Western Railway Recruitment 2026 Notification Release: वेस्टर्न रेलवे में 10वीं पास के 5349 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन 23 मार्च तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Western Railway Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), वेस्टर्न रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के कुल 5349 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। यह नोटिफिकेशन 19 फरवरी को जारी किया गया है। Western Railway Recruitment 2026 के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

Western Railway Recruitment 2026 Notification Release
Western Railway Recruitment 2026

अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से WR RRC Recruitment के लिए आवेदन कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस नौकरी के लिए कोई एग्जाम देने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि 10वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के तहत मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Western Railway Recruitment 2026 Overview

Recruitment Organization Railway Recruitment Cell, Western Railway
Post Name Act Apprentice
Advt No. RRC/WR/04/2025
Vacancies 5349 Posts
Job Type Apprentice Training
Training Period 1 Year
Mode of Apply Online
Form Dates 21 February to 23 March 2026
Job Location Western Railway
Category 10th Pass Railway Jobs 2026

Western Railway Recruitment 2026 Last Date

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 19 फरवरी को जारी किया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के हफ्ते भर बाद मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जारी की जाएगी।

Read Also…..3842 पदों के लिए राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एग्जाम डेट जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Western Railway Recruitment 2026 Application Fees

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के तहत सामान्य श्रेणी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

  • General/OBC/EWS: Rs.100/-
  • SC/ST/PwBD/Women: Nill
  • Payment Mode: Online

Western Railway Recruitment 2026 Educational Qualification

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों का कम से कम 50% अंकों के साथ मान्यता शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

Western Railway Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना हेतु 23 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमानुसार आरक्षित ओबीसी श्रेणी को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, एससी/एसटी को 5 वर्ष की और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट दी गई है।

  • Minimum Age: 15 Years
  • Maximum Age: 24 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 23 March 2026

Western Railway Recruitment 2026 Selection Process

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल कक्षा 10वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। यह मेरिट 10वीं कक्षा और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के औसत को मिलाकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

How to Apply Online Western Railway Recruitment 2026

Western Railway Vacancy में आवेदन के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अभ्यर्थी वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Western Railway Recruitment 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकरण पूरा करके लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं बेसिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित साइज में अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Western Railway Recruitment 2026 Apply Online

निष्कर्ष

Western Railway Bharti 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं और 10वीं व आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण हैं। 5349 पदों पर होने वाली यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी मेरिट के आधार पर की जा रही है, जो इसे और भी खास बनाती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 का इंतजार किए बिना समय पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें। पात्रता और नियमों की सटीक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

Leave a Comment