरल/OBC/EWS: ₹100
- सभी कैटेगरी की महिला, SC, ST: निशुल्क
- दिव्यांग उम्मीदवार: निशुल्क
DSSSB Recruitment 2026 Qualification
- ASO (ग्रेड-II): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।
- जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव।
- असिस्टेंट इंजीनियर (AE): सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री।
- लीगल असिस्टेंट: कानून में स्नातक (LLB) और बार काउंसिल में पंजीकरण के साथ प्रासंगिक अनुभव।
Read Also…रेलवे में 10वीं पास के 5349 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन 23 मार्च तक
DSSSB Recruitment 2026 Age Limit
DSSSB Bharti के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि पद अनुसार अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार SC और ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं दिल्ली के OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
DSSSB Salary Structure 2026
दिल्ली सरकार के अंतर्गत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक वेतन और भत्ते मिलेंगे:
- AE / ASO (Level 7): ₹78,000 – ₹83,000 (लगभग इन-हैंड सैलरी)
- JE / लीगल असिस्टेंट (Level 6): ₹64,000 – ₹68,000 (लगभग इन-हैंड सैलरी)
How to Apply DSSSB Recruitment 2026
DSSSB Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले DSSSB आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘New Registration’ के विकल्प पर क्लिक कर अपना OARS प्रोफाइल बनाएं।
- ध्यान रखें कि 5×7 इंच की पोस्टकार्ड फोटो जो सफेद बैकग्राउंड वाली हो वही अपलोड करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- श्रेणीवार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
DSSSB Recruitment 2026 Apply Online
निष्कर्ष: यदि आप दिल्ली में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। पदों की संख्या और वेतनमान को देखते हुए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो सकती है, इसलिए बिना देरी किए अपना आवेदन पूरा करें।