क्या आप वर्ष 2026 में खाकी वर्दी पहनने और देश की सीमाओं की सुरक्षा करने का जज्बा रखते हैं? यदि हां, तो SSB Constable Vacancy 2026 आपके लिए वह स्वर्णिम अवसर है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। यह भर्ती न केवल आपको एक सुरक्षित सरकारी करियर प्रदान करती है, बल्कि समाज में एक गौरवशाली पहचान भी दिलाती है।

SSB Constable Bharti के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में SSB Constable Vacancy 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म भरने की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
SSB Constable Vacancy 2026 Important Dates
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति 17 मार्च 2026 को सार्वजनिक की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं एसएसबी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन संभावित रूप से जुलाई से अगस्त 2026 के बीच किया जा सकता है।
SSB Constable Recruitment 2026 Vacancy Details
सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस वर्ष कुल 827 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें ड्राइवर, वॉशरमैन, बार्बर सहित विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल है।
- Constable (Driver – Male only): 553
- Constable (Veterinary): 34
- Constable (Washerman): 74
- Constable (Barber): 43
- Constable (Gardener): 41
- Constable (Tailor): 41
- Constable (Nursing Orderly): 01
- Other trades (cook, carpenter, etc.): 40
- Grand Total: 827
SSB Constable Vacancy 2026 Application Fees
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ESM और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निःशुल्क रखी गई है।
SSB Constable Vacancy 2026 Eligibility Criteria
आवेदनकर्ता भारत का मूल नागरिक होना अनिवार्य है। हालांकि, विशिष्ट पदों जैसे ड्राइवर और वेटेरनरी के लिए नेपाल और भूटान के नागरिक भी आवेदन के पात्र माने गए हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक और आयु संबंधी शर्तें निम्नानुसार हैं:
SSB Constable Qualification 2026
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय पदों के लिए निर्धारित योग्यता विवरण कुछ इस प्रकार है:
- SSB Driver: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) होना अनिवार्य है।
- SSB Veterinary: विज्ञान विषयों के साथ 10वीं पास और संबंधित पशु चिकित्सा क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव।
- SSB Tradesmen (Barber, Cook): 10वीं पास होने के साथ 2 वर्ष का कार्य अनुभव या संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा।
- SSB Nursing Orderly: 10वीं पास के साथ प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) सर्टिफिकेट और 1 वर्ष का अनुभव।
SSB Constable Age Limit 2026
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों के लिए सभी प्रकार के पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। जबकि ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार निर्धारित की गई है, साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार 3 से 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
- ड्राइवर और वेटेरनरी: 27 वर्ष
- नर्सिंग ऑर्डरली: 27 वर्ष
- ट्रेड्समैन (कुक, बार्बर): 23 वर्ष
SSB Constable Vacancy 2026 Selection Process
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण/ट्रेड टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Stage-I (PET/PST): शारीरिक दक्षता परीक्षण में पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 24 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किमी की दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद शारीरिक माप (लंबाई/सीना) लिया जाएगा।
- Stage-II (Written Exam): शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) के प्रश्न होंगे।
- Stage-III (Skill/Trade Test): लिखित परीक्षा के मेधावी छात्रों को उनके संबंधित ट्रेड के व्यावहारिक ज्ञान (जैसे ड्राइविंग या कुकिंग टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।
- Stage-IV (DV & Medical Exam): अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME/RME) किया जाएगा।
SSB Constable Salary 2026
एसएसबी कांस्टेबल वैकेंसी के पास अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार हर महीने 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA) और राशन मनी जैसे विभिन्न भत्तों को जोड़कर शुरुआती वेतन लगभग 35,000 से 40,000 रूपये तक हर महीने दिया जाएगा।
How to Apply for SSB Constable Vacancy 2026
SSB Constable Online Form भरने के लिए आप यहां बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘Apply Online‘ के विकल्प पर क्लिक कर अपना पंजीकरण पूरा करें।
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करने से पहले एक बार पुनः जांच लें और सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
- आवेदन पत्र में वही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें जो सक्रिय हो, क्योंकि एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं पर भेजी जाएंगी।
SSB Constable Vacancy 2026 Apply Online
निष्कर्ष: SSB Constable Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अनुशासन और देश सेवा को अपना करियर बनाना चाहते हैं। 827 पदों की यह भर्ती आपके भविष्य को नई दिशा दे सकती है। आज ही से अपनी फिजिकल टेस्ट की तैयारी के साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दें।